BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

क्या आप जानते हैं टर्मिनस, सेन्ट्रल और जंक्शन में अंतर?

Friday - July 12, 2019 3:53 pm , Category : WTN HINDI
दुनिया के बड़े रेल नेटवर्क्स में एक है भारत
दुनिया के बड़े रेल नेटवर्क्स में एक है भारत

भोपाल रेलवे स्टेशन है जंक्शन तो मुम्बई का छत्रपति शिवाजी स्टेशन है टर्मिनस

JULY 12 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे का नेटवर्क काफी बड़ा है। भारतीय रेलवे का नेटवर्क दुनिया के पांच बड़े रेल नेटवर्क्स में शामिल है। अक्सर आप जब रेल यात्रा करते हैं तो आपने कुछ रेलवे स्टेशनों के नामों के पीछे टर्मिनस, सेन्ट्रल और जंक्शन लिखा देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सबका क्या अर्थ होता है? यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि इनमें क्या अंतर होता है।



टर्मिनस – टर्मिनस रेलवे का वह स्टेशन होता है, जहां से आगे कोई ट्रेन के लिए कोई रास्ता नहीं होता है। यानी कि कहा जा सकता है कि यहां से रेलवे ट्रैक खत्म हो जाता है। इस स्टेशन से ट्रेन सिर्फ़ एक ही दिशा में जा सकती है। यानी जिधर से ट्रेन आई हो, उधर ही वापस। इस समय भारत में 27 टर्मिनस कैटेगिरी के रेलवे स्टेशन हैं। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस देश के बड़े टर्मिनस स्टेशनों में शामिल हैं।



सेन्ट्रल –
सेन्ट्रल भारतीय रेलवे स्टेशन का वह स्टेशन होता है, जो उस शहर का सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन होता है। कहा जा सकता है कि यह रेलवे स्टेशन उस शहर का सबसे पुराना स्टेशन भी होता है, जहां पर कि एक से ज़्यादा रेलवे स्टेशन होते हैं। हालांकि, वो रेलवे स्टेशन सबसे पुराना हो ही, ये ज़रूरी नहीं है। यह भी कहा जा सकता है कि किसी भी शहर का सेन्ट्रल स्टेशन सबसे ज़्यादा व्यस्त स्टेशन होता है। सेन्ट्रल स्टेशन पर गाड़ियों की आवाज़ाही बाकी अन्य स्टेशनों की तुलना में ज़्यादा रहती है।



वैसे यह ज़रूरी नहीं है कि किसी शहर में एक से ज़्यादा स्टेशन हों तो वहां का कोई एक स्टेशन सेन्ट्रल स्टेशन कहलाता है। दिल्ली में कई रेलवे स्टेशन हैं, लेकिन वहां पर कोई भी सेन्ट्रल स्टेशन नहीं है। भारत में पांच स्टेशन हैं जो कि सेन्ट्रल स्टेशन कहे जाते हैं। मुम्बई सेन्ट्रल, चेन्नई सेन्ट्रल, त्रिवेन्द्रम सेन्ट्रल, मैंगलोर सेन्ट्रल और कानपुर सेन्ट्रल



जंक्शन –
जंक्शन उस स्टेशन को कहा जाता है, जहां पर स्टेशन आने जाने के लिए कम से कम तीन रेल रूट हों। यानी कि तीन से ज़्यादा ट्रैक जिस स्टेशन पर आते हैं, उस स्टेशन को जंक्शन कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक भारत में इस समय 300 से ज़्यादा रेलवे जंक्शन हैं। इनमें सबसे ज़्यादा रूट्स वाला जंक्शन मथुरा का है। मशुरा जंक्शन से सात रेलवे रूट निकलते हैं। वहीं सेलम जंक्शन से छह, और विजयवाड़ा जंक्शन से पांच रूट निकलते हैं।