यूज़र्स के लिए व्हाट्सएप लाया नये अपडेट्स
Friday - September 20, 2019 11:29 am ,
Category : WTN HINDI
सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग एप है व्हाट्सएप
जानिए व्हाट्सएप के नये अपडेटेड फ़ीचर्स की ख़ासियत
SEP 20 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप दुनिया का सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग एप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 125 यूज़र्स हैं, जिसमें से क़रीब 25 करोड़ यूज़र्स तो अकेले भारत में ही हैं। अपने यूज़र्स की सुविधा और मनोरंजन के लिए व्हाट्सएप समय-समय पर पुराने फ़ीचर्स में अपेडट करता रहता है, वहीं नये-नये फ़ीचर भी लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप दो नये अपडेट्स लेकर आया है। क्या हैं यह दो नये अपडेट्स, आइये आपको बताते हैं।
व्हाट्सएप ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में एक नया फ़ीचर अपेडट जारी किया है। इस नये फ़ीचर की मदद से व्हाट्सएप यूज़र्स अब सीधे ही व्हाट्सएप स्टेटस को फेसबुक मैसेंजर की स्टोरीज़ पर शेयर कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर कुछ समय पहले सिर्फ़ बीटा वर्जन के लिए उपलब्ध था, लेकिन बीटा वर्जन में इसकी टेस्टिंग सफ़ल होने के बाद अब इसे सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
व्हाट्सएप यूज़र्स जब भी व्हाट्सएप स्टेटस को फेसबुक स्टोरी की तरह शेयर करेंगे तो यह स्टेटस 24 घण्टे तक उपलब्ध रहेगा। यूज़र्स की जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप स्टेटस को फेसबुक स्टोरी की तरह कई बार शेयर किया जा सकता है। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप से व्हाट्सएप स्टेटस डिलीट करने या डिलीट होने के बाद भी यह स्टेटस फेसबुक स्टोरी पर मौजूद रहेगा।
जब व्हाट्सएप यूज़र्स व्हाट्सएप स्टेटस को फेसबुक स्टोरी में शेयर करेंगे, तो व्हाट्सएप स्टेटस फेसबुक स्टोरी में स्क्रीनशॉट की तरह दिखेगा। यानी कि व्हाट्सएप स्टेटस से फेसबुक स्टोरी पर शेयर किया गया स्टेटस सिर्फ़ फोटो या पिक्चर टेक्स्ट के रूप में ही दिखाई देगा। यदि व्हाट्सएप यूज़र किसी लिंक को व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर करते हैं, तो वह लिंक फेसबुक स्टोरी पर दिखाई नहीं देगी।
अब आपको बताते हैं व्हाट्सएप के एक और नये अपडेट के बारे में। व्हाट्सएप के नये बीटा अपडेट में अब यूज़र्स को म्यूट किये गये स्टेटस को हाइड करने का विकल्प मिलेगा। व्हाट्सएप का यह नया अपडेटेड फ़ीचर व्हाट्सएप के नये बीटा वर्जन 2.19.260 में देखने को मिला है। हालांकि, व्हाट्सएप के सभी यूज़र्स के लिए यह फ़ीचर कब तक उपलब्ध हो पाएगा, इसके बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं है।
व्हाट्सएप के इस नये फ़ीचर को सबसे पहले जून के महीने में व्हाट्सएप बीटा वर्जन 2.19.183 में देखा गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैसे ही यह फ़ीचर अपडेट हो जाएगा, सारे म्यूटेड अपडेट्स खुद ही छिप जाएंगे और दिखाई देना बंद हो जाएंगे। म्यूट किये गये अपडेट्स टैब में एक ऐरो के रूप में दिख रहे हैं। इसी ऐरो पर टैप करने के बाद ही यूज़र्स म्यूट किए गए अपडेट्स देख पाएंगे।