सोशल मीडिया साइट्स पर रहें सतर्क, हैक हो सकता है आपका बैंक अकाउण्ट
Monday - November 25, 2019 4:06 pm ,
Category : WTN HINDI
हैकर्स की नज़र आपके बैंक अकाउण्ट पर
सोशल मीडिया साइट्स पर ग़लती और लापरवाही पड़ सकती है भारी
NOV 25 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि आधुनिक युग के डिजिटल दौर में हमारे कई काम आसान हो गये हैं। जिन कामों के लिए हमें कभी काफ़ी समय लाइनों में व्यतीत करना पड़ता था, अब वहीं काम आसानी से मोबाइल फ़ोन पर हो जाते हैं। माना कि काम करने में आसानी हो गई है, लेकिन डिजिटल टेक्नोलॉजी को अपनाने वालों की ग़लती और लापरवाही के कारण उनका पर्सनल डेटा हमेशा ख़तरे में रहता है।
आपने पढ़ा होगा या फ़िर सुना होगा कि किसी ना किसी प्लेटफॉर्म से लोगों का पर्सनल डेटा लीक होता रहता है। टेक्नोलॉजी के इस ज़माने में हैकर्स भी चोरी करने का स्मार्ट तरीक़ा अपना रहे हैं। देखा गया है कि हैकर्स कभी ऐप डाउनलोड करवा कर तो कभी किसी अन्य तरीक़े से आसानी से यूज़र्स की ग़लती और लापरवाही का फ़ायदा उठाकर यूज़र्स के बैंक अकाउण्ट से पैसे उड़ा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब हैकर्स इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का सहारा लेकर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। दरअसल, जयपुर से ठगी की एक ऐसी ही ख़बर आई है, जहां रिया नाम की एक लड़की के अकाउण्ट से हैकर्स ने 46 हज़ार रुपये उड़ा लिये। जानकारी के मुताबिक़, जयपुर के वैशाली नगर की रहने वाली रिया शर्मा नाम की एक लड़की ने इन्स्टाग्राम के किसी सर्वे में अपनी निजी जानकारी डाल दी। रिया नाम की लड़की ने निजी जानकारी में अपना मोबाइल नम्बर भी डाल दिया।
बाद में रिया के इस मोबाइल नम्बर को किसी व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड कर लिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस ग्रुप में पहले से ही चार अन्य लोग ऐड थे। रिया के मुताबिक़, इस ग्रुप में डिस्काउण्ट पर मिल रहे सामान की पोस्ट शेयर की जाती थी। इसी ग्रुप पर डिस्काउण्ट की पोस्ट देखकर रिया ने दो बैग ऑर्डर किए। बैग का ऑर्डर करने के बाद ग्रुप एडमिन ने रिया को PhonePay डाउनलोड करने के लिए कहा। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन रिया को ग्रुप एडमिन ने PhonePay डाउनलोड करने के लिए एक लिंक सैण्ड किया। इस लिंक पर जैसे ही रिया ने क्लिक किया, उसके बैंक अकाउण्ट से 46 हज़ार रुपये उड़ा लिये गये।
तो हमारी आपको सलाह है कि कभी भी अपनी निजी जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर ना करें। साथ ही हमेशा याद रखें कि कभी भी किसी भी सोशल मीडिया साइट्स या फ़िर मैसेजिंग ऐप्स पर आई किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। वहीं कभी भी किसी भी अनजान ग्रुप का सदस्य ना बनें। याद रखिये कि सोशल मीडिया पर आप जितने ज़्यादा सतर्क और होथियार रहेंगे, आप हैकर्स की धोखाधड़ी से उतना ही ज़्यादा बचे रहेंगे। यदि आपने लालच के चक्कर में ग़लती या लापरवाही की तो आपका बैंक अकाउण्ट हैक हो सकता है और आपको आर्थिक हानि हो सकती है।