व्हाट्सएप पर जल्द लॉन्च होंगे कई सारे ‘नये’ फ़ीचर्स!
Tuesday - August 27, 2019 10:41 am ,
Category : WTN HINDI
जल्द ही लॉन्च होंगे मेमोजी, व्हाट्सएप पे और डार्क मोड फ़ीचर
यूज़र्स को जल्द ही व्हाट्सएप पर मिलेंगे कई ‘नये’ फ़ीचर्स
AUG 27 (WTN) – व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा उपयोग किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 125 करोड़ यूज़र्स हैं, जिसमें से क़रीब 25 करोड़ यूज़र्स अकेले भारत में ही हैं। व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए समय-समय पर नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च करता रहता है, साथ ही पुराने फ़ीचर्स में समय-समय पर बदलाव करता रहता है जिससे व्हाट्सएप के यूज़र्स को हमेशा ही नया अनुभव मिलता रहे। इसी कड़ी में व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए कुछ नये फ़ीचर्स लाने वाला है। क्या हैं यह नये फ़ीचर? आइये आपको विस्तार से बताते हैं।
पॉपुलर एप व्हाट्सएप जल्द ही एप में मेमोजी स्टीकर फ़ीचर जोड़ने वाला है। आइये सबसे पहले आपको बताते हैं कि आख़िर मेमोजी स्टीकर होता क्या है? दरअसल, जब यूज़र्स के चेहरे को स्टिकर एनिमेशम में कन्वर्ट कर दिया जाता है, तो उसे मेमोजी कहते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेमोजीज़ में चेहरे की मूवमेंट भी कैपचर हो जाती है।
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सएप अपने अगले बीटा अपडेट 2.19.90 वर्जन में मेमोजी स्टिकर पेश करने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलहाल मेमोजी स्टीकर्स का इस्तेमाल वे ही यूज़र्स कर पाएंगे, जो टेस्टफ्लाइट बीटा प्रोगाम (TestFlight Beta Program) का हिस्सा हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेमोजी स्टीकर फ़ीचर को फ़िलहाल सिर्फ़ iOS यूज़र्स के लिए ही लॉन्च किया जाएगा।
अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आख़िर मेमोजी स्टीकर फ़ीचर काम कैसे करता है? WABetainfo से मिली जानकारी के अनुसार, मेमोजी स्टिकर फ़ीचर का सपोर्ट iOS 13 पर काम कर रहे iPhone X, iPhone XR और XS को ही मिलेगा।
अगले फ़ीचर की बात करें, तो वहीं कुछ ही दिनों में व्हाट्सएप पर WhatsApp Pay Service लॉन्च होने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपीआई प्लेटफॉर्म की तरह ही व्हाट्सएप-पे फिलहाल कुछ ही चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। कहा जा रहा है कि WhatsApp Pay Service लॉन्च होने के बाद यह पेटीएम, फोन पे और गूगल पे जैसे ऐप्स को कड़ी टक्कर देगा।
एक नये अपडेट में व्हाट्सएप मल्टी प्लेटफॉर्म सपोर्ट सिस्टम को लेकर आ रहा है। इस अपडेट के बाद यूज़र्स एक ही समय पर एक से ज़्यादा गैजेट्स पर अपना व्हाट्सएप अकाउंट एक्सेस कर सकेंगे। वहीं कहा जा रहा है कि आने वाले समय में जल्द ही व्हाट्सएप डार्क मोड फ़ीचर को भी लॉन्च कर सकता है। पिछले ही दिनों इसकी कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं। माना जा रहा है कि एंड्रायड 10 के साथ व्हाट्सएप पर डार्क मोड सपोर्ट फ़ीचर आ सकता है।