पर्यावरण प्रदूषण पर पीपुल्स युनिवर्सिटी में सेमीनार का आयोजन
Saturday - July 6, 2019 2:20 pm ,
Category : WTN HINDI
युवाओं ने लिया समझदारी, सहयोग और समर्पण से प्रदूषण पर नियंत्रण का संकल्प
JULY 06 (WTN) – दिनों-दिन बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए समझदारी, सहयोग और समर्पण के संकल्प को लेकर मेगा पॉल्यूशन अवेयरनेस पखवाड़े के अतंर्गत, भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी में पर्यावरण प्रदूषण, कारण और समाधान पर यूनिवर्सिटी की एनसीसी इकाई के द्वारा एक सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत देवी सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन से हुई। इस सेमीनार में मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ टी.सूफी ख़ान, पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर, यूनिवर्सिटी के डीन (एकेडमिक) डॉ वी.के.पाण्डया, यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ नीरजा मलिक और एनसीसी भोपाल गर्ल्स फोर्थ बटालियन के कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल मुकेश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सेमीनार में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की वैज्ञानिक डॉ टी.सूफी ख़ान ने सभी को बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण के प्रति सचेत किया। अपने भाषण में डॉ ख़ान ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण के लिए हम सभी किसी ना किसी रूप से ज़िम्मेदार हैं। आधुनिक होने के चक्कर में मनुष्य ने ही अपनी पृथ्वी के संसाधनों का इतनी बुरी तरह से दोहन किया है, जिसके कारण आज पानी की कमी से लेकर बढ़ता हुआ तापमान चिंता का कारण बन गया है। वैज्ञानिक डॉ ख़ान ने सभी से आह्वान किया कि हम सभी को अपनी दिनचर्या में बदलाव करना चाहिए, और पूरी कोशिश करना चाहिए की जल, वायु और ध्वानि प्रदूषण ना हो।
अपने सम्बोधन में डॉ ख़ान ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए बनाए गये कई तरह के नियमों, क़ानूनों और एक्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ ख़ान ने सभी को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि समय रहते हम सभी ने प्रदूषण नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। डॉ ख़ान ने युवा पीढ़ी को समझाइश देते हुए कहा कि समझदारी, सहयोग और समर्पण से ही बढ़ते हुए प्रदूषण की समस्या को रोका जा सकता है।
सेमीनार को सम्बोधित करते हुए पीपुल्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर ने कहा कि प्रदूषण के लिए मनुष्य ख़ुद जिम्मेदार है। डॉ कपूर ने राजधानी भोपाल का उदाहरण देते हुए समझाया कि प्रदूषण के कारण ही गर्मी के दिनों में भोपाल का तापमान 45 डिग्री तक चला जाता है, जबकि क़रीब 30 साल पहले भोपाल का अधिकतम तापमान क़रीब 35 डिग्री तक ही रहता था। डॉ कपूर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को समझाइश देते हुए कहा कि जांच, कारण और निवारण के जरिये ही बढ़ते हुए प्रदूषण पर काबू पाया जा सकता है।
वहीं सेमीनार को एनसीसी भोपाल गर्ल्स फोर्थ बटालियन के कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल मुकेश तिवारी ने भी सम्बोधित किया। कर्नल तिवारी ने इस सेमीनार के आयोजन के लिए पीपुल्स यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर मेधा विजयवर्गीय को धन्यवाद दिया। कर्नल तिवारी ने अपने भाषण में कहा कि भारत के लोग हर तरह के प्रदूषण के शिकार हो रहे हैं, जिसके ज़िम्मेदार वे ख़ुद हैं। कर्नल तिवारी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के अलावा सोशल मीडिया नेटवर्किंग के कारण भारतीयों लोगों की सोच और भारतीय संस्कृति का भी प्रदूषण हो रहा है। कर्नल तिवारी ने युवा पीढ़ी से आशा जताई कि पर्यावरण और संस्कृतिक प्रदूषण से बचाने की ज़िम्मेदारी वे लेंगे।
सेमीनार में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण पर आयोजित पेंटिंग कॉम्पीटिशन के विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण भी किया गया। गर्ल्स कैटेगिरी में सेकेंड रनरअप सोनाली बैरागी और अंकिता सिंह रहीं। वहीं फर्स्ट रनरअप का पुरस्कार मुस्कान चन्द्रवंशी और मुस्कान धाकड़ को मिला। गर्ल्स कैटेगिरी में प्रथम स्थान सोनम सिंह को हासिल हुआ। वहीं ब्वॉयज़ कैटेगिरी में सेकेंड रनरअप आकाश कुमार शिवाले तो प्रथम रनरअप दीपक कुमार रहे। इस कैटेगिरी के विजेता का पुरस्कार शुभम कुमार राय को मिला। विजेताओं को पुरस्कार डॉ टी.सूफी ख़ान ने दिये।
पीपुल्स यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस सेमीनार में आर्मी के जवानों के साथ-साथ पीपुल्स यूनिवर्सिटी की 4 एमपी गर्ल्स बटालियन की कैटेट्स और 1 MP, CTR ब्वॉयज़ के कैडेट्स उपस्थित थे। इस सेमीनार का सफल संचालन पीपुल्स युनिवर्सिटी के एनसीसी ऑफ़िसर कैप्टन राम चौधरी और कैप्टन सुम्मी चौधरी के सफल निर्देशन में किया गया। सेमीनार की शानदार एंकरिंग SUO रोविका थापा और SGT अंकिता सिंह ने की।