BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए भीम ऐप के नये वर्जन की नई ख़ूबियां

Tuesday - October 22, 2019 3:51 pm , Category : WTN HINDI
भीम ऐप के नये वर्जन में हैं पहले से ज़्यादा फ़ीचर्स
भीम ऐप के नये वर्जन में हैं पहले से ज़्यादा फ़ीचर्स

प्राइवेट पेमेंट ऐप्स से टक्कर लेने भीम ऐप में हुए बड़े सुधार
 
OCT 22 (WTN) – यदि आप डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए भीम ऐप (BHIM App) का इस्तेमाल करते हैं, तो आप इसे जल्द से जल्द अपडेट कर लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि केन्द्र सरकार ने भीम ऐप (BHIM App) का नया वर्जन भीम 2.0 (BHIM 2.0) लॉन्च कर दिया है। भीम ऐप के नये वर्जन में काफ़ी सुविधाएं हैं। क्या हैं यह नये सुविधाएं आइये आपको विस्तार से बताते हैं।

सबसे पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिजिटल इण्डिया मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैश लेन-देन को कम करने और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए 30 दिसम्बर 2016 को भीम ऐप लॉन्च किया था। भीम ऐप की लॉन्चिग के समय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “इस समय कारोबार नक़द के ज़रिए होता है, लेकिन एक दिन ऐसा आएगा कि सभी व्यावसायिक ट्रांजैक्शन भीम ऐप के ज़रिये किये जाएंगे।”
 
भीम ऐप की लॉन्चिंग से लेकर अभी तक इसे करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया और इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय भीम ऐप में 119 बैंक कनेक्टेड हैं। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग, टूर्स एण्ड ट्रैवर्स, इंटरटेनमेंट, टेलीकॉम, यूटीलिटिज़, एनबीएफसी, रिटेल आउटलेट, इंश्योरेंस और म्यूचल फण्ड, लॉजिस्टिक्स, फूड एण्ड वेबरीज, रिचार्ज, डीटीएच, और एजुकेशन सम्बन्धित कई कम्पनियां और संस्थान भीम ऐप से जुड़े हुए हैं।

वैसे तो भीम ऐप यूज़र्स में काफ़ी लोकप्रिय रहा है, लेकिन निजी पेमेण्ट्स कम्पनियों के ऐप के कारण भीम ऐप को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा रहा था, क्योंकि निजी पेमेण्ट्स कम्पनियों के ऐप तरह-तरह के डिस्काउण्ट दे रहे थे। इसी के कारण अब सरकार ने भीम ऐप का नया वर्जन लॉन्च किया है, जिसमें पहले की तुलना में ज़्यादा सुविधाएं हैं।
 
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भीम 2.0 में अतिरिक्त भाषाओं के साथ लेन-देन सीमा बढ़ाने समेत कई सुविधाएं यूज़र्स को दी गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भीम ऐप, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ़ इण्डिया (NPCI) द्वारा विकसित UPI (Unified Payments Interface) आधारित भुगतान प्लेटफॉर्म है।
 
भीम ऐप के नए वर्जन भीम 2.0 (BHIM 2.0) को और भी ज़्यादा उपयोगी और प्रभावी बनाने के लिए इसमें कई नई फ़ीचर्स जोड़े गये हैं। भीम का नया वर्जन मौजूदा उपलब्ध भाषाओं के अलावा तीन अतिरिक्त भाषाओं कोंकणी, भोजपुरी और हरियाणवी को भी सपोर्ट करेगा। भीम ऐप में इस समय मौजूदा भाषाएं हैं; हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, गुजराती, मराठी, और असमी।

भीम ऐप के नये वर्जन में अब लेन-देन की सीमा को बढ़ाया गया है। वहीं अब इसमें एक साथ कई बैंक खातों को जोड़ा जा सकता है। अब भीम ऐप के ज़रिये मर्चेंट्स यानी दुकानदार भी अपनी ओर से नए ऑफर दे सकेंगे। भीम ऐप के नये वर्जन में IPO के लिए आवेदन का ऑप्शन भी आ गया है। इतना ही नहीं भीम ऐप के नये वर्जन में अब यूज़र्स आसानी से पैसे गिफ्ट भी कर सकेंगे। भीम के नये वर्जन में एक डोनेशन गेटवे भी जोड़ा गया है। इस फ़ीचर का इस्तेमाल कर यूज़र्स अब भीम ऐप के ज़रिए दान भी कर सकेंगे।

भीम ऐप की लोकप्रियता बढ़ाने और इसका इस्तेमाल ज़्यादा से ज़्यादा हो इसके लिए BHIM ऐप से 100 रुपये तक के ट्रांजैक्शन पर MDR चार्जेस 1 अक्टूबर से ख़त्म कर दिए गये हैं। कहा जा रहा है कि सरकार के इस क़दम से फुटकर विक्रेताओं को मदद मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भीम ऐप के ज़रिए ट्रांजेक्शन पर पहले 2,000 रुपये के लेनदेन पर 0.25 प्रतिशत और 2,000 रुपये से ज़्यादा के लेनदेन पर 0.65 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउण्ट रेट चार्ज किया जाता था। लेकिन अब इसमें 100 रुपये तक के लेनदेन को हर तरह के चार्ज से मुक्त कर दिया गया है। इतना ही नहीं, भीम ऐप के ज़रिये दुकान में पेमेंट करने की सीमा बीस हज़ार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।