सावधान! आप भी हो सकते हैं सेक्स ब्लैकमेलिंग का ‘शिकार’
Saturday - August 3, 2019 3:35 pm ,
Category : WTN HINDI
सेक्स सिम्युलेटर गेम्स से रहें ‘सतर्क’
बहुत ही सोच समझकर करें किसी भी ऐप को डाउनलोड
AUG 03 (WTN) – यदि हम आपसे कहें कि स्मार्टफोन पर आपकी लापरवाही से आप 'सेक्स ब्लैकमेलिंग' का शिकार हो सकते हैं तो यह पढ़कर आप चौक गये होंगे कि आख़िर किस तरह की ग़लती से कोई स्मार्टफोन यूज़र सेक्स ब्लैकमेलिंग का शिकार हो सकता है? क्या है यह सेक्स ब्लैकमेलिंग का पूरा मामला? आइये आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में ज़्यादातर स्मार्टफोन यूज़र्स के पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन होता है, लेकिन यही एंड्रॉयड मोबाइल फोन कई कारणों से साइबर हैकिंग का सबसे पहले, और सबसे आसानी से शिकार होता है।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़ एक ऐसे रैंसमवेयर का पता लगा है, जो सेक्स सिम्युलेटर ऐप्स की सहायता से स्पैम टेक्स्ट मैसेज फैला रहा है। इस तरह के मैसेज में यूज़र्स को सेक्सुअल कंटेंट भेजा जाता है। यदि यूज़र्स ने लापरवाही बरती तो इसके कारण वो ब्लैकमेल भी हो सकता है। जानकारी के अनुसार यह रैंसमवेयर 12 जुलाई को एक्टिव हुआ है। इस रैंसमवेयर ने यूज़र्स की कॉन्टैक्स लिस्ट पर सीधा अटैक किया है।
दरअसल, यह ऐप कई तरह के सेक्स सिम्युलेटर गेम्स हैं। 'सेक्स रिलेटेट कंटेंट' होने के कारण कई यूज़र्स का ध्यान इस तरह के गेम्स की तरफ़ जाता है। 12 जुलाई के बाद से Android/ File coder. C नाम के रैंसमवेयर ने यूज़र्स को सेक्सुअल कंटेंट के साथ मैलिशस लिंक एसएमएस के जरिये भेजने शुरू किये थे। इस तरह के मैसेज अंग्रेजी और हिन्दी समेत 42 भाषाओं में हो सकते हैं। इन हैकर्स का काम इतने 'शातिर' तरीक़े से होता है कि यूज़र्स को पता ही नहीं चल पाता है कि उसे 'निशाना' बना लिया गया है। जानकारी के मुताबिक़ अमेरिका, चीन और हांगकांग के लोग इसका सबसे ज़्यादा शिकार हुए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डाउनलोड होने वाला यह ऐप एक मैलिशस ऐप है। डाउनलोड करने के बाद यह ऐप स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचाता है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद यूज़र को पहले मैसेज आता है, “यह रहीं आपकी कुछ फोटो।” इन मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया होता है। जानकारी के मुताबिक़ कुछ यूज़र्स को ऐसे मैसेज भी आए हैं कि उनकी न्यूड फोटो लीक हो गई है, और नीचे दिये लिंक पर क्लिक करने के बाद वो इसे देख सकते हैं। इस तरह के मैसेज में यूज़र्स को ऐप का लिंक भी दिया जाता है। यह मैसेज यूज़र्स को वॉर्निंग देता है कि उनकी फोटो का कहीं पर इस्तेमाल किया गया है, या फ़िर कहीं पर इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।
यदि आपने ग़लती से भी उस लिंक पर क्लिक कर दिया तो आपकी फोटो और टेक्स्ट को आपकी बिना इज़ाजत ही इनक्रिप्ट किया जा सकता है। यदि एक बार फोटो या टेक्स्ट इनक्रिप्ट हो गये तो यूज़र्स अपने डिवाइस की कुछ फोटो या टेक्स्ट को ओपन नहीं कर सकता है। जैसे ही आप अपने फोटो या फ़िर टेक्स्ट को ओपन करने में असमर्थ रहेंगे, इस स्टेज पर आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है। हैकर्स आपसे आपका डेटा डिलीट नहीं करने के बदले में आपसे पैसे की डिमाण्ड कर सकता है, या हो सकता है कि यदि सच में आपकी न्यूड फोटो हैं तो इन फोटो के बदले में आपको ब्लैकमेल किया जा सकता है।
इस तरह कि किसी भी मुसीबत में फंसने से बचने के लिए हमारी आपको सलाह है कि सबसे पहले तो आप सेक्स गेम कंटेंट से सम्बन्धित किसी भी ऐप से दूर ही रहें। वहीं हमारी आपको सलाह है कि आप अपने या अपने किसी परिचित के न्यूड फोटो कभी भी स्मार्टफोन से ना ही क्लिक करें और ना ही उन्हें स्मार्टफोन में सेव करें। यदि सेक्स सिम्युलेटर गेम्स से आपको किसी भी तरह की कोई भी लिंक सेंड की जाती है तो भूलकर भी उस लिंक पर क्लिक ना करें। यदि आप इन सावधानियों को अपनाएंगे तो ही आप किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग का शिकार होने से बच पाएंगे।