पीपुल्स विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने डिग्री हासिल कर ली देश और समाज सेवा की शपथ
Wednesday - November 27, 2019 10:19 am ,
Category : WTN HINDI
पीपुल्स विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ दीक्षांत समारोह
डिग्री हासिल कर विद्यार्थियों के चेहरे पर झलकी खुशी, मेहनत और संघर्ष का मिला सुखद परिणाम
NOV 27 (WTN) – एक विद्यार्थी के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक महत्वपूर्ण दिन तब होता है जब वो अपनी पढ़ाई पूरी कर अपनी डिग्री हासिल करता है। पढ़ाई के दौरान की गई मेहनत और संघर्ष का सुखद परिणाम जब डिग्री के रूप में सामने आता है तो इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, और यह खुशी तो बस विद्यार्थियों के चेहरों पर देखी जा सकती है। विद्यार्थियों के चेहरों पर कुछ इसी तरह की खुशी भोपाल स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय में देखने को मिली, जब विश्वविद्यालय में 1085 विद्यार्थियों को उनकी डिग्री प्रदान की गई।
पीपुल्स विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में पीपुल्स विश्वविद्यालय की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. राजेश कपूर, प्रो वाइस चांसलर डॉ हरीश राव, विश्वविद्यालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आई.एच.सिद्दीक़ी और विश्वविद्यालय के प्लानिंग डायरेक्टर कर्नल (सेवानिवृत्त) अशोक खुराना विशेष रूप से उपस्थित थे। गरिमामयी दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
दीक्षांत समारोह के बारे में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. नीरजा मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय में अलग-अलग संकायों में कुल 1085 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जा रही है। डॉ मलिक ने डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में सफ़लता हासिल करने के लिए मेहनत और ईमानदारी सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।
वहीं अपने सम्बोधन में पीपुल्स विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद विद्यार्थियों का पहला कर्तव्य देश और समाज की सेवा करना है। डॉ कपूर ने विद्यार्थियों को याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सफ़लता में कई लोगों को योगदान रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों को अपनी सफ़लता के लिए सभी का आभार मानना चाहिए। वाइस चांसलर डॉ कपूर ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे परिवर्तन के वाहक बने और अपने ज्ञान से नये आयाम स्थापित करें।
दीक्षांत समारोह में पीपुल्स विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर ने डिग्री धारियों को शपथ दिलाई। वहीं विश्वविद्यालय की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय ने टॉपर्स विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
डिग्री धारियों में से एक टॉपर्स सना ख़ान ने पीपुल्स विश्वविद्यालय में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि पीपुल्स विश्वविद्यालय की उनकी जो यादें हैं उन्हें शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। सना ख़ान ने अपनी सफ़लता के लिए विश्वविद्यालय के समस्त टीचिंग स्टाफ और मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया कि उन्हीं के सहयोग से वे इस मुकाम को हासिल कर सकी हैं। सना ख़ान ने विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की जा रहीं सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए इन सुविधाओं के लिए सभी विद्यार्थियों की तरफ़ से विश्वविद्यालय को धन्यवाद दिया।
दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए पीपुल्स विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ हरीश राव ने सभी विद्यार्थियों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हितों के लिए पीपुल्स विश्वविद्यालय हमेशा से ही तत्पर रहा है। डॉ राव ने कहा कि विद्यार्थियों को स्तरीय शिक्षा प्रदान करना ही विश्वविद्यालय का उद्देश्य रहा है और विश्वविद्यालय हमेशा से ही अपने इस उद्देश्य के लिए प्रयत्नशील रहा है।
दीक्षांत समारोह के अंत में डिग्री धारी विद्यार्थियों का ग्रुप फ़ोटो सेशन हुआ। कार्यक्रम में डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों के अलावा उनके परिजन, विश्वविद्यालय स्टाफ और बड़े तादात में अन्य विद्यार्थी उपस्थित थे। डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर देखा जा रही प्रसन्नता से साफ़ ज़ाहिर हो रहा था कि उनकी मेहनत और संघर्ष का परिणाम उन्हें मिल गया है।