अब कीजिए बिना नेटवर्क के मोबाइल फ़ोन पर कॉलिंग!
Saturday - November 30, 2019 12:46 pm ,
Category : WTN HINDI
VoWiFi सर्विस से कॉलिंग होगी आसान
छोड़िये नेटवर्क की चिन्ता, VoWiFi से करिये बिना नेटवर्क कॉलिंग
NOV 30 (WTN) – यदि हम आपसे कहें कि आप आने वाले भविष्य में अपने मोबाइल फ़ोन से बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे, तो यह पढ़कर आपको काफ़ी आश्चर्य हुआ होगा कि क्या ऐसा हो सकता है कि बना नेटवर्क के भी कॉलिंग हो सकती है। लेकिन टेक्नोलॉजी के इस युग में सभी कुछ सम्भव है। दरअसल, भारत में जल्द ही ऐसी सर्विस लॉन्च होने वाली है, जिसमें मोबाइल फ़ोन यूज़र बिना नेटवर्क के भी कॉल कर सकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिना नेटवर्क के कॉलिंग करने के लिए यूज़र्स को वाईफाई का इस्तेमाल करना होगा। इस तरह की टेक्नोलॉजी की सुविधा जल्द ही एयरटेल अपने यूज़र्स को देने वाला है, जिसमें बिना सेलुलर नेटवर्क के भी कॉल किया जा सकेगा।
जानकारी के मुताबिक़, एयरटेल भारत के अलग-अलग लोकेशन पर Voice over WiFi (VoWiFi) की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें एयरटेल उस तकनीक की टेस्टिंग कर रहा है, जिसमें यूज़र्स अपने मोबाइल फ़ोन में सेलुलर नेटवर्क ना होने पर भी कॉल कर सकेंगे। कहा जा रहा है कि एयरटेल की यह सर्विस दिसम्बर महीने में लॉन्च हो सकती है।
इस बारे में एयरटेल कम्पनी का कहना है कि वह कई लोकेशन पर VoWiFi ट्रायल कर रही है और इस सुविधा को जल्द ही यूज़र्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन यदि आप सोच रहे हैं कि एयरटेल की इस सुविधा का लाभ हर मोबाइल धारक ले सकता है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा नहीं है। एयरटेल की VoWiFi सर्विस फ़िलहाल कुछ चुनिन्दा मोबाइल फ़ोन्स पर ही उपलब्ध है। इस सर्विस फ़िलहाल सैमसंग गैलेक्सी नोट 10+ पर उपलब्ध है। वहीं रिलायंस जियो भी कथित तौर पर iPhone 11 प्रो के लिए VoWiFi सेवा की पेशकश कर रहा है।
यदि आप भी अपने मोबाइल फ़ोन में एयरटेल की VoWiFi सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको मोबाइल फ़ोन की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करना होंगे। सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन की कॉल सेटिंग मेन्यू में जाना होगा। कॉल सेटिंग मेन्यू में जाने के बाद यहां पर आपको ‘WiFi Calling’ का एक विकल्प मिलेगा, जिसे आपको ऑन करना होगा। जैसे ही आप इसे ऑन करेंगे, यदि आपका मोबाइल फ़ोन का नेटवर्क स्लो है या नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, तो इन परिस्थितियों में WiFi कॉलिंग एक्टिवेट हो जाएगी। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए किसी एक्टिव वाई-फाई नेटवर्क का होना ज़रूरी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि VoWiFi कॉलिंग सर्विस बिलकुल व्हाट्सएप, मैसेंजर और फेसटाइम की कॉल की तरह काम करता है। लेकिन बस फ़र्क़ इतना है कि VoWiFi के ज़रिये कॉलिंग के लिए किसी अतिरिक्त ऐप की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह सर्विस मोबाइल फ़ोन यूज़र्स को फ़ोन में इन-बिल्ट ही मिल जाएगी। वहीं VoWiFi कॉल्स के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज भी मोबाइल फ़ोन यूज़र को नहीं देगा होगा। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4जी VoLTE की तरह जब VoWiFi उपलब्ध होगा या लागू होगा तो VoWiFi कॉलिंग सक्रिय हो जाएगी।