जानिए आधार कार्ड में अपडेट्स के बदले हुए नियम
Tuesday - September 17, 2019 2:32 pm ,
Category : WTN HINDI
आधार कार्ड में बिना दस्तावेज़ के भी होंगे कुछ अपडेट्स
आधार कार्ड में अब फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी होगी बिना दस्तावेज़ के अपडेट
SEP 17 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि एक भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड की कितनी अहमियत है। लगभग हर ज़रूरी सरकारी काम और सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए इन दिनों आधार नम्बर की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आधार कार्ड बनवाते समय ग़लती से या जल्दबाजी में आधार कार्ड पर कई जानकारियां ग़लत प्रिंट हो जाती हैं।
आधार कार्ड में लोगों को सबसे ज़्यादा परेशानी आधार कार्ड में छपे फोटो से होती है। दरअसल, आधार कार्ड में जो फोटो छपे रहते हैं वे जिस कैमरे से खींचे जाते हैं उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं होती है। ऐसे में कई बार आधार कार्ड पर लोगों के फोटो धुंधले आते हैं या कई बार देखा गया है कि किसी दूसरे का फोटो आधार कार्ड में लगा आ जाता है।
लाखों लोगों द्वारा इस तरह की समस्याओं का सामना करने के बाद जब इस बारे में शिकायत की गई, तो इसके बाद अब आधार कार्ड में फोटो समेत अन्य गड़बड़ियों को ठीक करने की सुविधा लोगों को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया (UIDAI) द्वारा प्रदान की जा रही है।
जी हां, अब आप आसानी से आधार कार्ड में अपना लेटेस्ट फोटो समेत अन्य जानकारियां अपडेट कर सकते हैं। कुछ अपडेट्स के लिए तो आपको किसी भी तरह के दस्तावेज़ देने की ज़रूरत नहीं है। फोटो का अपडेट करने के अलावा आप अपनी फिंगर प्रिन्ट, आइरिस, जेन्डर, मोबाइल नम्बर और ई-मेल आईडी भी आसानी से अपडेट करा सकते हैं, इन्हें अपडेट कराने के लिए आपको किसी भी तरह के दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं है।
यदि आप आधार कार्ड में इन सभी तरह की अपडेट्स को करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने नज़दीकी आधार सेन्टर पर जाना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बारे में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया (UIDAI) ने एक नोटिस जारी कर जानकारी दी है। इस नोटिस के मुताबिक़, आधार कोर्ड होल्डर्स को ऊपर लिखी व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने के लिए उसे अब किसी भी तरह के दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं है।
जो आधारकार्ड होल्डर्स अपनी फोटो, बायोमेट्रिक, जेंडर, मोबाइल नम्बर या ई-मेल आईडी बदलना चाहते हैं, ऐसे में उन्हें केवल अपना आधार कार्ड लेकर नज़दीकी आधार सेवा केन्द्र पर जाना होगा। इतना ही नहीं, आधारकार्ड होल्डर UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार सेवा केन्द्र के लिए अप्वाइंटमेंट भी ले सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके पहले एक ट्वीट में UIDAI ने बताया था कि आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि बदलने के लिए आधारकार्ड होल्डर को कौन-कौन से दस्तावेज़ की ज़रूरत पड़ेगी। UIDAI ने नए फ़ैसले के तहत आधार कार्ड में नाम ठीक कराने के लिए दो बार मौक़ा देने का फ़ैसला किया है।
आधार कार्ड में नाम ठीक कराने के लिए आधार कार्ड होल्डर के पास पासपोर्ट, पैनकार्ड, मतदाता आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा जारी पहचान पत्र, शैक्षणिक संस्थान का लेटर हेड, हथियार लाइसेंस, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, पेंशनकर्ता फोटो कार्ड, आवास प्रमाण पत्र जिसमें फोटो हो, ग्राम पंचायत प्रमुख द्वारा लेटर हेड पर जारी पते का प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज़ होना चाहिए।
वहीं UIDAI ने जन्म तिथि में सुधार के लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं। इसके तहत जन्म तिथि में बदलाव की स्थिति में तीन साल से कम का अंतर है, तो इसे आप सम्बन्धित दस्तावेज़ के साथ किसी नज़दीकी आधार सुविधा केन्द्र में जाकर उसमें सुधार करवा सकते हैं। वहीं यदि उम्र में यदि तीन साल से ज़्यादा का अन्तर है, तो इसे क्षेत्रीय आधार केन्द्र में दस्तावेज़ लेकर ठीक करा सकते हैं।
जन्म तिथि में बदलाव के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पैनकार्ड, पासपोर्ट, लेटर हेड पर ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी जन्मतिथि, फोटो पहचान पत्र का प्रमाणपत्र, केन्द्र सरकार स्वास्थ्य सेवा योजना फोटो कार्ड या पूर्व सैनिक फोटो आईडी लेटरहेड, कक्षा 10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट, फोटो आईडी कार्ड और पहचान पत्र में से कोई एक दस्तावेज आपके साथ होना चाहिए। तभी आधार कार्ड में जन्म तिथि में बदलाव हो सकेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UIDAI के आधार सेवा केन्द्र देश में अलग-अलग जगहों पर उपलब्ध हैं। इन आधार सेवा केन्द्रों पर बिना किसी दस्तावेज़ के आधारकार्ड होल्डर्स अपना फोटो, बायोमेट्रिक, जेंडर, मोबाइल नम्बर या ई-मेल आईडी ठीक करा सकते हैं या बदलवा सकते हैं। वहीं नाम और जन्म तिथि ठीक कराने के लिए कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ेगी। वहीं यदि आप आधारकार्ड का डेटा अपडेट कराने जा रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार सेवा केन्द्र पर आप जन्मतिथि एक बार, नाम दो बार और जेंडर सिर्फ़ एक बार ही अपडेट करा सकते हैं।