पॉर्न साइट्स पर रहें सावधान, लीक हो सकता है आपका पर्सनल डेटा!
Wednesday - August 21, 2019 3:51 pm ,
Category : WTN HINDI
पॉर्न साइट्स कर सकती हैं आपका डेटा लीक
एडल्ट वेबसाइट्स पर आपकी ‘लापरवाही’ आपको पड़ सकती है भारी!
AUG 21 (WTN) – भारत में सस्ते इंटरनेट प्लान के कारण इन दिनों स्मार्टफोन का उपयोग ज़्यादा ही बढ़ गया है। आज के समय में करोड़ों भारतीयों के पास स्मार्टफोन हैं, और वे इसका उपयोग कॉलिंग के साथ-साथ अपने ज़रूरी कामों को निपटाने के लिए कर रहे हैं। लेकिन देखा गया है कि इन दिनों स्मार्टफोन में पॉर्न साइट्स पर वीडियो दिखने की प्रवृत्ति भारत में ज़्यादा ही बढ़ती जा रही है।
एक रिसर्च के मुताबिक़ भारत में ऑनलाइन पॉर्न वीडियो दिखने वालों की तादात लगातार बढ़ती ही जा रही है, जिसमें महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। लेकिन यदि हम आपको कहें कि पॉर्न साइट्स पर वीडियो देखना आपकी लापरवाही के कारण आपको ख़तरनाक साबित हो सकता है, तो यह पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि आख़िर ऐसा क्यों? क्या है यह पूरा मामला? आइये आपको विस्तार से बताते हैं।
दरअसल, एक पॉर्न साइट से यूज़र्स का डेटा लीक होने की ख़बर सामने आई है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, द नेक्स्ट वेब पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक लुशियस (Luscious) नाम की एडल्ट वेबसाइट ने एक लाख यूज़र्स का डेटा सार्वजनिक कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लुशियस (Luscious) एक ऐसी एडल्ट वेबसाइट है, जो यूज़र्स को अपनी पहचान छुपाकर पॉर्न फोटोज़ और एनिमेशन अपलोड करने का विकल्प देती है। साइट के इसी विकल्प के लालच में यूज़र्स ने लापरवाही बरती और अब डेटा लीक होने के बाद यूज़र्स को डर सता रहा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि vpnMentor के शोधकर्ताओं ने इस कमी का पता लगाया है। इस लीक को लेकर vpnMentor ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गड़बड़ी के चलते लुशियस (Luscious) एडल्ट वेबसाइट से लीक हुए डेटा में यूज़र्स के ईमेल्स, उनके जेंडर और उनकी नागरिकता जैसी जानकारियां शामिल हैं। इतना ही नहीं, कुछ ई-मेल आईडी में तो यूज़र्स के पूरे नाम तक दिख रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक़, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यूज़र्स का डेटा अनसिक्योर्ड और अनएनक्रिप्टेड फॉरमेट में था। ऐसा होने से इस एडल्ट वेबसाइट पर उनके कमेंट्स, लाइक्स, अपलोड्स और ब्लॉग पोस्ट जैसी एक्टिविटी भी आसानी से ऐक्सेस की जा रही थी।
vpnMentor के अनुसार यह जानकारी साइट के यूज़र्स के लिए एक बहुत बड़ा सिक्यॉरिटी रिस्क हो सकती है। साइबर सिक्योरिटी के जानकारों के मुताबिक़, यूज़र्स के ई-मेल और देश जानने के बाद उन्हें फिशिंग, ब्लैकमेलिंग या वसूली जैसे स्कैम्स का शिकार आसानी से बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, यूज़र्स की पॉर्न साइट पर ऐक्टिविटी का जानकारी मिलने से उन्हें परेशान भी किया जा सकता है।
रिसर्च करने के बाद नेक्स्ट वेब ने एक लिस्ट भी जारी की है, जिसमें उन्होंने ई-मेल एड्रेस से अनुमान लगाया है कि किस देश के कितने यूज़र्स हैं, जिनके डेटा लीक हुआ है। लिस्ट के अनुसार इनमें छह हज़ार भारतीय यूज़र्स का डेटा भी लीक हुआ है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, इस ब्रीच को पहली बार 15 अगस्त को स्पॉट किया था और अगले दिन लुशियस (Luscious) एडल्ट वेबसाइट को इसकी सूचना दे दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार सूचना देने के बाद इस ग़लती को सुधार लिया गया था।
लेकिन हमारी आपको सलाह है कि इस तरह की एडल्ट वेबसाइट के झासे में ना आएं जो आपको
अपनी पहचान छुपाकर पॉर्न फोटोज़ और एनिमेशन अपलोड करने का विकल्प देती हैं। आप यदि इस तरह की एडल्ट वेबसाइट्स के झांस में आ गये, तो हो सकता है कि आपका डेटा लीक हो जाए। वहीं डेटा लीक होने पर कोई आपको ब्लैकमेल भी कर सकता है। सबसे सही है कि एडल्ट वेबसाइट्स पर जाने का रिस्क ना ही उठाएं, यही आपके लिए बेहतर होगा।