यदि किया ‘इन शब्दों’ को ‘अनदेखा’ तो हैक हो सकता है आपका ई-मेल!
Friday - August 9, 2019 10:46 am ,
Category : WTN HINDI
ई-मेल पर हमेशा रहें ‘सावधान’ और ‘सतर्क’
हैकर्स की नज़र आपके ई-मेल अकाउंट पर; लापरवाही से हो सकता है नुकसान
AUG 09 (WTN) – टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में आजकल किसी ना किसी कारण से करोड़ों की तादात में लोग इंटरनेट से जुड़े हुए हैं। विद्यार्थी, व्यापारी, नौकरीपेशा और व्यवसायिक लोग इंटरनेट के जरिये अपने कामों को अंजाम देते हैं। लेकिन देखा गया है कि इंटरनेट का प्रयोग जितना ज़्यादा बढ़ता जा रहा है, उतने ही ज़्यादा इससे जुड़े साइबर क्राइम के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।
वैसे साइबर क्राइम की घटनाएं इंटरनेट यूज़र्स की लापरवाही से ही ज़्यादा होती हैं। इंटरनेट यूज़ करने वाला कोई भी यूज़र जब लालच में आ जाता है, या फ़िर जाने-अनजाने में ग़लतियां कर बैठता है तो उसके साथ साइबर क्राइम की घटनाएं घटित होती हैं। साइबर सिक्योरिटी से जुड़े जानकार लोगों के मुताबिक़ साइबर क्राइम की सबसे ज़्यादा घटनाएं ई-मेल पर ही होती हैं, क्योंकि ई-मेल हैकर्स का सबसे सॉफ्ट टारगेट है।
रिसर्च के मुताबिक़ साइबर क्राइम करने वाले फ्रॉड ज़्यादातर ई-मेल के जरिये ही इंटरनेट यूज़र्स को अपना निशाना बनाते हैं। जैसे ही यूज़र ई-मेल पर कोई ना कोई लापरवाही करता है, साइबर क्राइम करने वाले उसे अपना शिकार बना लेते हैं। बराक्यूडा नेटवर्क्स नाम की एक साइबर सिक्योरिटी फर्म ने जब क़रीब 3.6 लाख ई-मेल पर रिसर्च किया तो उसने पाया कि 12 ऐसी आम फर्जी ईमेल सब्जेक्ट लाइन्स हैं, जिससे ज़्यादातर लोगों को ई-मेल आते हैं और यहीं से हैकिंग की शुरूआत होती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ई-मेल उन सबसे कमज़ोर माध्यमों में से एक है, जिसके ज़रिए लोग अक्सर ख़तरनाक लिंक या मालवेयर के शिकार होते हैं। देखा गया है कि जब भी कोई ई-मेल आता है तो यूज़र उसके सब्जेक्ट पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं और बिना सब्जेक्ट को पढ़े ही ई-मेल ओपन कर लेते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिना सब्जेक्ट पढ़े, या बिना सेण्डर की जांच किये बिना ई-मेल को खोलने अपने आप में एक बहुत बड़ी लापरवाही है।
जैसे ही कोई यूज़र बिना सब्जेक्ट पढ़े या बिना सेण्डर की जांच किए ई-मेल खोलता है, हैकर्स को यूज़र के अकाउंट को हैक करने में आसानी होती है, और यूज़र की थोड़ी सी ही लापरवाही से हैकर्स यूज़र का अकाउंट हैक करने में सफल हो जाते हैं। रिसर्च के बाद पता चला है कि ई-मेल पर 12 ऐसी सब्जेक्ट लाइन्स हैं, जिनका ज़्यादातार इस्तेमाल हैकर्स फ़र्जी ई-मेल भेजने में करते हैं।
आइये आपको बताते हैं कि वे 12 सब्जेक्ट लाइन्स कौन सी हैं, जिनका इस्तेमाल हैकर्स फ़र्जी ई-मेल भेजने में करते हैं, ये लाइन्स हैं; 1 - Request, 2 - Follow Up, 3 - Urgent/Important, 4 - Direct Deposit, 5 - Purchase, 6 - Payroll, 7 - Payment Status, 8 - Re:, 9 - Hello, 10 - Invoice Due, 11 - Expenses, 12 - Are you available?/Are you at your desk? इन सब्जेक्ट लाइन्स से लिखा हुआ कोई भी ई-मेल यदि आपको आता है तो आपको विशेष सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
यदि आपको इन 12 सब्जेक्ट लाइन्स में से कोई भी लाइन लिखा हुआ ई-मेल आता है तो सावधान रहें, क्योंकि हैकर्स आपके बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां इनके ज़रिये आपसे हासिल कर सकते हैं। इस तरह की सब्जेक्ट लाइन्स वाला कोई भी ई-मेल आने पर कोई भी लापरवाही ना बरतें, और बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड समेत किसी भी तरह की फाइनेंशियल जानकारी ना दें। याद रखिए कि ई-मेल पर आपकी सावधानी से ही आप अपने बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड को हैक होने से बचा सकते हैं।