दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टाइप-2 डायबिटीज व मेटाबाॅलिक डिसऑर्डर पर सम्मेलन आज से
Saturday - September 21, 2019 12:14 pm ,
Category : WTN HINDI
- मिंटो हाॅल में जुटेंगे देश-विदेश के विषय विशेषज्ञ
- लगभग 500 से अधिक विद्यार्थी, शोधकर्ता, स्वास्थ्य सेवा प्रदाता व चिकित्सक लेंगे भाग
- परिचर्चा, कार्यशाला, व्याख्यान, प्रश्नोत्तर व पेपर प्रजेंटेशन
- गर्भस्थ महिलाओं व नवजात शिशुओं में डायबिटीज व मेटाबाॅलिक डिसऑर्डर पर होंगे विशेष सत्र
सम्मेलन में मोटापे और मेटाबाॅलिज्म सिंड्रोम के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान, परिचर्चा, शोधपत्र वाचन, कार्यशालाएँ और प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन होगा। स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों सहित इसमें 500 से अधिक शोधकर्ता, विद्यार्थी और चिकित्सक भाग लेंगे।
सम्मेलन के कोर्स डायरेक्टर डॉ. सचिन चित्तावऱ और को-डायरेक्टर डॉ. मोहित भंडारी ने शुक्रवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। डाॅ. चित्तावर ने कहा कि डायबिटीज और मेटाबोलिक सम्मेलन उद्देश्य इन बीमारियों के उपचार से जुड़े प्रोफेशलों को उपचार से जुड़ी जटिलताआंे के साथ साथ प्रभावी व अत्याधुनिक रणनीतियों से अवगत कराना है।
उन्होंने आगे कहा कि सम्मेलन में दो दिनों में विभिन्न सत्र आयोजित होंगे जिनमें मोटापा, डायटेरी कोलेस्ट्रॉल, बेरिएट्रिक व मेटाबाॅलिक सर्जरी, गर्भावस्था में थायराइड, नवजात एंडोक्रिनोलॉजी, मोटापा का प्रबंधन, टाइप 2 मधुमेह के समाधान में जीवन शैली बनाम सर्जरी, नई अंतर्दृष्टि जैसे विषय शामिल रहेंगे।
डॉ. मोहित भंडारी ने कहा कि सम्मेलन में नवजात शिशुओं तथा गर्भवती महिलाओं में डायबेटिज प्रबंधन पर विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा।