यूज़र्स की डिमाण्ड पर व्हाट्सएप ने लॉन्च किया कॉलिंग सम्बन्धित नया फ़ीचर
Wednesday - November 27, 2019 12:12 pm ,
Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप पर यूज़र्स की कॉल वेटिंग फ़ीचर की डिमाण्ड हुई पूरी
व्हाट्सएप में कॉल वेटिंग से जुड़ा नया फ़ीचर हुआ रोल आउट
NOV 27 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफ़ोन है तो आप उसमें व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। और यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह जानकारी काफ़ी महत्वपूर्ण है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ यूज़र्स हैं, जिनमें से अकेले भारत में ही व्हाट्सएप के क़रीब 40 करोड़ यूज़र्स हैं। एण्ड-टू-एण्ड इन्क्रिप्शन के अलावा व्हाट्सएप के कई अन्य बेहतरीन फ़ीचर्स उसकी लोकप्रियता के सबसे बड़े कारण हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप से आप वॉइस कॉल और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। लेकिन व्हाट्सएप यूज़र्स काफ़ी लम्बे समय से मांग करते आ रहे हैं कि व्हाट्सएप के वॉइस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग फ़ीचर्स में काफ़ी सुधार की ज़रूरत है। यूज़र्स की इसी डिमाण्ड को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप ने कॉलिंग से जुड़ा एक बहुत ही महत्वपूर्ण फ़ीचर रोल आउट किया है।
यूज़र्स की सहूलियत के लिए व्हाट्सएप ने अपने यूज़र्स के लिए कॉलिंग से जुड़ा एक नया फ़ीचर लॉन्च किया है। इस नये फ़ीचर के बारे में WABetaInfo ने जानकारी दी है कि व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर कॉल वेटिंग से जुड़ा हुआ है। जैसा कि आप जानते हैं कि अभी जब आप व्हाट्सएप पर किसी से दूसरे यूज़र से कॉल पर बात कर रहे होते हैं और कोई तीसरा यूज़र आपको व्हाट्सएप पर कॉल करता है तो आपको कॉल वेटिंग का पता नहीं चलता है। लेकिन व्हाट्सएप के इस नये फ़ीचर से अब कॉलिंग के दौरान कॉल वेटिंग दिखाई देगी।
लेकित आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बहुप्रतीक्षित यह फ़ीचर फ़िलहाल iOS यानी कि ऐपल यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। यदि आप आईओएस यूज़ करते हैं और इस फ़ीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने व्हाट्सएप को iOS वर्जन 2.19.120 पर अपडेट करना होगा। व्हाट्सएप के इस नये फ़ीचर की मदद से जब भी कोई यूज़र व्हाट्सएप कॉल पर होगा और उसे कोई दूसरा यूज़र कॉल करने की कोशिश करेगा तो पहले वाले यूज़र को कॉल वेटिंग दिखाई देगी। व्हाट्सएप का दावा है कि इस नये फ़ीचर से यूज़र को ना सिर्फ incoming call का पता चल सकेगा, बल्कि वह दूसरी कॉल को रिसीव भी कर सकेगा।
वहीं WABetaInfo से मिली जानकारी के मुताबिक़, iOS के नये व्हाट्सएप वर्जन में नई प्राइवेसी सेटिंग भी ऐड की गई है। इस नई प्राइवेसी सेटिंग में ऐपल यूज़र्स खुद को किसी ग्रुप में ऐड होने से रोक सकेंगे। इसमें किसी ग्रुप के एडमिन के पास यह अधिकार होगा कि वह यूज़र को ऐड करने के लिए प्राइवेट इन्विटेशन भेज सके।
कहा जा सकता है कि कॉल वेटिंग फ़ीचर ऐड कर व्हाट्सएप ने अपने यूज़र्स को काफ़ी सहूलियत दी है। देखा गया है कि व्हाट्सएप पर एक कॉल पर बिजी रहते वक़्त यदि दूसरा कॉल आता था तो इसके बारे में यूज़र को सही से पता नहीं चल पाता था कि कोई दूसरा कॉल कर रहा है। लेकिन कॉलिंग से जुड़ा यह नया फ़ीचर फ़िलहाल आईफ़ोन के लिए उपलब्ध है। अब देखना होगा कि कॉल वेटिंग का यह नया फ़ीचर एण्ड्रॉयड यूज़र्स के लिए कब तक रोल आउट होता है।