BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

कहीं आपके फ़ोन की तो नहीं की जा रही है जासूसी?

Monday - November 25, 2019 11:30 am , Category : WTN HINDI
बिना इज़ाज़त कॉल रिकॉर्डिंग है ग़ैरक़ानूनी
बिना इज़ाज़त कॉल रिकॉर्डिंग है ग़ैरक़ानूनी

समय-समय पर करें चेक कि कहीं कॉल्स तो नहीं हो रही रिकॉर्ड!

NOV 25 (WTN) – आपने एक कहावत तो सुनी हो होगी कि दीवारों के भी कान होते हैं। इस कहावत का मतलब है कि देखकर और समझकर बोलना चाहिए, क्योंकि कोई आपकी बातें सुन सकता है। जैसा कि आप जानते हैं कि संचार के आधुनिक साधनों का हम सभी इस्तेमाल करते ही हैं, और आप यह भी जानते ही होंगे कि संचार के इन्हीं आधुनिक साधनों के माध्यम से हो रही आपकी बातचीत को रिकॉर्ड भी किया जा सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं फ़ोन टैपिंग या फ़िर कॉल रिकॉर्डिंग की। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा निर्धारित कुछ सरकारी एजेंसियों के अलावा किसी अन्य एजेंसी या व्यक्ति द्वारा किसी का कॉल रिकॉर्ड करना क़ानूनन जुर्म है।
 
लेकिन कई बार देखा गया है कि मोबाइल फ़ोन यूज़र को इस बात का पता ही नहीं होता है कि उसकी कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा है। यदि कोई आपकी कॉल्स को रिकॉर्ड कर रहा है, तो इससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है और आपकी निजी जानकारियों दूसरों को पता लग सकती हैं। लेकिन यदि कोई आपकी कॉल रिकॉर्ड कर रहा है, तो आप यह पता लगा सकते हैं कि आपकी कॉल को रिकॉर्ड किया जा रहा है या फ़िर आपके मोबाइल फ़ोन की जासूसी की जा रही है। लेकिन कॉल रिकॉर्ड होने की जानकारी पता लगाना तब मुश्किल है, जब कोई सरकार एजेंसी आपका कॉल रिकॉर्ड कर रही है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी एजेंसियां आम तौर पर टेलीकॉम कम्पनियों की सहायता से किसी का कॉल रिकॉर्ड करती हैं, और इस कारण और तरीक़े से आपको पता नहीं चल पाता है कि आपका कॉल रिकॉर्ड किया जा रहा है। लेकिन सरकारी एजेंसियों के अलावा कोई अन्य आपका कॉल रिकॉर्ड कर रहा है, तो इसकी जानकारी आपको लग सकती है लेकिन इसके लिए आपको थोड़ा सतर्क होना और जानकार होना ज़रूरी है।
 
जब भी आप कॉल करें तो सबसे पहले फ़ोन से आने वाली आवाज़ को बढ़े ध्यान से सुनें। अगर आपके पास कोई कॉल आई है या फ़िर आप किसी को कॉल कर रहे हैं, तो इन दोनों ही परिस्थितियों में यदि कुछ सेकेण्ड या मिनट के बाद आपको बीप की आवाज़ सुनाई देती है तो इसका मतलब है कि कोई आपकी कॉल को रिकॉर्ड कर रहा है। यदि आपको कॉलिंग के दौरान इस तरह बीप की आवाज़ सुनाई देते हैं तो आपने जिसे कॉल किया या फ़िर जिसने आपको कॉल किया है उससे आप पूछ सकते हैं कि कहीं वो कॉल रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है।
 
जैसा कि आप जानते हैं कि मोबाइल फ़ोन की हीटिंग होना स्वाभाविक सी बात है। लेकिन यदि आपका फ़ोन बार-बार गर्म हो रहा है तो इस तरफ़ आपको ध्यान देने की ज़रूरत है, क्योंकि आपकी कॉल रिकॉर्डिंग इस तरह से भी की जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपके मोबाइल फ़ोन में इस तरह का एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल होता है, जो कॉल रिकॉर्डिंग कहीं और भेजता है और लगातार कॉल रिकॉर्ड और सेण्ड करने के कारण ओवर हीटिंग की समस्या सामने आती है। यानी कि यदि आपका मोबाइल फ़ोन बार-बार गर्म हो रहा है, तो इसका मतलब है कि हो सकता है कि कोई आपकी कॉल्स को रिकॉर्ड कर रहा है।

वहीं यदि आपको लगता है कि आप जितना डेटा यूज़ नहीं करते हैं, लेकिन डेटा की खपत उससे ज़्यादा हो रही है तो यह भी आपके लिए एक चेतावनी है कि हो सकता है कि कोई आपके फ़ोन पर होने वाली कॉल्स को रिकॉर्ड कर रहा है। हमारी आपको सलाह है कि आपको समय-समय पर अपने डेटा यूज़ेज को चेक करते रहना चाहिए, इससे यह पता चलता है कि आपका डेटा कहां पर इस्तेमाल हो रहा है। कई बार कॉल रिकॉर्डिंग करने वाले सॉफ्टवेयर डेटा की ज़्यादा खपत करते हैं, क्योंकि रिकॉर्डिंग फ़ाइल को रिमोट सर्वर पर सेण्ड किया जाता है।
 
आप अपने स्मार्टफ़ोन में कई तरह के ऐप्स का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। लेकिन यदि आपके स्मार्टफ़ोन में विज्ञापन वाले ऐप्स नहीं है और फ़िर भी आपके स्मार्टफ़ोन में पॉप अप ऐड आ रहे हैं तो आपको सावधान रहने की ज़रूरत है, क्योंकि आपके फोन पर बिना वजह के पॉप अप ऐड या मैसेज आना संकेत हैं कि आपके स्मार्टफ़ोन की जासूसी की जा रही है।
 
वहीं यदि आप मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और फ़ोन पर किसी भी तरह की कोई भी गतिविधि नहीं हो रही है, ऐसे में यदि आपके मोबाइल फ़ोन में कोई नोटिफिकेशन भी नहीं है लेकिन फ़िर भी स्क्रीन ऑफ़ हो गई है या फ़िर फ़ोन अपने आप साइसेंट मोड से ऑफ़ हो गया या फ़िर फ्रण्ट कैमरा अचानक शुरू हो गया है तो इसका संकेत है कि हो सकता है कि आपके मोबाइल फ़ोन की जासूसी की जा रही है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि स्मार्टफ़ोन के सबसे ऊपर के पैनल पर अगर बिना किसी ज़रूरत के माइक आइकॉन दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी कॉल को रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं यदि आप अपने स्मार्टफ़ोन को शट डाउन कर रहे हैं, लेकिन शट डाउन होने में थोड़ा ज़्यादा समय लग रहा है तो इसका मतलब हो सकता है कि कोई कॉल रिकॉर्डिंग डिवाइस या स्पाई ऐप आपके स्मार्टफ़ोन में हो सकता है।
 
यदि आपके मोबाइल फ़ोन में ऐसे मैसेज आ रहे हैं जो कि आपको समझ नहीं आते हैं क्योंकि इसमें अलग तरह के अक्षर और सिम्बॉल्स हैं तो हो सकता है कि कोई आपके मोबाइल फ़ोन की जासूसी कर रहा है। यदि आपको लगता है कि आपके मोबाइल फ़ोन के साथ भी कुछ इस तरह की परेशानियां आ रही हैं, तो हमारी आपको सलाह है कि तुरन्त ही फ़ोन का बैकअप लेकर फ़ोन की रिस्टोर फैक्ट्री सैटिंग कर लें।