जानिए फेसबुक के नये म्यूज़िक फ़ीचर की ख़ासियत
Wednesday - September 18, 2019 4:12 pm ,
Category : WTN HINDI
फेसबुक ने भारतीय यूज़र्स के लिए लॉन्च किया म्यूज़िक फ़ीचर
म्यूज़िक से और भी बेहतरीन तरीके से फेसबुक के ज़रिये पहुंचाएं अपनी बात
SEP 18 (WTN) – इंटरनेट क्रान्ति के बाद से दुनिया के दूसरे सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत में सोशल मीडिया की पहुंच करोड़ों लोगों तक हो गई है। लगभग हर हाथ में स्मार्टफोन होने और सस्ते इंटरनेट प्लान के बाद देश में फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स के करोड़ों यूज़र्स हैं।
फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी साइट्स अपने यूज़र्स की सुविधाओं और मनोरंजन का ध्यान रखते हुए उन्हें समय-समय पर नये-नये फ़ीचर्स देती रहती हैं, साथ ही पुराने फ़ीचर्स में बदलाव भी करती रहती हैं। इसी कड़ी में भारत में अब फेसबुक और इन्स्टाग्राम यूज़र्स अब अपनी स्टोरीज़ के साथ म्यूज़िक जोड़ सकेंगे। यह पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि आख़िर यह नया फ़ीचर है क्या? आइये आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
जीहां अब फेसबुक के यूज़र्स म्यूज़िक के ज़रिए अपनी बातों को और भी बेहतर तरीके से कह पाएंगे। इतना ही नहीं, यूज़र्स अपनी स्टोरीज़ में म्यूज़िक स्टीकर्स और दूसरे क्रिएटिव टूल्स जैसे कि लिप सिंक लाइव और फेसबुक प्रोफाइल्स पर गानों का इस्तेमाल करके अपनी बात अपने पेज पर और भी बेहतर तरीक़े से व्यक्त कर पाएंगे।
फेसबुक में यूज़र्स अब अपनी स्टोरीज़ में यूज़र्स वीडियो, मैसेज या पोस्ट को शेयर कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में म्यूज़िक प्रोडक्ट्स के आने के बाद से ही यूज़र्स अपनी स्टोरीज़ में नए फिल्मों के गानों को जोड़ सकते हैं। अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इस तरह की सुविधा 55 देशों में उपलब्ध हो गयी है। इस साल की शुरुआत में फेसबुक इण्डिया ने टी-सीरीज़ म्यूज़िक, ज़ी म्यूज़िक कम्पनी और यशराज फिल्म्स के साथ पार्टनरशिप की थी ताकि उनके म्यूज़िक को फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए इस्तेमाल किया जा सके।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि म्यूज़िक फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को फेसबुक और इंस्टाग्राम को ओपन करना होगा। फेसबुक का कहना है कि यूज़र्स फेसबुक में ऊपर की तरफ गानों को पिन भी कर सकते हैं, जिससे दोस्तों को उन्हें और अच्छे से जानने में सहायता मिलेगी। इस फ़ीचर में यूज़र फोटो और वीडियो में गाने लगा सकते हैं। इसके लिए फेसबुक या इंस्टाग्राम में कैमरा खोलकर या गैलरी से फोटो/वीडियो सेलेक्ट करने के बाद म्यूज़िक स्टिकर पर टैप करना होगा।
स्टोरी के कौन से हिस्से में गाना लगाना है, इसका चुनाव कर गायक और गाने का नाम डालना होगा। ऐसा करने के बाद गाने की लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें से मनचाहा गाना लगाया जा सकता है। फेसबुक के मुताबिक़, हिन्दी फ़िल्मों के गाने देश में सबसे ज़्यादा सुने जाते हैं। इसके लिए यूज़र फ़िल्म, गायक या अभिनेता/अभिनेत्री के नाम से भी गाने ढूंढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं, लोग भाषा के हिसाब से भी गानों को सर्च कर सकते हैं।
वहीं नये फ़ीचर में फेसबुक पर लिपसिंक लाइव से यूज़र्स प्लेटफॉर्म पर गाने डब कर सकते हैं या लाइव परफॉर्म कर सकते हैं। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनके दोस्त लिरिक्स के साथ गाने का मज़ा ले सकते हैं। तो यदि आपने फेसबुक के इस नये फ़ीचर का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आज जल्द ही इसका इस्तेमाल करें और अपनी बात को म्यूज़िक के साथ बेहतरीन तरीके से व्यक्त करें।