BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

व्हाट्सएप ने दी पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में एक नई सौगात

Tuesday - November 5, 2019 3:52 pm , Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में देखिए नेटफ्लिक्स ट्रेलर्स
व्हाट्सएप पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में देखिए नेटफ्लिक्स ट्रेलर्स

‘इस नये’ फ़ीचर के लिए व्हाट्सएप के एण्ड्रॉयड यूज़र्स को करना होगा थोड़ा इंतज़ार

NOV 05 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप है। व्हाट्सएप भारत में इतना पॉपुलर है कि अकेले भारत में ही व्हाट्सएप के क़रीब 40 करोड़ यूज़र्स हैं। व्हाट्सएप की लोकप्रियता के कारण हैं उसके सिक्योरिटी फ़ीचर्स। व्हाट्सएप समय-समय पर नये-नये फ़ीचर्स रोलआउट करता है और पुराने फ़ीचर्स में सुधार करता रहता है।

इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए नेटफ्लिक्स (Netflix) से जुड़ा एक नया फ़ीचर व्हाट्सएप में आने वाला है। WABetaInfo द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि अब यूज़र्स व्हाट्सएप पर ही Netflix शोज़ और मूवीज़ के ट्रेलर देख सकेंगे। यानी कि अब नेटफ्लिक्स पर आने वाले शोज़ और मूवीज़ के ट्रेलर देखने के लिए यूज़र्स को नेटफ्लिक्स ओपन नहीं करना पड़ेगा।

इस बारे में WABetaInfo ने बताया है कि इस फ़ीचर के बारे में व्हाट्सएप ने कोई जानकारी नहीं दी थी और चुपके से iOS में इसे रोलआउट कर दिया था। बाद में एक शख्स ने इस फ़ीचर की जानकारी देने के लिए WABetaInfo को सम्पर्क किया। WABetaInfo ने एक फ़ोटो शेयर की है और बताया है कि व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर कैसे काम करता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई यूज़र व्हाट्सएप पर नेटफ्लिक्स की कैम्पैटिबल लिंक शेयर करता है तो व्हाट्सएप पर प्ले आईकन के साथ एक बड़ा thumbnail दिखाई देता है। इस प्ले आईकन पर टैप करने के बाद वीडियो व्हाट्सएप चैट में ही पिक्चर-इन-पिक्चर मोड में प्ले हो जाता है।

यदि आप व्हाट्सएप यूज़र हैं तो आप जानते ही होंगे कि इससे पहले व्हाट्सएप ने पिक्चर-इन-पिक्चर फ़ीचर की सुविधा फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब वीडियो के लिए दी थी। इस फ़ीचर की मदद से व्हाट्सएप चैट में शेयर की गई इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की वीडियो को बिना व्हाट्सएप की चैट से बाहर आए ही देखा जा सकता है।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ़िलहाल नेटफ्लिक्स फ़ीचर केवल व्हाट्सएप के नये iOS वर्जन पर ही उपलब्ध है और व्हाट्सएप ने आधिकारिक रूप से इस नई सुविधा की घोषणा नहीं की है। वैसे कहां नहीं जा सकता है कि यह फ़ीचर एण्ड्रॉयड वर्जन पर कब तक रोलआऊट हो सकता है। साथ ही आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स फ़ीचर सिर्फ़ और सिर्फ़ ट्रेलर्स से सम्बन्धित ही है। यदि यूज़र कोई एक पूर्ण शो या मूवी देखना चाहते हैं तो यूज़र को नेटफ्लिक्स ऐप पर ही जाना होगा।