आपके 'लालच' से ख़ाली हो सकता है आपका बैंक अकाउण्ट!
Monday - September 30, 2019 10:23 am ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप पर ईनाम या लॉटरी के फेक मैसेज पर ना करें विश्वास
व्हाट्सएप पर रहें सावधान; लालच, ग़लती और जल्दबाज़ी से हो सकती है आर्थिक हानि
SEP 30 (WTN) – भारत में मोबाइल इंटरनेट क्रान्ति आने के बाद से करोड़ों लोगों के पास स्मार्टफोन है। यदि आपके पास भी स्मार्टफोन है, तो आप इसमें व्हाट्सएप का इस्तेमाल ज़रूर ही करते होंगे। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 125 करोड़ यूज़र्स हैं, जिसमें से क़रीब 25 करोड़ यूज़र्स तो अकेले भारत में ही हैं।
स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाला लगभग हर यूज़र अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का प्रयोग करता है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपने व्हाट्सएप पर जरा सी भी लापरवाही बरती, लालच दिखाया या जल्दबाज़ी में ग़लती की, तो आपकी इसी लापरवाही, लालच और ग़लती से आपका बैंक अकाउण्ट तक ख़ाली हो सकता है। दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको व्हाट्सएप के ज़रिये फिशिंग का शिकार बनाने के लिए स्कैमर्स सक्रिय रहते हैं और आपको अपना शिकार बनाने के बाद ये स्कैमर्स आपके बैंक अकाउण्ट से मनी ट्रांसफर से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग तक कर सकते हैं।
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि व्हाट्सएप सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है, और इसी कारण से व्हाट्सएप बहुत तेज़ी से फेक मैसेज, फिशिंग अटैक और स्पैम मैसेज का ज़रिया बनता जा रहा है। यदि व्हाट्सएप यूज़र्स ने लापरवाही की, लालच किया या फ़िर जल्दबाज़ी में ग़लती की तो फ्राड करने वाले आपको व्हाट्सएप पर अपना शिकार बड़े ही आसानी से बना सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों व्हाट्सएप पर एक फर्जी मैसेज बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में यूज़र्स को मुफ़्त में Adidas (एडीडास) कम्पनी के जूते देने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, यह मैसेज स्कैमर्स के द्वारा भेजा जा रहा है कि एडीडास (Adidas) के जूते मुफ़्त में दिये जा रहे हैं। इस मैसेज के साथ व्हाट्सएप यूज़र्स को एक लिंक भी सेंड की जा रही है।
अपने जाल में फंसाने के लिए स्कैमर्स, व्हाट्सएप यूज़र्स से मैसेज के साथ भेजी गई लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैसेज के साथ भेजी गई लिंक एक मैलिशियस लिंक होती है। यदि यूज़र ने इस लिंक पर क्लिक किया, तो उसका पर्सनल डेटा चोरी होने और उसके मिस यूज होने का ख़तरा बना रहता है।
स्कैमर्स, व्हाट्सएप यूज़र्स को विश्व प्रसिद्ध Adidas (एडीडास) कम्पनी के नाम से फेक मैसेज सेंड कर रहे हैं कि कम्पनी के 70 साल पूरा होने पर एडीडास कम्पनी इसे सेलिब्रेट कर रही है, और इस मौक़े पर एडीडास कम्पनी की तरफ़ से 700 जोड़ी जूते औऱ 7,000 टी-शर्ट मुफ़्त में बांटी जा रही हैं। यदि आपके पास इस तरह का कोई भी मैसेज व्हाट्सएप पर आता है और उसमें कोई लिंक दी गई है, तो हमारी आपको सलाह है कि इस तरह के मैसेज पर कतई भी यकीन ना करें और इस तरह के मैसेज के साथ सेंड की गई लिंक पर क्लिक ना करें।
ऐसा इसलिए, क्योंकि स्कैमर्स द्वारा सेंड किये गये ऐसे मैसेज में दी गई लिंक पर क्लिक करने से एक फेक वेबसाइट ओपन होती है। इस फेक वेबसाइट में यूज़र्स से उसकी निजी जानकारी की डिटेल मांगी जाती है। एडीडास कम्पनी के नाम पर इस तरह के फेक मैसेज करने वाले स्कैमर्स यूज़र्स का विश्वास जीतने के लिए उनके लिये मुफ़्त में भेजे जाने वाले जूते का साइज़ तक पूछ लेते हैं, ताकि जिस व्हाट्सएप यूज़र को टारगेट किया गया है वो इस मैसेज को एडीडास कम्पनी द्वारा भेजा गया समझे। जैसे ही आप इस नकली वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारियां भरते हैं, स्कैमर्स आपकी इसी जानकारी के ज़रिये आपका बैंक अकाउण्ट हैक कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि एडीडास कम्पनी के नाम से स्कैमर्स ने इस तरह के फेक मैसेज व्हाट्सएप यूज़र्स को सेंड किये हों। इससे पहले पिछले साल भी इस तरह का एक मैसेज व्हाट्सए पर वायरल हो चुका है, जिसमें मुफ़्त में एडीडास के जूते जीतने की बात लिखी हुई थी। तो हमारी आपको सलाह है कि व्हाट्सएप पर ईनाम या लॉटरी खुलने के मैसेज आने पर उन पर बिल्कुल भी यकीन ना करें। इस तरह से मैसेज आने पर यदि आपने लापरवाही, लालच या जल्दबाज़ी में उन्हें अपनी निजी जानकारियां दे दीं, तो हो सकता है कि स्कैमर्स आपका बैंक अकाउण्ट हैक कर आपको आर्थिक हानि पहुंचा दें। तो याद रखिये कि आपकी सावधानी में ही आपकी सुरक्षा है।