BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

​व्हाट्सएप में हो सकते हैं कई ‘बदलाव’!

Monday - July 29, 2019 10:22 am , Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप के नये फ़ीचर्स का सभी को इंतज़ार
व्हाट्सएप के नये फ़ीचर्स का सभी को इंतज़ार

यूज़र्स को जल्द ही नये-नये फ़ीचर्स की सौगात देगा व्हाटसएप

JULY 29 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप इस समय दुनिया में सबसे ज़्यादा प्रचलित इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। जिस के भी पास स्मार्टफोन है, वो अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप तो ज़रूर ही यूज़ करता होगा। जानकारी के मुताबिक़, पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 125 करोड़ यूज़र्स हैं। वहीं भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में व्हाट्सएप के क़रीब 25 करोड़ यूज़र्स हैं। व्हाट्सएप समय-समय पर नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च कर अपने यूज़र्स को सुविधाएं देता रहती है।



इसी कड़ी में जल्द ही व्हाट्सएप अपने सिस्टम और फ़ीचर्स में कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। क्या हैं यह बदलाव आइये इसके बारे में आपको जानकारी देते हैं। जानकारी के मुताबिक़, जल्द ही व्हाट्सएप के एक अकाउंट को एक से ज़्यादा स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी कि व्हाट्सएप द्वारा किये जा रहे इस बड़े बदलाव के बाद, एक ही मोबाइल नम्बर से दो या दो से अधिक स्मार्टफोन्स पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा सकेगा।



व्हाट्सएप के इस बड़े बदलाव के साथ ही व्हाट्सएप की चैट हिस्ट्री भी अन्य डिवाइस में कनेक्ट हो जाएगी। हालांकि, इस नये फ़ीचर का व्हाट्सएप के वेबवर्जन पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा और यह पहले की तरह ही काम करता रहेगा। व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर कैसे काम करेगा इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। वैसे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का यह दावा है कि व्हाट्सएप के इस फ़ीचर के बारे में जो चर्चाएं हैं वे अफवाह हैं और यदि व्हाट्सएप इस तरह के किसी सिस्टम को डेवलप कर रहा है तो इसे डेवलप करने में अभी काफ़ी समय लग सकता है।

 

कहा जा रहा है कि जल्द ही फेसबुक और व्हाट्सएप भी एक दूसरे के साथ कनेक्ट हो सकेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप जल्द ही प्रोफाइल पिक्चर के 3D शॉर्टकट को हटा सकती है। वहीं एक जानकारी के मुताबिक़, व्हाट्सएप अपने डेस्कटॉप वर्जन पर भी काफ़ी काम कर रहा है, जिससे यूज़र्स अपने स्मार्टफोन को इंटननेट से बिना कनेक्ट किये ही व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपने कम्प्यूटर पर कर सकें।



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप के वेब वर्जन को साल 2015 में व्हाट्सएप ने लॉन्च किया था। इसके जरिए कम्प्यूटर पर चैट को मॉनिटर किया जा सकता है। लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए यूज़र्स को पहले अपने फोन को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ना पड़ता है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, व्हाट्सएप एक यूनिवर्सल विंडोज़ प्लेटफॉर्म (यूडब्ल्यूपी) ऐप विकसित कर सकती है। साथ ही कम्पनी एक नए मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रही है, जो आपके फोन के बंद होने पर भी काम करेगा।