BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

कहीं आपके स्मार्टफोन की बैटरी भी तो नहीं हो रही जल्दी ख़त्म?

Friday - August 16, 2019 10:52 am , Category : WTN HINDI
एंड्रॉयड बग के कारण जल्द ख़त्म हो रही है बैटरी
एंड्रॉयड बग के कारण जल्द ख़त्म हो रही है बैटरी

ख़ुद ही दूर करें स्मार्टफोन की बैटरी जल्द ख़त्म होने की ‘समस्या’!
 
AUG 16 (WTN) – वर्तमान आधुनिक युग में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना आम बात है। जिन कामों के लिए आपको लाइन में लगकर अपना क़ीमती समय बर्बाद करना पड़ता था, आजकल वहीं काम स्मार्टफोन पर चंद सेकेण्ड में हो रहे हैं। साफ़ ज़ाहिर है कि स्मार्टफोन आजकल आम इन्सान की ख़ासी ज़रूरत बन गया है। एक रिसर्च के मुताबिक़, एक आम भारतीय अपने दिन का काफ़ी समय स्मार्टफोन पर बिताता है और इसी कारण स्मार्टफोन की बैटरी जल्द ख़त्म होती है। लेकिन, देखा गया है कि इन दिनों स्मार्टफोन की बैटरी पहले की तुलना में कुछ जल्दी ही ख़त्म हो रही है। यदि ऐसा आपके भी साथ हो रहा है, तो ऐसा क्यों हो रहा है और आप इसे ख़ुद ही कैसे ठीक कर सकते हैं? आइये आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

जानकारी के मुताबिक़, एंड्रॉयड में एक बग की पहचान की गई है और इसी बग के कारण बैटरी के जल्द ख़त्म होने की समस्या सामने आ रही है। लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप इस बग को ख़ुद ही ठीक कर सकते हैं। वो कैसे? आइये आपको इसकी जानकारी देते हैं। Android Police की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड ऐप में कमी के कारण दुनिया भर में स्मार्टफोन्स की बैटरी जल्द ख़त्म हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, Google Play Services के लेटेस्ट वर्जन 18.3.82 के कारण ही एंड्रॉयड डिवाइस की बैटरी पहले की तुलना में तेज़ी से ख़त्म हो रही है।
 
सबसे पहले आपको यह पता करना आना चाहिए कि कौन-कौन से ऐप से आपके स्मार्टफोन की बैटरी ज़्यादा ख़र्च हो रही है। यह पता करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन की Settings में जाना होगा। Settings में जाने के बाद यहां पर आपको Battery Usage का विकल्प दिखाई देगा। Battery Usage के विकल्प में आपको दिखाई देगा कि कौन-कौन से ऐप से कितनी बैटरी यूज़ हो रही है। Battery Usage में चेक करने के दौरान यदि आपको सबसे ऊपर Google Play Service दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि इसी के कारण आपको स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी ख़त्म हो रही है।

लेकिन, यदि आप सोच रहे हैं कि इस समस्या को दूर कैसे किया जाए, तो इसकी जानकारी हम आपको देते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले Google Play Services के बीटा वर्जन को आपको डाउनलोड करना होगा। आप इस ऐप के बीटा वर्जन को https://play.google.com/apps/testing/com.google.android.gms से डाउन लोड करें। इसे डाउनलोड करने के बाद 'Become a Tester' के विकल्प को आपको चुनना होगा। इस विकल्प को चुनने के बाद अपने स्मार्टफोन में अपडेट आने का इंतज़ार करें। आपके स्मार्टफोन में अपडेट पहुंचा कि नहीं, इसके लिए आप उसे समय-समय पर चेक करते रहें।

अब आपको अपने Google Play Services ऐप को डाउनग्रेड (Downgrade) करना होगा। इसे डाउनग्रेड करने के लिए आपको APK mirror (https://www.apkmirror.com/) या Aptidoe (https://www.aptoide.com/en/home) पर जाना होगा। ऐसा करने के बाद अब अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन से Google Play Services को डाउनलोड करें। इसके बाद स्मार्टफोन की एंड्रॉयड सेटिंग्स में अननोन ऐप्स इंस्टॉल करने की परमिशन दें।

ऐसा करने के बाद सबसे पहले ऐप्स में जाएं, इसके बाद Google Play Services में Data Usage का चुनें। इस सारी प्रक्रिया के बाद बैकग्राउंड डेटा को ऑफ कर दें। जैसे ही आप बैकग्राउंड डेटा को ऑफ करेंगे, यह ऐप को कोई नया वर्जन अपडेट नहीं करने देगा। इस पूरी प्रक्रिया को अपनाने के बाद आपकी बैटरी पहले की तुलना में बेहतर सर्विस देगी।