अब व्हाट्सएप को फिंगर प्रिंट से करें लॉक-अनलॉक
Saturday - September 14, 2019 4:12 pm ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप ने सिक्युरिटी पर दिया और भी ज़्यादा ध्यान
यूज़र्स के लिए व्हाट्सएप लाया नया फ़ीचर
SEP 14 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप दुनिया का सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में इस समय व्हाट्सएप के क़रीब 125 करोड़ यूज़र्स हैं, वहीं भारत में व्हाट्सएप के क़रीब 24 करोड़ यूज़र्स हैं। व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूज़र्स की सुविधा के लिए नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च करता रहता है और पुराने फ़ीचर्स में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप लगातार कोशिश कर रहा है कि यूज़र्स को व्हाट्सएप पर पहले से बेहतरीन सिक्युरिटी मिल सके।
यूज़र्स को व्हाट्सएप पर पहले से ज़्यादा सुरक्षा देने के लिए व्हाट्सएप अब एक नया फिंगर प्रिंट लॉक फ़ीचर लेकर आया है। इस फ़ीचर की मदद से व्हाट्सएप को फिंगरप्रिंट स्कैनर से लॉक-अनलॉक किया जा सकेगा। हालांकि, आईफोन यूज़र्स के लिए कम्पनी इसे पहले ही Touch ID के नाम से लॉन्च कर चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए यह फ़ीचर अभी बीटा वर्ज़न में मिल रहा है।
यदि आपके पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन है तो व्हाट्सएप के इस फ़ीचर को यूज़ करने के लिए आपके पास व्हाट्सएप का बीटा वर्जन भी होना चाहिए, यानी कि आप व्हाट्सएप का वर्जन 2.19.221 यूज़ कर रहे हों तो ही यह फ़ीचर आपको स्मार्टफोन में काम करेगा। नये फिंगरफ्रिंट लॉक-अनलॉक फ़ीचर को एक्टिव करने के लिए व्हाट्सएप के बीटा वर्जन यूज़र्स को सबसे पहले अकाउण्ट सेटिंग्स में जाना होगा। अकाउण्ट सेटिंग्स में जाने के बाद प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करने होगा।
प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करने के बाद सबसे नीचे मौजूद फिंगरप्रिंट लॉक विकल्प पर जाएं। जैसे ही आप इस विकल्प को टैप करेंगे, आपके फोन पर यह फ़ीचर एक्टिव हो जाएगा। इस फ़ीचर को एक्टिव करने के बाद आप यह ख़ुद तय कर सकते हैं कि आपको व्हाट्सएप को कितने देर में लॉक करना है। ऐसा करने के लिए आपको वहां पर तीन विकल्प मिलेंगे; इमीडियेट, 1 मिनट या 30 मिनट।
आपके मन में यह सवाल हमेशा उठता होगा कि व्हाट्सएप अपने हर नये अपडेट को सबसे पहले बीटा वर्जन पर ही क्यों लॉन्च करता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप कुछ दिन अपडेट को बीटा वर्जन पर टेस्ट करने के बाद ही इसके फाइनल और स्टेबल वर्जन को रोलआउट करता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे यूज़र्स को किसी बग की शिकायत न आए। व्हाट्सएप ने अपना बीटा प्रोग्राम कुछ साल पहले लॉन्च किया था।
वहीं यदि व्हाट्सएप यूज़र्स आईओएस पर भी व्हाट्सएप फिंगरप्रिंट लॉक फ़ीचर शुरू करना चाहते हैं, तो यहां पर भी इस फ़ीचर को यूज़ करना काफ़ी आसान है। हालांकि, आईओएस पर इस फ़ीचर को एक्टिव करने के लिए सबसे पहले यूज़र्स को इस बात का ध्यान रखना होगा आईफोन में मौजूद व्हाट्सएप का वर्जन 2.19.20 हो। आईओएस में फिंगरप्रिंट फ़ीचर को शुरू करने के लिए सबसे पहले ऐप के सेटिंग्स ऑप्शन में जाना होगा।
ऐप के सेटिंग्स ऑप्शन में जाने के बाद सेटिंग्स में दिए गए प्राइवेसी ऑप्शन में जाएं। प्राइवेसी ऑप्शन में जाने के बाद यहां नीचे स्क्रॉल करने पर यूज़र्स को ऑन-ऑफ़ टॉगल के साथ स्क्रीन लॉक का विकल्प मिलेगा। यहां पर इस टॉगल को ऑन कर दें। अगर आपका आईफोन टच आईडी सपॉर्ट करता है, तो यह फ़ीचर ऐक्टिवेट हो जाएगा।