यूज़र्स के लिए इंस्टाग्राम लाया ख़ास कैमरा-मैसेजिंग ऐप!
Saturday - October 5, 2019 4:02 pm ,
Category : WTN HINDI
इंस्टाग्राम ने लॉन्च किया नया मैसेजिंग ऐप
‘इंस्टाग्राम थ्रेड्स’ से कीजिए क़रीबी दोस्तों से फ़ोटो और वीडियो शेयर
OCT 05 (WTN) – यदि आप इंस्टाग्राम यूज़ करते हैं तो आपके लिए इंस्टाग्राम एक नया फ़ीचर लेकर आया है। इंस्टाग्राम की पेरेंट कम्पनी फेसबुक ने इंस्टाग्राम के लिए एक मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम ‘इंस्टाग्राम थ्रेड्स’ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहला कैमरा-मैसेजिंग ऐप होगा, जो यूज़र्स को क़रीबी दोस्तों से जुड़े रहने में मदद करेगा।
जानकारी के मुताबिक़, ‘इंस्टाग्राम थ्रेड्स’ एक स्टैण्ड-अलोन एप है, जिसे गोपनीयता, गति और आपके क़रीबी कनेक्शन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ‘इंस्टाग्राम थ्रेड्स’ ऐप की मदद से यूज़र्स अपने इंस्टाग्राम पर मौजूद क़रीबी दोस्तों के साथ फ़ोटो, वीडियो, मैसेज, स्टोरीज़ और स्टेटस भी शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम के यूज़र्स अपनी पसंद के अनुसार दोस्तों को चैट के लिए चुन सकते हैं। ‘इंस्टाग्राम थ्रेड्स’ ऐप iOS और Android दोनों पर ही वर्जन पर उपलब्ध रहेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम ने पिछले साल अपने ऐप पर पर्सनल मोमेंट शेयर करने के लिए क़रीबी दोस्तों वाले फ़ीचर की शुरूआत की थी। अब इस ऐप से यूज़र्स अपने क़रीबी दोस्तों की लिस्ट बनाकर उनके साथ इनबॉक्स में फ़ोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं।
इस बारे में कम्पनी का दावा है कि ‘इंस्टाग्राम थ्रेड्स’ क़रीबी दोस्तों से फ़ोटो और वीडियो शेयर करने का सबसे तेज़ तरीक़ा है। यूज़र्स इस ऐप को सीधे ही कैमरे से ओपन कर सकेंगे, वहीं यूज़र्स अपनी मोबाइल स्कीन पर इस ऐप का शॉर्टकट भी जोड़ पाएंगे। शॉर्टकट में सिर्फ़ दो बार टैप करने पर यूज़र्स तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं यूज़र्स ‘डॉयरेक्ट’ ऑप्शन के ज़रिए भी दोस्तों को मैसेज कर सकते हैं।
इतना ही नहीं, यूज़र्स ‘इंस्टाग्राम थ्रेड्स’ ऐप की मदद से अपने स्टेट्स को ऑटो अपडेट कर सकेंगे। इस ऐप में पहले से ही 'एट द जिम, एट होम, एट द बीच और लो बैटरी' जैसे बहुत से ऑटो स्टेट्स टैक्स लिखे होंगे। जिन पर क्लिक करके यूज़र्स बिना कुछ टाइप किए अपने दोस्तों के साथ अपना स्टेट्स शेयर कर सकेंगे।