सीमा पर पाकिस्तान ने शुरू किये बंकर बनाना
Monday - September 2, 2019 3:49 pm ,
Category : WTN HINDI
भारत से युद्ध की तैयारी में जुटा पाकिस्तान!
कश्मीर मुद्दे पर बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी पर तैनात किये कमाण्डो!
SEP 02 (WTN) – मोदी सरकार ने एक ऐतिहासिक फ़ैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 को हटा दिया है। भारत सरकार के इस अंदरूनी फ़ैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने इस मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीस्तर पर उठाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मोदी सरकार की सफ़ल कूटनीति के आगे पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीयस्तर पर हार का सामना करना पड़ा।
कश्मीर मुद्दे पर निराशा और बौखलाया पाकिस्तान हर दिन भारत को युद्ध और परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। इसी बीच मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, पाकिस्तान की सैन्य गतिविधियों से लगता है कि शायद वो भारत के ख़िलाफ़ युद्ध की तैयारी कर रहा है।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, किसी बड़ी प्लानिंग के तहत पाकिस्तानी सेना बालटोरो सेक्टर में स्कार्दू इलाके के अपने अग्रिम मोर्चों पर बंकर तैयार कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में आने वाया यह इलाका करिगल के सामने पड़ता है, जो कि नियंत्रण रेखा के क़रीब आता है। जैसा कि आप जानते हैं कि 20 साल पहले पाकिस्तान ने करगिल की चोटियों पर कब्ज़ा कर लिया था, जिसके बाद भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए करगिल की चोटियों को पाकिस्तान से आज़ाद कराया था।
युद्ध की प्लानिंग या भारत से सम्भावित युद्ध होने पर बचने के फ़िराक़ में पाकिस्तानी सेना की ओर से तैयार किए जा रहे बंकरों की लम्बाई और चौड़ाई 10 फीट X 12 फीट और 20 फीट X 12 फीट है। जानकारी के अनुसार इनमें से छह बंकर तैयार होने के क़रीब हैं। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, पाकिस्तान के यह बंकर पाकिस्तानी सेना के कमान पोस्ट्स हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि पाक अधिकृत कश्मीर के इस इलाके में पाकिस्तान अपनी सेना की संख्या बढ़ाने या गोला-बारूद जमा करने के लिए इन पोस्ट्स का इस्तेमाल कर सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीओके स्थित स्कार्दू पाकिस्तानी वायु सेना का अग्रिम सैन्य ठिकाना है। पाकिस्तान इस एयरबेस का इस्तेमाल भारत के ख़िलाफ़ अपने सैन्य अभियान में मदद के लिए करता रहा है। जानकारी के मुताबिक़, हाल के दिनों में पाकिस्तान ने लद्दाख के पास अपने ठिकानों पर सैन्य उपकरणों एवं साज़ो-समान में इज़ाफ़ा किया है। ऐसा नहीं है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इसकी ख़बर नहीं है। पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां क़रीबी नज़र बनाए हुए हैं।
भारत को गीदड़ धमकी देने वाले पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अपने कमाण्डो तैनात किए हैं। वहीं पाकिस्तान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण भी किया है, जिसके ज़रिये पाकिस्तान भारत को डराने की कोशिश कर रहा है। अपनी इन तैयारियों के ज़रिये पाकिस्तान पूरी दुनिया को यह दिखाना चाहता है कि दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे के कारण तनाव के हालात हैं और कभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ सकता है।
युद्द की धमकी के कारण कश्मीर मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय दखल दे और विश्व समुदाय भारत सरकार को बातचीत के लिए मजबूर करे, इसके लिए इमरान ख़ान बार-बार धमकी दे रहे है कि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो यह युद्ध परमाणु युद्ध तक हो सकता है। इमरान ख़ान का कहना है कि परमाणु हथियार सम्पन्न दोनों देशों के बीच यदि युद्ध होता है, तो यह दोनों देशों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरी दुनिया इससे प्रभावित होगी।
कश्मीर मुद्दे पर बौखलाया पाकिस्तान बार-बार युद्ध की धमकी देकर पूरी दुनिया का ध्यान ख़ुद की तरफ़ आकर्षित करना चाहता है। लेकिन पाकिस्तान यह भूल जाता है कि भारत जैसे विशाल सैन्य ताक़त के सामने वो कुछ दिनों से ज़्यादा नहीं टिक सकता है। पाकिस्तान जितना सोच रहा है, उससे कहीं ज़्यादा भारत, पाकिस्तान से सैन्य रूप से ताक़तवर है।
आर्थिक रूप से बदहाल हो चुके पाकिस्तान में दो वक़्त की रोटी के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है, और पाकिस्तान युद्ध करने और भारत को हराने के सपने देख रहा है। पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि वो पहले अपने देश की ग़रीबी दूर करे और भारत से युद्ध के सपने देखना बंद करे।