आप जानते हैं कि क्या होता है टर्म प्लान इंश्योरेंस ?
Monday - October 21, 2019 11:15 am ,
Category : WTN HINDI
निम्न आय वालों के लिए ‘लाभकारी’ है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
ग़रीबों के लिए मोदी सरकार की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है वरदान!
OCT 21 (WTN) – वित्त मामलों के जानकारों के मुताबिक़, आज की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में कम से कम एक टर्म इंश्योरेंस प्लान होना बेहद ज़रूरी है। लेकिन, देखा गया है कि प्रीमियम ज़्यादा होने के डर से कई लोग टर्म इंश्योरेंस नहीं कराते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए जो कि प्रीमियम ज़्यादा होने के कारण टर्म इंश्योरेंस नहीं कराते हैं, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रही है। लेकिन आख़िर क्या होता है टर्म इंश्योरेंस और इसके लिए क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए? आइये आपको बताते हैं। वहीं आपको बताते हैं कि किस तरह से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना निम्न आय वर्ग के लोगों के किस तरह से सहायक है।
क्या होता है टर्म प्लान?
जानकारी के लिए बता दें कि टर्म प्लान जीवन बीमा के लिए एक सही उत्पाद है। यह किसी अनहोनी की स्थिति में पॉलिसीधारक के परिवार या नॉमिनी को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। हालांकि, इसमें प्लान की मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को कोई रक़म नहीं मिलती है। यानी कि टर्म प्लान एक तरह से जोखिम से सुरक्षा के लिए होता है। टर्म प्लान में बीमा ख़रीदने वाला व्यक्ति पहले से निर्धारित अवधि तक अपने प्रीमियम का भुगतान करता है। लेकिन, यदि इस दौरान बीमाधारक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार या नॉमिनी को बीमा की रक़म मिल जाती है।
वित्तीय मामलों के जानकारों के मुताबिक़, वार्षिक आमदनी के हिसाब से कम से कम 10 गुना बीमा ख़रीदना चाहिए। यानी कि यदि आपको सालान आय 5 लाख रुपये है, तो आपको कम से कम 50 लाख रुपये का टर्म प्लान ख़रीदना चाहिए। इसके साथ ही आमदनी बढ़ने और जीवनशैली में बदलाव के साथ बीमा कवर बढ़ाते रहना चाहिए या अलग से टर्म प्लान ख़रीदना चाहिए।
ध्यान रहे कि किसी भी बीमा पॉलिसी में नॉमिनेशन सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा है। जैसा कि आप जानते हैं कि टर्म प्लान परिवार की वित्तीय सुरक्षा के लिए ख़रीदे जाते हैं। टर्म प्लान ख़रीदते समय सोच समझकर नॉमिनी की जानकारी दें, क्योंकि पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद बीमा के रक़म उसी को ही मिलती है।
निम्न आय वालों के लिए कौन सा टर्म प्लान है बेहतर?
तो अब आप टर्म प्लान के बारे में तो जान ही गये होंगे। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निम्न आय वालों के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक बेहतरीन टर्म प्लान है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ कोई भी भारतीय नागरिक उठा सकता है। आइये आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की ऐसी क्या ख़ासियते हैं, जिसका लाभ आप उठा सकते हैं?
सबसे पहले तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना की सबसे ख़ास बात यह है कि इसके तहत टर्म प्लान खरीदने के लिए किसी मेडिकल जांच की ज़रूरत नहीं है। आप सोच रहे होंगे कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत टर्म प्लान ख़रीदने के लिए आयु सीमा क्या है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत टर्म प्लान ख़रीदने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 50 साल है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पॉलिसी की मेच्योरिटी उम्र 55 साल है। इस टर्म को हर साल बीमाकृत कराना ज़रूरी होता है। इस टर्म प्लान का सालाना प्रीमियम 330 रुपये है। यह रकम पॉलिसीधारक के बैंक अकाउण्ट से ECS (Electronic Clearance Service) के ज़रिये ली जाती है। इस टर्म प्लान के तहत बीमा की रक़म 2 लाख रुपये है। यानी कि इस योजना का लाभ लेने वाले पॉलिसीधारक की यदि मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी या परिजनों को 2 लाख रुपये मिलते हैं।
यदि आप इस पॉलिसी को ख़रीदना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना की रक़म में बैंक प्रशासनिक शुल्क लगाते है। वहीं, इसके अलावा पूरी प्रोसेस पर GST शुल्क भी लगता है। आपका जानना ज़रुरी है कि इस योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति ने अगर कई बैंकों को भी प्रीमियम चुकाया है, तब भी कुल मृत्यु लाभ 2 लाख रुपये से ज़्यादा नहीं मिलेगा।
वहीं इस योजना के तहत टर्म प्लान की रकम एक साल से अधिक समय के लिए भी चुनी जा सकती है। लम्बी अवधि की बीमा का विकल्प चुनने पर बैंक हर साल प्रीमियम की रक़म, बैंक के बचत खाते से खुद काट लेगा। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना को किसी भी दिन ख़रीदा गया हो, पहले साल के लिए उसका कवरेज अगले साल के 31 मई तक ही होगा। इसके बाद हर साल 1 जून को बैंक खाते से प्रीमियम की रकम चुकाकर रिन्यू किया जा सकता है।
तो यदि आपकी आमदनी कम है और आप टर्म प्लान ख़ीरदना चाहते हैं, तो आपके लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कम प्रीमियम में एक बहुत ही लाभकारी टर्म प्लान है। इस पॉलिसी के लिए आपको हर रोज़ सिर्फ़ 1 रुपये ख़र्च करना है। वहीं पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद उसके नॉमिनी या परिवार वालों को 2 लाख रुपये मृत्यु लाभ मिलता है।