BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

सावधान, यौन सम्बन्ध के दौरान स्पर्म से भी फैल सकता है डेंगू!

Thursday - November 14, 2019 1:01 pm , Category : WTN HINDI
स्पर्म में पाए जाते हैं 27 तरह की बीमारियों के वायरस
स्पर्म में पाए जाते हैं 27 तरह की बीमारियों के वायरस

शोध में हुआ ख़ुलासा, स्पर्म के ज़रिये फैल सकती हैं कई तरह की बीमारियां!

NOV 14 (WTN) – इंसान पूरी कोशिश करता है कि वो बीमारियों से सुरक्षित रहे और इसके लिए तरह-तरह के उपाय इंसान द्वारा किये जाते हैं। लेकिन कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिनसे बचना काफ़ी ज़रूरी होता है, क्योंकि यह बीमारियां जानलेवा होती हैं। वैसे मेडिकल साइंस ने इतनी प्रगति कर ली है कि बीमारियों की वजह, उनके इलाज और उनके रोकथाम की जानकारी हासिल की जा सकी है और लगातार मेडिकल साइंस इस पर काम भी कर रहा है।

इसी कड़ी में आपको पता हो कि अभी तक यह माना जाता था कि वीर्य यानी कि स्पर्म के ज़रिए एचआईवी, जीका और इबोला जैसे वायरस का ही संक्रमण होता है। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि पुरुष स्पर्म में डेंगू और चिकनगुनिया वायरस समेत कुल 27 तरह के वायरस का संक्रमण हो सकता है और यह वायरस सेक्स के दौरान एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर होकर गम्भीर बीमारी पैदा कर सकते हैं।

यह सब पढ़कर आप चौंक गये होंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है? आपकी शंका के समाधान के लिए बता दें कि स्टॉकहोम में यूरोपियन सेन्टर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एण्ड कण्ट्रोल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पुरुष स्पर्म के ज़रिए 27 ऐसे वायरस हैं, जिनका ट्रांसफर एक व्‍यक्ति से दूसरे व्यक्ति में हो सकता है। जीहां अब असुरक्षित सेक्स से होने वाली बीमारी में जीका, इबोला और एचआईवी के साथ-साथ डेंगू भी शामिल हो गया है।
 
हाल ही में स्‍पेन के डॉक्‍टर्स ने शारीरिक सम्बन्ध के ज़रिये डेंगू वायरस के ट्रांसफर होने के एक मामले की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक़, इसी साल सितम्बर के महीने में स्पेन के एक व्यक्ति को डेंगू से पीड़ित पाया गया। शुरुआती जांच में पता ही नहीं चल सका कि व्यक्ति में डेंगू वायरस कैसे आया? लेकिन बाद में विस्तृत जांच के बाद पता चला कि मैड्रिड के एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने अपने एक पुरुष साथी के साथ यौन सम्बन्ध बनाए थे, जिसके बाद उसे डेंगू हुआ। मैड्रिड के जिस व्यक्ति ने अपने साथी के साथ सम्बन्ध बनाए थे, वो साथी क्यूबा की यात्रा के दौरान मच्छर के काटने से डेंगू वायरस की चपेट में आया था।
 
इस तरह का केस सामने आने के बाद इस बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि यौन सम्पर्क के ज़रिये डेंगू वायरस के ट्रांसफर होने का यह दुनिया का पहला मामला है। डॉक्‍टर्स ने जब पीड़ित और उसके साथी दोनों के स्‍पर्म्‍स की जांच की तो पता चला कि उन्हें न केवल डेंगू है, बल्कि यह बिल्कुल वैसा ही वायरस है जो क्यूबा में फैला है। यूरोपीय देश स्पेन ही नहीं बल्कि एशियाई देश दक्षिण कोरिया में भी यौन सम्बन्ध के ज़रिये डेंगू वायरस फ़ैलाने का मामला सामने है। दक्षिण कोरिया में यौन सम्बन्ध के ज़रिये एक पुरुष और एक महिला में डेंगू वायरस फैलने का केस सामने आया है। वैसे फ़िलहाल इस केस में मेडिकल रिसर्च चल रही है कि क्या यौन सम्बन्ध के ज़रिये ही डेंगू का वायरस फैला है?

इधर, यूरोपियन सेन्टर के डॉक्टर्स के मुताबिक़, सीमन के ज़रिये दिमागी बुखार (जैपनीज इनसेफलाइ‍टस) भी ट्रांसफर हो सकता है। इतना ही नहीं, पैरों और मुंह में होने वाली बामारियों के वायरस, पैराइनफ्लुएंजा वायरस, पैरावैसीनिया वायरस भी शारीरिक सम्बन्ध बनाने के दौरान एक व्‍यक्ति से दूसरे व्यक्ति में ट्रांसफर हो सकते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक़, पुरुष स्पर्म में मौजूद वायरस के संक्रमण का ख़तरा सेक्स के दौरान बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, गम्भीर वायरस संक्रमण के ज़रिए पुरूषों की सेक्स क्षमता को कम भी कर सकते हैं। वहीं स्पर्म में मौजूद वायरस, संक्रमित व्यक्ति से आने वाली पीढ़ियों में ट्रांसफर होकर कैंसर और अन्य बीमारियों के ख़तरे को बढ़ा सकते हैं।

डॉक्टर्स ने शोध के बाद बताया है कि कई गम्भीर किस्म के वायरस स्पर्म में काफ़ी लम्बे वक़्त तक रह सकते हैं। वहीं पुरुष सेक्स आर्गन के ज़रिए आनुवंशिक बीमारियों को पैदा कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस शोध के ज़रिए कई आनुवांशिक और जीन आधारित बीमारियों के इलाज में सहायता मिलने की सम्भावना है। तो हमारी आपको सलाह है कि सुरक्षित यौन सम्बन्ध ही सबसे बेहतर हैं, क्योंकि यह आपको कई तरह की बीमारियां से बचाने में सहायक है।