भारतीयों की ज़िन्दगी ‘बदलकर’ रख देगी जियो की गीगाफाइबर सेवा!
Tuesday - August 13, 2019 12:21 pm ,
Category : WTN HINDI
जीने का तरीक़ा बदल देगी जियो की गीगाफाइबर सेवा
जियो गीगाफाइबर के जरिये कॉलिंग, इंटरनेट और केबल टीवी के क्षेत्र में होगी एक बड़ी ‘क्रांति’!
AUG 13 (WTN) – बेहद सस्ते इंटरनेट और मुफ़्त कॉलिंग प्लान के जरिये मोबाइल सेवा क्षेत्र में 'क्रांति' करने वाली जियो अब इसी तरह की क्रांति फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड क्षेत्र में करने जा रही है। रिलांयस जियो, लैण्ड लाइन फोन, इंटरनेट और केबल टीवी का तिहरा पैकेज जियो गीगाफाइबर के रूप में 5 सितम्बर से लॉन्च करने जा रही है। जी हां आख़िरकार लम्बे इंतज़ार के बाद जियो की तरफ़ से जियो गीगाफाइबर की लॉन्चिग का ऐलान कर दिया गया है। जियो की इस सेवा की घोषणा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 42 वीं वार्षिक सामान्य बैठक (AGM) के दौरान किया गया। वैसे आपके मन में काफ़ी सवाल होंगे कि आख़िर जियो गीगाफाइबर क्या है? और यह इससे क्या-क्या लाभ ग्राहकों को मिलेंगे? आइये इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
दरअसल, जियो गीगाफाइबर जियो की एक ऐसी सेवा है, जिसमें ग्राहक को अनलिमिटेड लैण्ड लाइन कॉलिंग, बेहद सस्ता और तेज़ स्पीड का ब्रॉडबैंड कनेक्शन और कई चैनल्स के साथ सेट-टॉप-बॉक्स की सुविधा एक साथ एक ही केबल में मिलेगी। जियो की 'बहुप्रतीक्षित' गीगाफाबर के मासिक प्लान्स 700 रूपये से शुरू होकर 10,000 रूपये तक के होंगे। जियो की तरफ़ से जो ब्रॉडबैंड सुविधा ग्राहकों को दी जाएगी, उसकी स्पीड कम से कम 100 Mbps की होगी। वहीं महंगे प्लान्स में ब्रॉडबैंड की टॉप स्पीड 1Gbps तक की होगी। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अम्बानी का दावा है कि उनकी यह सेवा दुनिया में दूसरे ब्रॉडबैंड प्लान की तुलना में 90 प्रतिशत सस्ती है।
जियो गीगाफाइबर में ग्राहकों को Wi-Fi राउटर के साथ ही एक सेट-टॉप-बॉक्स दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि जियो के सेट-टॉप-बॉक्स में कई ऐसे फ़ीचर्स देखने को मिलेंगे, जो कि पहले कभी नहीं देखे गए हैं। जियो के सेट-टॉप-बॉक्स के जरिए लोकल केबल ऑपरेटर्स के सारे चैनल्स स्ट्रीम किए जा सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो ने पहले ही Den नेटवर्क और Hathway का अधिग्रहण कर लिया है। जियो का दावा है कि जियो के सेट-टॉप-बॉक्स से एक साथ चार लोगों को वीडियो कॉल किया जा सकेगा। इसके साथ ही ग्राहक मोबाइल फोन और टैबलेट के जरिए भी फ्री वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक़, जियो के सेट-टॉप-बॉक्स की 'ख़ास' बात यह भी है कि इसमें भारत के प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म के सारे प्रीमियम कंटेंट भी देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं जियो का 'दावा' है कि जियो गीगाफाइबर यूज़र्स को फर्स्ट डे फर्स्ट शो सब्सक्रिप्शन के साथ किसी भी फ़िल्म को रिलीज के दिन ही घर पर देखने का 'विकल्प' भी मिलेगा। हालांकि, यह फ़ीचर साल 2020 जुलाई महीने तक ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार जियो के सेट-टॉप-बॉक्स में मिक्स्ड रिएलिटी सर्विस का लाभ भी ग्राहकों को मिलेगा। इसमें MR शॉपिंग, MR एजुकेशन और MR मूवी वॉचिंग का आनन्द जियो के ग्राहक उठा सकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MR शॉपिंग के जरिए सब्सक्राइबर्स कपड़े खरीद पाएंगे। वहीं यहां MR हेडसेट की मदद से ग्राहक यह देख पाएंगे कि उनके ऊपर कपड़े कैसे लगेंगे। इस सेवा के तहत ग्राहक खुद को वर्चुअल वर्जन में देख सकेंगे। इसी तरह शिक्षा के लिए ग्राहक MR सेट की मदद से मॉडल्स का 3D वर्जन देख पाएंगे। बात करें MR हेडसेट की तो इससे ग्राहक फ़िल्मों का घर बैठे ही फुल थिएटर एक्सपीरिएंस भी ले पाएंगे।
जियो गीगाफाइबर में लोकल अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेशनल कॉलिंग पैक को भी शामिल किया गया है। इसके जरिए ग्राहक सिर्फ़ 500 रुपये महीने की क़ीमत पर अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग कर सकेंगे। इस पैकेज के जरिये ग्राहक अमेरिका और कनाड़ा में भी कॉलिंग कर सकेंगे। यानी कि कहा जा सकता है कि जियो गीगाफाइबर के लॉन्चिंग के बाद देश में एक बार फ़िर से घरों में लैण्डलाइन फोन की घण्टियां सुनाई देंगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो की गीगाफाइबर सेवा में क़रीब 1.5 करोड़ ग्राहक पहले से ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं क़रीब पांच लाख घरों के जरिये इसका परीक्षण भी कराया गया है। कम्पनी का लक्ष्य आने वाले समय में देश भर में दो करोड़ घरों और 1.5 करोड़ कारोबारी प्रतिष्ठानों को इस सेवा से जोड़ना है। जियो गीगाफाइबर में जिन सुविधाओं की बात कही जा रही है, उसके बाद कहा जा सकता है कि दूरसंचार, इंटरनेट और केबल टीवी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी 'क्रांति' भारत में होने जा रही है, जिसके बाद भारत विकासशील देशों से काफ़ी आगे निकल जाएगा।