BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

‘इस’ नये फ़ीचर से व्हाट्सएप पर अपने आप डिलीट हो जाएगा मैसेज

Friday - November 29, 2019 12:51 pm , Category : WTN HINDI
जल्द रोल आउट होगा व्हाट्सएप पर एक बहुप्रतीक्षित फ़ीचर
जल्द रोल आउट होगा व्हाट्सएप पर एक बहुप्रतीक्षित फ़ीचर

‘Delete Message’ फ़ीचर करेगा व्हाट्सएप पर आपकी चैटिंग को सुरक्षित

NOV 29 (WTN) – यदि आपके पास स्मार्टफ़ोन है, तो आप अपने स्मार्टफ़ोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ यूज़र्स हैं, जिनमें से क़रीब 40 करोड़ यूज़र्स अकेले भारत में ही हैं। एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन समेत व्हाट्सएप के कई ऐसे फ़ीचर्स हैं, जो व्हाट्सएप को यूज़र्स के बीच पॉपुलर बनाए हुए हैं।
 
व्हाट्सएप समय-समय पर अपने फ़ीचर्स में बदलाव करता रहता है और नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च करता रहता है, जिससे अन्य इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप्स से मिल रही चुनौतियां का सामना किया जा सके, और यूज़र्स के बीच व्हाट्सएप की पॉपुलरिटी बनी रही। इसी कड़ी में व्हाट्सएप ने अपने यूज़र्स के लिए एक बेहद ज़रूरी फ़ीचर लॉन्च किया है, जिसकी काफ़ी समय से यूज़र्स डिमाण्ड कर रहे थे।
 
WABetaInfo से मिली जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप इन दिनों ‘Delete Message’ नाम के बहुप्रतीक्षित फ़ीचर की लॉन्चिग के लिए काम कर रहा है। वैसे फ़िलहाल ‘Delete Message’ फ़ीचर का बीटा यूज़र्स इस्तेमाल कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले जारी हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक़, व्हाट्सएप ‘Disappearing Message’ फ़ीचर लाने की तैयारी में है, लेकिन अब बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप अब इस फ़ीचर को ‘Delete Message’ के नाम से रोल आउट करने जा रहा है। फ़िलहाल इस फ़ीचर की टेस्टिंग 2.19.348 बीटा वर्जन पर हो रही है, जिसका इस्तेमाल आप बीटा वर्जन पर सकते हैं।

यूज़र्स काफ़ी समय से इस फ़ीचर का इंतज़ार कर रहे हैं। इस फ़ीचर की विशेषता यह है कि इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने से एक समय निश्चित करने के बाद मैसेज अपने आप डिलिट हो जाएंगे। इस फ़ीचर के रोल आउट होने के बाद यूज़र्स व्हाट्सएप की Group Settings में जाकर ‘Delete Messages’ का विकल्प सेलेक्ट कर सकते हैं। इस विकल्प को सेलेक्ट करने पर उन्हें On और Off के ऑप्शन के साथ टाइम सेट करने का भी ऑप्शन वहां पर मिलेगा।
 
बहुप्रतीक्षित इस फ़ीचर में यूज़र को अपना मैसेज डिलीट करने के लिए समय निर्धारण के पांच विकल्प मिलेंगे। पहला विकल्प एक घण्टे का रहेगा वहीं दूसरा एक दिन का, तीसरा एक हफ्ता का, चौथा एक महीना का  और पांचवा एक साल का। उदाहरण के तौर पर यदि आप एक दिन वाला विकल्प चुनते हैं, तो किसी को भी व्हाट्सएप पर सेण्ड किया गया मैसेज अपने आप एक दिन बाद डिलीट हो जाएगा। इन पांच में से कोई भी एक विकल्प चुनने के बाद किसी को भी सेण्ड किया गया मैसेज अपने आप उस निर्धारित समय पर डिलीट हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि इस फ़ीचर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि मैसेज डिलीट होने के बाद डिलीट हुए मैसेज का कोई भी ट्रैक नहीं रहेगा।

आप यदि इस बात को समझ नहीं पाए हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी यूज़र कोई मैसेज ग़लती से किसी दूसरे यूज़र को या किसी ग्रुप में सेण्ड कर देता है, तो इस मैसेज के साथ कुछ समय के लिए ‘delete for everyone’ का विकल्प रहता है। लेकिन जब यूज़र इस फ़ीचर का इस्तेमाल कर किसी मैसेज को डिलीट करता है, तो चैट में ‘This message has been deleted’ लिखा आता है। इसी से मैसेज रिसीव करने वाले दूसरे यूज़र या ग्रुप चैट में पता चल जाता है कि कोई मैसेज भेजकर डिलीट किया गया है। लेकिन व्हाट्सएप का दावा है कि रोल ऑउट होने वाले नये फ़ीचर ‘Delete Message’ में मैसेज डिलीट होने के बाद भी ‘This message has been deleted’ जैसा कुछ भी लिखा नहीं आएगा।

लेकिन अब देखना होगा कि व्हाट्सएप का यह नया फ़ीचर दावे के अनुसार काम करता है कि नहीं। वैसे इस फ़ीचर की मांग काफ़ी समय से व्हाट्सएप यूज़र्स कर रहे थे। यूज़र्स को इस फ़ीचर की मदद से अपने सेण्ड किये मैसेज को डिलीट नहीं करना पड़ेगा और एक समय निश्चित करने के बाद मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे।

लेकिन इस फ़ीचर से यूज़र्स को एक नुकसान यह होगा कि यदि कोई किसी रिसीव किये हुए मैसेज को सुरक्षित रखना चाहता है, तो वो इसे सुरक्षित नहीं रख पाएगा, क्योंकि सेण्डर ने यदि मैसेज को डिलीट करने का विकल्प चुना है तो वो मैसेज एक निश्चित समय के बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा। अब देखना होगा कि यूज़र्स की इस समस्या का समाधान किस तरह से व्हाट्सएप करता है।