BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

स्वच्छता पखवाड़ा रैली और कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने की शिरकत

Tuesday - December 10, 2019 12:31 pm , Category : WTN HINDI
पीपुल्स विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का स्वच्छता मिशन
पीपुल्स विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का स्वच्छता मिशन

एनसीसी कैडेट्स ने दिया भोपालवासियों को स्वच्छता का सन्देश

DEC 10 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिशन स्वच्छ भारत की मुहिम में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा है कि देश के गांव और शहर स्वच्छ रहें, जिससे एक तो बीमारियां ना फैले और दूसरा इससे गांव और शहर स्वच्छ और व्यवस्थित दिखें। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत मिशन में भोपाल स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय भी अपना बहुमूल्य योगदान देता आया है। भोपाल स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता का काफ़ी ध्यान रखा जाता है, और इसी कारण से पीपुल्स विश्वविद्यालय परिसर की गिनती शहर ही नहीं बल्कि प्रदेश के स्वच्छ विश्वविद्यालय परिसरों में होती है।

 

पीपुल्स विश्वविद्यालय के स्वच्छता मिशन में विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का काफ़ी बड़ा और सराहनीय योगदान रहा है। समय-समय पर विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ना केवल विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देते हैं, बल्कि स्वच्छता मिशन के लिए वे इससे जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में बढ़ चढ़कर शिरकत भी करते हैं। इसी कड़ी में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पीपुल्स विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने पिछले दिनों आयोजित एक रैली और कार्यक्रम में शिरकत कर भोपालवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

 

एनसीसी कैडेट्स की यह रैली एनसीसी ग्रुप हैड क्वार्टर भोपाल से होकर बोट क्लब और राजभवन होते हुए जहानुमां पैलेस पर जाकर ख़त्म हुई। इस रैली और कार्यक्रम में पीपुल्स विश्वविद्यालय के 66 एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी ऑफिसर कैप्टन सुम्मी चौधरी और कैप्टन राम चौधरी के नेतृत्व में शिरकत की, और भोपालवासियों को सन्देश दिया कि वे डस्टबिन का इस्तेमाल करें और भोपाल और देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।