आपकी मोबाइल की लत छुड़ाएंगे मोबाइल के ऐप्स!
Thursday - October 24, 2019 3:45 pm ,
Category : WTN HINDI
Digital Wellbeing के तहत जानिए मोबाइल पर बिताया गया समय
आपको आपके वक़्त की क़ीमत बताएंगे गूगल ऐप्स!
OCT 24 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफ़ोन है तो यह ख़बर आपके ही काम की है और बड़े ही काम की है। दरअसल, आपने खुद ही महसूस किया होगा कि स्मार्टफ़ोन आज आपकी ज़रूरत बन गया है। किसी से सम्पर्क करने से लेकर अन्य ज़रूरी कामों के लिए स्मार्टफ़ोन आपकी सहायता करता है। एक रिसर्च के मुताबिक़, एक आम भारतीय आदमी अपना काफ़ी वक़्त स्मार्टफ़ोन के साथ बिताता है। लेकिन देखा गया है कि लोगों के स्मार्टफ़ोन में ऐसे-ऐसे गेम्स और फ़ीचर्स होते हैं, जिनकी लोगों को लत लग जाती है और यूज़र्स ज़्यादा से ज़्यादा समय स्मार्टफ़ोन में बिताने लगते हैं।
पबजी गेम खेलने की आदत हो या फ़िर सोशल मीडिया के लिए दीवानगी, आजकल हर किसी को किसी ना किसी कारण से स्मार्टफ़ोन की लत सी लग गई है, जिसके कारण लोग घण्टों स्मार्टफ़ोन के साथ अपना क़ीमती वक़्त बर्बाद करने लगे हैं। स्मार्टफ़ोन के साथ ज़्यादा समय बिताने से ना केवल स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है, बल्कि इससे पारिवारिक और सामाजिक सम्बन्ध भी कम होते जा रहे हैं, क्योंकि लोग एक दूसरे को समय ही नहीं दे पा रहे हैं।
लेकिन यदि हम आपसे कहें कि अब कुछ ऐसे ऐप्स लॉन्च हो रहे हैं, जिनका दावा है कि ये आपकी मोबाइल की लत छुड़ा सकते हैं, तो यह पढ़कर आपको आश्चर्य ज़रूर हुआ होगा। दरअसल, गूगल ने Digital Wellbeing के तहत कुछ ऐप्स लॉन्च किए हैं, जिनका उद्देश्य आपको यह बताना है कि आप कितना समय मोबाइल पर बिताते हैं, जिससे मोबाइल का इस्तेमाल कम किया जा सके।
दरअसल, Digital Wellbeing को पिछले साल I/O डेवेलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान गूगल ने पेश किया था, जो कि एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन्स के लिए है। लेकिन बाद में इसमें नए ऑप्शन जुड़ते गए। अब गूगल ने कुछ एक्स्पेरिमेंटल ऐप्स तैयार किए हैं और इनका मक़सद यूज़र्स को अपने स्मार्टफ़ोन को बेहतर तरीके से समझने और स्क्रीन टाइम को कम करने में मदद करना है।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, गूगल ने Digital Wellbeing के तहत कुल 5 ऐप्स लॉन्च किए हैं। अगर आपके स्मार्टफ़ोन में Google Digital Wellbeing फ़ीचर नहीं है, तो भी आप इन ऐप्स को इस्तेमाल कर पाएंगे लेकिन इसके लिए आपके एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन में Android 8.0 Oreo या इससे ऊपर का एंड्रॉयड वर्जन होना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पांचों ऐप्स गूगल प्ले स्टोर पर आ गए हैं। लेकिन इन ऐप्स को यूज़र्स सीधे ही सर्च करके प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। इन ऐप्स को डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर Google Creative Lab सर्च करना होगा, जहां पर आपको यह पांचों ऐप्स मिल जाएंगे। आइये अब आपको इन ऐप्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Unlock Clock – यह एक लाइव वॉलपेपर ऐप है जो ये काउण्ट करता है कि आपने कितनी बार अपना स्मार्टफ़ोन अनलॉक किया है। इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद यह आपके गूगल वॉलपेपर में दिखेगा।
We Flip – इस ऐप के तहत एक फ़ोन, दूसरे फ़ोन को डिटेक्ट कर लेगा। हालांकि, इसके लिए दूसरे स्मार्टफ़ोन में भी ये ऐप होने की ज़रूरत है। इसमें एक ग्रुप बनाकर आप अपने फ़ोन से दूर रह सकते हैं। सेशन की शुरुआत करने के बाद जो भी यूज़र फ़ोन अनलॉक करेगा ये सेशन एण्ड हो जाएगा। यानी कि फ़ोन से दूर रहने के लिए ही इस ऐप को बनाया गया है।
Post Box - पोस्ट बॉक्स ऐप में यूज़र्स को अनचाहे अलर्ट्स से दूर रखा जाएगा। इसमें यूज़र कुछ समय सेट कर सकते हैं। निर्धारित समय में जितने भी नोटिफिकेशन्स आए होंगे उन सबका एक बण्डल बना दिया जाएगा और इन सब नोटिफिकेशन्स को आप एक साथ देख सकेंगे। इस ऐप में यूज़र चार घण्टे के अंतराल में टाइम सेट कर सकते हैं।
Morph – इस ऐप में यूज़र अलग-अलग कैटिगरी के ऐप्स यूज़ करने के लिए एक मोड तैयार कर सकते हैं। ये मोड समय और लोकेशन के आधार पर होंगे। उदाहरण के तौर पर अगर यूज़र सोशल मीडिया मोड यूज़ कर रहा है तो यूज़र को सिर्फ़ सोशल मीडिया से जुड़े हुए ही नोटिफिकेशन्स मिलेंगे।
Desert Island – इस ऐप में भी यूज़र उन टास्क की लिस्ट बना सकते हैं जो कि उनकी प्राथमिकता में हैं। इस लिस्ट को यूज़र 24 घण्टे के लिए सेट करके यह देख सकते हैं कि उनके लिए कौन-कौन से टॉस्क ज़रूरी हैं।