पीपुल्स विश्वविद्यालय में साइंस फेयर और मॉडल कॉम्पिटिशन का आयोजन
Thursday - November 28, 2019 3:17 pm ,
Category : WTN HINDI
साइंस फेयर में विद्यार्थियों ने किया अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन
NOV 28 (WTN) – विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके अन्दर मौजूद वैज्ञानिक प्रतिभा को उभारने के मक़सद से पीपुल्स विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय पीपुल्स साइंस फेयर के साथ इंटरस्कूल साइंस क्विज़ और मॉडल कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है।

28, 29 और 30 नवम्बर तक चलने वाले तीन दिवसीय पीपुल्स साइंस फेयर का उद्घाटन पीपुल्स विश्वविद्यालय के चांससर सुरेश एन विजयवर्गीय और विश्वविद्यालय की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय ने किया।

पीपुल्स विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित साइंस फेयर में पहले दिन 15 विद्यालयों और 10 महाविद्यालयों के क़रीब 750 विद्यार्थियों ने शिरकत की। वहीं साइंस मॉडल कॉम्पिटिशन में 450 मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया।

तीन दिवसीय इस साइंस फेयर में जूनियर कैटेगरी (कक्षा 8,9 और 10) और सीनियर कैटेगरी (कक्षा 11 और 12) के लिए साइंस क्विज़ कॉम्पिटिशन का आयोजन भी किया गया है।

साइंस फेयर में पीपुल्स विश्वविद्यालय से सम्बन्धित सभी संस्थानों के अलावा पीपुल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पीपुल्स साइंस फेयर में विद्यार्थियों ने कई तरह के मॉडल्स का प्रदर्शन कर उसकी विशेषताओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी।

साइंस फेयर में विद्यार्थियों ने आधुनिक सिंचाई, मसल्स पावर, रिमोट कार के मॉडल्स समेत कई मॉडल्स बनाकर साइंस की बारिक़ियों से लोगों को अवगत कराया।