कहीं आपके आईफ़ोन में नहीं हैं यह 17 ख़तरनाक ऐप्स!
Friday - October 25, 2019 3:57 pm ,
Category : WTN HINDI
अब आपका आईफ़ोन भी नहीं है मैलवेयर से सुरक्षित!
सावधान आईफ़ोन में हो सकता है मैलवेयर का अटैक
OCT 25 (WTN) – यदि आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं और उसमें आपने कई तरह के ऐप्स डाउनलोड करके रखे हैं, तो आपको काफ़ी सतर्क रहने की ज़रूरत है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यदि आपने लापरवाही बरती तो मैलवेयर आपके स्मार्टफ़ोन में गड़बड़ी कर सकते हैं। वैसे यदि आपके पास एपल आईफ़ोन है और आप सोच रहे हैं कि आप मैलवेयर से सुरक्षित हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईफ़ोन भी अब मैलवेयर से सुरक्षित नहीं रहे हैं।
दरअसल, गूगल के लिए मैलवेयर हमेशा से ही लगातार एक बड़ी समस्या बना हुआ है। लेकिन मैलवेयर की समस्या अब एपल आईफोन में भी देखी गई है। मोबाइल सिक्युरिटी कम्पनी वानडेरा (Wandera) ने iOS के लिए 17 ऐप्लीकेशंस की एक लिस्ट जारी की है। इन ऐप्लीकेशंस को कम्पनी ने क्लिकर ट्रॉजन (Clicker Trojan) नाम दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह मैलवेयर बैकग्राउण्ड में काम करता है। इतना ही नहीं यह मैलवेयर इतना ख़तरनाक है कि यह अपने आप वेब पेज ओपन करता है और इन वेब पेजज़ को ओपन करने के बाद इन वेब पेजेज़ पर ऐड को क्लिक करके किसी और के लिए रेवेन्यू जेनेरेट करता है। लेकिन आप यह पढ़कर चौक जाएंगे कि यह मैलवेयर यह सब काम जब करता है तो इस प्रोसेस की जानकारी स्मार्टफ़ोन यूज़र तक को नहीं लग पाती है।
ऐप स्टोर पर यह सारे ऐप एक ही डेवलेपर AppAspect Technologies Pvt. Ltd. ने ही पब्लिश किए हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्लिकर ट्रॉजन काफ़ी जाना माना मैलवेयर है और यह ऐड नेटवर्क और वेबसाइट्स से कनेक्ट होकर फ्रॉड करता है। वानडेरा के मुताबिक़, AppAspect Technologies की गूगल प्ले स्टोर पर एक डेवलेपर प्रोफाइल है। इसने अभी तक ऐसे 28 ऐप पब्लिश किए हैं। हालांकि, इस बारे में कहा जा रहा है कि यह बात अभी तक साफ़ नहीं है कि यह बैड कोड जानबूझकर जोड़ा गया था या बिना जानकारी के ऐसा हो गया है।
इस मैलवेयर की जानकारी मिलने के बाद एपल ने इन सभी 17 ऐप्स को अपने ऐप स्टोर से हटा दिया था और अब यह ऐप स्टोर में उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन यदि आपके फ़ोन में यह 17 ऐप्स मौजूद हैं तो आप इन्हें तुरन्त अनइन्सटॉल कर दें। यह 17 ऐप्स कौन कौन से हैं, आइये आपको बताते हैं।
इन ऐप्स के नाम हैं; आरटीओ वीकल इन्फॉर्मेशन (RTO Vehicle Information), ईएमआई कैलकुलेटर एण्ड लोन प्लानर (EMI Calculator & Loan Planner), फाइल मैनेजर - डॉक्युमेंट्स (File Manager – Documents), स्मार्ट जीपीएस स्पीडोमीटर (Smart GPS Speedometer), क्रिक वन (CrickOne – Live Cricket Scores), डेली फिटनेस (Daily Fitness – Yoga Poses), एफएम रेडियो (FM Radio – Internet Radio), माय ट्रेन इन्फो [My Train Info – IRCTC & PNR (not listed under developer profile)], अराउंड मी प्लेस फाइंडर (Around Me Place Finder)।
ईज़ी कॉन्टैक्ट्स बैकअप मैनेजर (Easy Contacts Backup Manager), रमादान टाइम्स (Ramadan Times 2019), रेस्टोरेंट फाइंडर (Restaurant Finder – Find Food), बीएमआई कैलकुलेटर (BMI Calculator – BMR Calc), डुअल अकाउंट्स (Dual Accounts), वीडियो एडिटर (Video Editor – Mute Video), इस्लामिक वर्ल्ड (Islamic World – Qibla and Smart Video Compressor)। तो यदि आपके फ़ोन में भी यह 17 ऐप्स डाउनलोड हैं, तो इन्हें जल्द से जल्द अनइन्सटॉल कर दें। इन ऐप्स को अनइन्सटॉल करने के बाद फ़ोन में एन्टीवायरस का प्रयोग करें।