नशे के ख़िलाफ़ पीपुल्स यूनिवर्सिटी की मुहिम
Wednesday - August 7, 2019 4:25 pm ,
Category : WTN HINDI
पीपुल्स यूनिवर्सिटी में मिशन ड्रग्स फ्री कैम्पस के तहत सेमीनार का आयोजन
AUG 07 (WTN) – नशा इंसान को सिर्फ़ और सिर्फ़ बर्बाद करके ही छोड़ता है। हमारे सामने ऐसे कई उदारहण हैं जब नशे के कारण इंसान को अपनी ज़िन्दगी से हाथ धोना पड़ा है। नशा, विनाश की तरफ़ ले जाता है। यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी नशे के ख़िलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद करें। इसी कड़ी में मिशन ड्रग्स फ्री कैम्पस के तहत एक सेमीनार का आयोजन भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी में किया गया, जिसमें नशा और उससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

सेमीनार में भोपाल एएसपी दिनेश कौशल, निशातपुरा सीएसपी लोकेश कुमार सिन्हा, NSPR INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर अल्वी, NSPR INDIA के नेशनल ट्रेनर औऱ काउंसलर ज़मीर अलीम, डॉ निलोफर और आदिल ख़ान विशेष रूप से अपस्थित थे।

सेमीनार में पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंस के डीन डॉ एस.के.सदावर्ते, यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ नीरजा मलिक, यूनिवसर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर डीन, प्रोफेसर अखिलेश मित्तल, ममता माथुर, नीरज अपमन्यु और असद बेग ने अतिथियों का स्वागत किया।
सेमीनार को सम्बोधित करते हुए पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंस के डीन डॉ एस.के.सदावर्ते ने कहा कि देश और समाज को आगे बढ़ाना है तो हम सभी को नशे से दूर रहना होगा। डॉ सदावर्ते ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी स्वस्थ होगी तभी देश प्रगति करेगा। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि नशे से खुद को और बाक़ी लोगों को इससे बचाएं।

सेमीनार में अपने विचार रखते हुए भोपाल एएसपी दिनेश कौशल ने कहा कि नशा समाज और युवा पीढी को बर्बाद कर रहा है। नशे से क्राइम बढ़ता है जिसका शिकार महिलाओं को होना पड़ता है। एएसपी कौशल ने कहा कि नशे के ख़िलाफ़ हम सभी को क़दम उठाने होंगे। यदि किसी को भी नशे के सौदागरों के बारे में कोई भी सूचना मिलती है तो वे इसकी जानकारी पुलिस को दें। हम सभी मिलकर ही नशे के ख़िलाफ़ जंग जीत सकते हैं।

सेमीनार में अपने विचार व्यक्त करते हुए निशातपुरा सीएसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे नशे की लत से दूर रहें और कोशिश करें कि अन्य किसी को भी नशे की लत ना लग पाए। सीएसपी सिन्हा ने युवा पीढ़ी को उनकी ज़िम्मेदारी का अहसास दिलाते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर देश और समाज की सेवा करना ही उनका कर्तव्य है।
NSPR INDIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर अल्वी ने सेमीनार में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ड्रग्स के ख़िलाफ़ उनके संगठन की मुहिम पूरे देश में चल रही है। उनका पूरा प्रयास है कि देश की युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। इस दौरान अल्वी ने कहा कि नशा दीमक की तरह शरीर को खोखला कर देता है, ऐसे में हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि नशे से दूर रहें और किसी को भी नशा ना करने दें।

NSPR INDIA के नेशनल ट्रेनर औऱ काउंसलर ज़मीर अलीम ने अपने प्रेजेंटेशन में विस्तार से बताया कि आख़िर नशे के लक्षण क्या होते हैं और किस तरह के नशा किया जाता है। अलीम ने सेमीनार में उपस्थित लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि पूरी सावधानी बरतनी चाहिए कि कहीं कोई आपको नशे की लत ना लगा दे। काउंसलर अलीम ने इस मौक़े पर कहा कि नशे के ख़िलाफ़ मुहिम में हर किसी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
पीपुल्स यूनिवर्सिटी में आयोजित इस सेमीनार का कुशल संचालन आयुषी सक्सेना और एमी थॉमस ने किया। वहीं सेमीनार के अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रोफेसर अखिलेश मित्तल ने व्यक्त किया। इस सेमीनार में पीपुल्स युनिवर्सिटी के टीचिंग स्टाफ के अलावा अधिकारी, कर्मचारी और काफ़ी तादात में विद्यार्थी उपस्थित थे।