BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

फेसबुक से डिलीट होने के बाद भी सुरक्षित रहेंगे आपके फ़ोटोज़ और वीडियोज़!

Wednesday - December 4, 2019 10:38 am , Category : WTN HINDI
यूज़र्स के लिए फेसबुक जल्द लॉन्च करेगा ‘नया टूल’
यूज़र्स के लिए फेसबुक जल्द लॉन्च करेगा ‘नया टूल’

फेसबुक के ‘इस नये’ टूल से महफ़ूज़ रहेंगे फ़ोटोज़ और वीडियोज़

DEC 04 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस आधुनिक युग में आप स्मार्टफ़ोन और सोशल मीडिया से ख़ुद को चाहकर भी दूर नहीं रख सकते हैं। स्मार्टफ़ोन और इंटरनेट की मदद से आप अपने उन कई ज़रूरी कामों को चंद सेकेण्ड में पूरा कर सकते हैं, जिन कामों के लिए पहले आपको काफ़ी वक़्त लगता था। वहीं स्मार्टफ़ोन पर आप अपने कामों के अलावा अन्य लोगों से सम्पर्क के लिए और अपने मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया पर भी एक्टिव होंगे ही। जैसा कि आप जानते हैं कि आपके स्मार्टफ़ोन में इन्स्टॉल ऐप्स समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं, जिससे आपको इन ऐप्स के ज़रिये नये नये-नये फ़ीचर्स और टूल्स का इस्तेमाल करने का मौक़ा मिलता है।

यदि आपके पास स्मार्टफ़ोन है तो आप फेसबुक का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। दरअसल, फेसबुक में इतने सारे फ़ीचर्स और टूल्स हैं कि इन सभी के बारे में फेसबुक यूज़र्स को कम ही जानकारी होती है। लेकिन हम आपको समय-समय पर फेसबुक के ऐसे ही कुछ फ़ीचर्स और टूल्स के बारे में विस्तार से बताते रहते हैं. जिससे आप इनके इस्तेमाल से फेसबुक का बेहतर तरीक़े से उपयोग कर सकें। इसी कड़ी में आज हम आपको बताते हैं फेसबुक के एक नये टूल के बारे में। फेसबुक का दावा है कि उसके इस नये टूल की मदद से यूज़र्स का काम पहले की तुलना में काफ़ी आसान हो जाएगा।

दरअसल, फेसबुक के नए टूल से फेसबुक यूज़र्स फेसबुक से अपनी फ़ोटोज़ और वीडियो को सीधा गूगल फ़ोटोज़ पर ट्रांसफर कर सकेंगे। फेसबुक के इस नये लाभकारी टूल को फ़िलहाल आयरलैण्ड में पेश किया है, और कहा जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में इस नये टूल को पूरी दुनियाभर में लॉन्च कर दिया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक का यह नया टूल पिछले साल ऐलान किए गए ‘Data Transfer Project’ का एक हिस्सा है।
 
जानकारों के मुताबिक़, फेसबुक का डेटा ट्रांसफर प्रोजेक्ट ऐपल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर के साथ मिलकर यूज़र्स को अपना डेटा ऑनलाइन सर्विसेज़ के बीच ट्रांसफर करने का एक आसान तरीक़ा उपलब्ध कराएगा। अपने नये टूल के बारे में फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य यूज़र्स के लिए अलग-अलग और हर साइज़ की सर्विसेज़ के बीच सुरक्षित तरीक़े से एक सर्विस से दूसरी सर्विस के बीच डेटा ट्रांसफर करना है। सीधा शब्दों में आपको समझाएं तो इस नये टूल की मदद से यदि फेसबुक की फ़ोटोज़ ग़लती से या जान बूझकर डिलीट हो भी गई हैं, तो वे सभी फ़ोटोज़ गूगल फ़ोटोज़ में सेव रहेंगी।
 
फेसबुक के अनुसार, इस टूल की मदद से इन सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने वालों का डेटा पोर्टेबल हो जाएगा। फेसबुक का अपने नये टूल के बारे में दावा है कि जो भी डेटा ट्रांसफर होगा वो एनक्रिप्टेड होगा और डेटा ट्रांसफर किए जाने से पहले यूज़र्स से बाक़ायदा पासवर्ड मांगा जाएगा। वहीं यह डेटा ट्रांसफर प्रोजेक्ट एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म होगा, जिसकी सहायता से ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर्स अपनी ज़रूरत के अनुसार डेटा ट्रांसफर कर सकेंगे।

फेसबुक का यह नया टूल फेसबुक सेटिंग्स में ‘Your facebook information’ में मौजूद रहेगा। साथ ही वहीं यूज़र्स को इन्फॉरमेशन डाउनलोड करने का टूल भी मिलेगा। आशा की जा रही है कि नये साल की शुरूआत में ही यह नया टूल भारत समेत दुनिया के अन्य देशों के फेसबुक यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा, जिससे यूज़र्स फेसबुक के फ़ोटोज़ को आसानी से गुगल फ़ोटोज़ में सेव कर सकेंगे और उनकी फ़ोटोज़ के डिलीट होने की चिन्ता दूर हो जाएगी।