इन 24 ऐप्स से सावधान, खाली कर सकते हैं आपको बैंक अकाउण्ट!
Saturday - September 14, 2019 2:50 pm ,
Category : WTN HINDI
‘जोकर’ मैलवेयर का 24 ऐप्स पर अटैक
तुरन्त ही अनस्टॉल करें ‘ये’ ऐप्स नहीं तो बैंक अकाउण्ट हो सकता है ‘हैक’
SEP 14 (WTN) – इंटरनेट क्रान्ति के बाद भारत में करोड़ों लोगों के पास स्मार्टफोन है। बैंक सम्बन्धित काम से लेकर रेलवे टिकिट बुकिंग तक, लगभग हर वो काम स्मार्टफोन पर हो जाते हैं जिनके लिए कभी आपको घण्टों लाइन में लगना पड़ता था। एक सर्वे के मुताबिक़, भारतीय लोग अब पहले की तुलना में काफ़ी ज़्यादा समय स्मार्टफोन पर व्यतीत करने लगे हैं, क्योंकि इसके ज़रिये वे ना केवल अपने कई ज़रूरी काम निपटाते हैं बल्कि मनोरंजन भी करते हैं।
स्मार्टफोन पर ज़रूरी काम निपटाने और मनोरंजन के लिए यूज़र्स कई तरह के ऐप्स, गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इंस्टॉल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन ऐप्स में कई तरह के ख़तरनाक वायरस यानी कि मैलवेयर होते हैं, जो आपके बैंक अकाउण्ट को खाली तक कर सकते हैं। कुछ इसी तरह का एक मैलयेवर इन दिनों गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किये गये ऐप्स में आया है। क्या है यह पूरा मामला, आइये आपको बताते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल प्ले स्टोर से ऐसे 24 ऐप्स (Apps) का पता चला है, जो ‘जोकर’ (Joker) नाम के मैलवेयर से प्रभावित हैं। जानकारी के मुताबिक़, ‘जोकर’ नाम का यह वायरस एंड्रॉयड ऐप्स के ज़रिए यूज़र्स के बैंक अकाउण्ट से पैसे डेबिट कर देता है। पहले तो यह वायरस ख़ुद को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तौर पर पेश करता है, जिसके बाद यह पेमेण्ट के नाम पर यूज़र्स के अकाउण्ट को हैक कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘जोकर’ नाम का मैलवेयर, प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की साइन अप प्रोसेस काफ़ी गुपचुप तरीक़े से करता है। इस मैलवेयर का पता साइबर सिक्यॉरिटी फर्म CSIS के रिसर्चर्स ने लगाया है।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़ यह मैलवेयर 4,72,000 बार डाउनलोड किया जा चुका है। हालांकि, इस मैलवेयर के बारे में जानकारी मिलने पर गूगल ने इससे प्रभावित ऐसे 24 ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। लेकिन जिन यूज़र्स के स्मार्टफोन में यह ऐप्स अभी भी इंस्टॉल्ड हैं, उनके लिए ‘जोकर’ मैलवेयर से अभी भी ख़तरा है। हमारी आपको सलाह है कि यदि यह सभी 24 ऐप्स आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल हैं, तो तुरन्त ही इन्हें अनस्टॉल कर दें।
आइये आपको उन 24 ऐप्स के बार में जानकारी देते हैं, जिनमें ‘जोकर’ नाम के मैलवेयर ने अटैक किया है। इन ऐप्स के नाम हैं; डिस्प्ले कैमरा 1.02 (Display Camera 1.02), रैपिड फेस स्कैनर 10.02 (Rapid Face Scanner 10.2), लीफ फेस स्कैनर 1.0.3 (Leaf Face Scanner 1.0.3), बोर्ड पिक्चर एडिटिंग 1.1.2 (Board Picture Editing 1.1.2), बीच कैमरा 4.2 (Beach Camera 4.2), मिनी कैमरा 1.0.2 APK (Mini Camera 1.0.2), क्यूट कैमरा 1.04 APK (Cute Camera 1.04 APK), डैजल वॉलपेपर 1.01 (Dazzle Wallpaper 1.01), स्पार्क वॉलपेपर 1.1.11 (Spark Wallpaper 1.1.11), ह्यूमर कैमरा 1.1.5 (Humour Camera 1.1.5) जैसे ऐप्स यदि आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल हैं, तो जल्द से जल्द इन्हें अनस्टॉल कर दें।
वहीं यदि प्रिंट प्लांट स्कैन (Print Plant scan), ऐडवोकेट वॉलपेपर 1.1.9 (Advocate Wallpaper 1.1.9), रड्डी एसएमएस मॉड (Ruddy SMS Mode), इग्नाइट क्लीन 7.3 (Ignite Clean 7.3), ऐंटी वायरस सिक्यॉरिटी-सिक्यॉरिटी स्कैन, ऐप लॉक (Antivirus Security - Security Scan, App Lock), कोलैट फेस स्कैनर ऐप (Collate Face Scanner), क्लाइमेट एसएमएस 3.5 (Climate SMS 3.5), ग्रेट वीपीएन 2.0 (Great VPN 2.0), सर्टेन वॉलपेपर 1.02 APK (Certain Wallpaper 1.02), रिवॉर्ड क्लीन 1.1.6 APK (Reward Clean 1.1.6 APK), ऐज फेस 1.1.2 (Age Face 1.1.2), ऑल्टर मैसेज 1.5APK (Altar Message 1.5 APK), सोबी कैमरा 1.0.1 (Soby Camera 1.01) और डीक्लेयर मेसेज (Declare Message) ऐप्स भी आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल हैं, तो ‘जोकर’ मैलवेयर से बचने के लिए इन्हें तुरन्त ही अपने स्मार्टफोन से अनस्टॉल करें दे। इन ऐप्स को अनस्टॉल करने के बाद फोन को स्कैन करके एंटी वॉयरस का प्रयोग करना ना भूलें। इस तरह से आप अपने स्मार्टफोन को ‘जोकर’ नाम के मैलवेयर से सुरक्षित रख पाएंगे।