सावधान! ‘यह ऐप’ कर सकता है आपका बैंक अकाउण्ट ख़ाली
Wednesday - November 6, 2019 10:36 am ,
Category : WTN HINDI
‘Ai.type’ ऐप को तुरन्त करें अपने स्मार्टफ़ोन से अनइन्स्टॉल
आपकी जानकारी के बिना अपने आप डिजिटल शॉपिंग करते हैं कुछ ऐप!
NOV 06 (WTN) – आजकल के आधुनिक इंटरनेट युग में आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे, और जब स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते होंगे तो आपके फ़ोन में तरह-तरह के ऐप भी होंगे। वहीं बैंकिंग सम्बन्धित कामों के लिए नेट बैंकिंग, बैंकिंग ऐप या फ़िर मोबाइल वॉलेट का भी प्रयोग आप अपने स्मार्टफ़ोन में करते ही होंगे। लेकिन जैसा कि आप जानते ही होंगे कि यदि आपने स्मार्टफ़ोन के इस्तेमाल में लापरवाही बरती या फ़िर ग़लती की तो आपका बैंक अकाउण्ट तक ख़ाली हो सकता है।
दरअसल, एक ख़तरनाक ऐप को लेकर एण्ड्रॉयड यूज़र्स के लिए चेतावनी जारी की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्ले स्टोर पर एक ऐसे ऐप को स्पॉट किया गया था, जो यूज़र्स के बैंक अकाउण्ट को ख़ाली तक कर सकता है और इसकी जानकारी यूज़र को पता ही नहीं होती है।
जानकारी के मुताबिक़, सिक्यॉर-डी टीम की ओर से की गई नई रिसर्च में ‘Ai.type’ नाम के एक ऐप की जानकारी मिली है, यह ऐप बिना यूज़र की इजाज़त के प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज़ ख़रीद सकता है। यह ऐप इस तरह से काम करता है कि यूज़र को यह पता ही नहीं चलता है कि उसने कोई प्रीमियम कंटेंट सर्विस ख़रीदी है और उसके बैंक अकाउण्ट से पैसे कटे हैं।
यह ख़तरनाक Ai.type एक थर्ड-पार्टी keyboard एण्ड्रॉयड ऐप है। इस ऐप को क़रीब 4 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप को इज़राइल की एक कम्पनी Ai.type LTD ने बनाया है, जिसका डिस्क्रिप्शन ‘Free Emoji keyboard’ की तरह दिया गया है। इस ऐप ने धोखाधड़ी करके अभी तक क़रीब 18 मिलियन डॉलर यानी कि क़रीब 127 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी की कोशिश की थी, लेकिन सिक्योरिटी फर्म सिक्यॉर-डी ने ऐसा होने से बचा लिया। इस ऐप से 13 देशों के यूज़र्स प्रभावित हुए हैं। जानकारी के मुताबिक़, इस ऐप के ज़रिये क़रीब 1,10,000 स्मार्टफ़ोन से क़रीब 1.40 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन की रिक्वेस्ट आ चुकी है।
मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, यह ख़तरनाक ऐप स्मार्टफ़ोन के बैकग्राउण्ड में काम करता था। वहीं यह ऐप बिना यूज़र की जानकारी के ही फ़ेक ऐड व्यूज़ करता है। वहीं यह ऐप डिजिटल ख़रीददारी भी कर सकता है और इसकी जानकारी यूज़र को पता ही नहीं चलती है। यह ऐप जब डिजिटल ख़रीददारी करता है तो यूज़र के बैंक अकाउण्ट से ही पेमेण्ट होता है, लेकिन इसकी जानकारी यूज़र को पता ही नहीं चल पाती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऐप अपनी अवांछित गतिविधियों को छुपाता है, इसलिए यह ऐप ऑनस्क्रीन दिखाई नहीं देता है। ख़ुद को छिपाए रखने के लिए यह ऐप कभी-कभी ख़ुद को ऑडियो प्लेटफ़ॉर्म साउण्डक्लाउड जैसे वैध लोकप्रिय ऐप के रूप में मास्क किये रहता है।
वैसे तो इस ऐप की ख़तरनाक बैकग्राउण्ड ऐक्टिविटी के कारण प्ले स्टोर ने इसे जून महीने में ही ब्लॉक करके इसे हटा दिया था। लेकिन जिन यूज़र्स ने इस ऐप को अपने फ़ोन से अनइन्स्टॉल नहीं किया है, वह इस ऐप के ख़तरनाक अटैक का शिकार अभी भी हो सकते हैं। यदि आपके स्मार्टफ़ोन में Ai.type का कोई ऐप इन्स्टॉल है तो इसे तुरन्त ही अनइन्स्टॉल कर दीजिए, क्योंकि यह ऐप आपकी जानकारी के बिना ही आपके बैंक अकाउण्ट से पैसा उड़ा सकता है। वहीं इस ऐप को अनइन्स्टॉल करने के बाद स्मार्टफ़ोन में एन्टी वायरस का प्रयोग करें और उसके बाद ही स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करें।