BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

गूगल के नये फ़ीचर से जानिए स्पैम मैसेज की लिंक असली है या नक़ली

Friday - December 13, 2019 2:47 pm , Category : WTN HINDI
स्पैम मैसेज की जानकारी देगा गूगल का नया फ़ीचर
स्पैम मैसेज की जानकारी देगा गूगल का नया फ़ीचर

गूगल की सहायता से अब यूज़र्स नहीं होंगे स्पैम मैसेजेज से परेशान

DEC 13 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप एण्ड्रॉयड स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। लेकिन स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल आपके लिए जहां काफ़ी फ़ायदेमंद है, तो वहीं इसके कारण कई बार आपको परेशानियां का सामना भी करना पड़ता है। दरअसल, स्मार्टफ़ोन के इस्तेमाल में सबसे ज़्यादा परेशानी दिन भर आने वाले स्पैम मैसेजेज से होती है। आपने ख़ुद अनुभव किया होगा कि दिन भर आपके पास कई स्पैम मैसेजज आते होंगे, जिनसे आप परेशान तो होते ही हैं वहीं यदि आपने इन मैसेजेज को इग्नोर नहीं किया और इनकी लिंक पर क्लिक कर दिया तो आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।
 
दरअसल, आपके स्मार्टफ़ोन में कई ऐसे स्पैम मैसेजेज आते होंगे जो आपको प्रभावित कर सकते हैं। इस तरह के कई मैसेजेज में आपको क्रेडिट कार्ड, लॉटरी या ईनाम के बारे में लालच या जानकारी दी जाती है और किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। वहीं कई मैसेजेज में तो आपसे आपकी निजी और बैंक सम्बन्धित जानकारी भी मांग ली जाती है। लेकिन यदि आपने इन मैसेजेज को इग्नोर या डिलिट नहीं किया तो आप मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने आपकी स्पैम मैसेज की समस्या का समाधान कर दिया है। दरअसल, गूगल ने एण्ड्रॉयड स्मार्टफ़ोन यूज़र्स की मदद के लिए एक बेहद ही उपयोगी फ़ीचर जारी किया है। गूगल का दावा है कि उसके इस नये फ़ीचर की मदद से यूज़र्स बड़े ही आसानी से यह जान पाएंगे कि उन्हें जो मैसेज आया है वो असली है या नक़ली।

दरअसल, गूगल ने मैसेजेज की पहचान के लिए Verified SMS और Spam Protection की शुरुआत की है। गूगल का Verified SMS का फ़ीचर भारत समेत अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, ब्राजील, ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन जैसे देशों में शुरू किया जा रहा है। गूगल का दावा है कि उसके इस फ़ीचर से यूज़र्स को जब भी किसी मैसेज में कोई भी लिंक आएगी, तो यह फ़ीचर यूज़र्स को मैसेज में ही बता देगा कि मैसेज में आई लिंक सुरक्षित है कि नहीं।

इस बारे में गूगल का कहना है कि Spam Protection के साथ ही वो यूज़र्स को Suspected Spam और Unsafe Website के बारे में भी आगाह करेगा। गूगल का कहना है कि यदि यूज़र्स कोई सस्पेक्टेड स्पैम वॉर्निंग मैसेज देखते हैं, तो नया फ़ीचर यूज़र्स को यह समझने में मदद कर सकता है कि सम्बन्धित मैसेज स्पैम है या नहीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुरुआत में कुछ बिज़नेस कम्पनियों ने इस Verified SMS फ़ीचर के लिए साइन अप किया है। वैसे फ़िलहाल भारत में Google Pay और गूगल के वेरिफेशन कोड्स को Verified SMS के लिए एनरॉल किया जा रहा है। शुरुआत में अगर किसी कम्पनी की तरफ़ से ऐसे मैसेज आते हैं, जो कि असली नहीं हैं तो गूगल आपको मैसेज में चेतावनी देगा कि सम्बन्धित मैसेज स्पैम है और इसमें दी गई लिंक असुरक्षित है।