यदि आप भी हैं मोबाइल फ़ोन स्टोरेज समस्या से परेशान, तो जानिए समाधान
Saturday - December 14, 2019 10:37 am ,
Category : WTN HINDI
मोबाइल फ़ोन से ग़ैरज़रूरी ऐप्स को करें डिलीट
फ़ोन मेमोरी और स्टोरेज की समस्या के समाधान के लिए करें एसडी कार्ड का इस्तेमाल
DEC 14 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल तो करते हो होंगे। जैसा कि आप जानते ही हैं कि मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल से लोगों की ज़िन्दगी पहले की तुलना में काफ़ी आसान हो गई है। पहले जिन कामों के लिए घण्टों लाइन में लगना पड़ता था, आजकल वही काम कुछ ही सेकेण्ड में सिर्फ़ मोबाइल फ़ोन पर हो जाते हैं। लेकिन यदि आप मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो फ़ोन में स्टोरेज की समस्या से भी आप परेशान रहते ही होंगे। दरअसल, लापरवाही के कारण कई बार कई ग़ैरज़रूरी फ़ोटोज़ और वीडियोज़ को हम डिलीट करना भूल जाते हैं, या फ़िर डिलीट करने के बाद भी स्टोरेज की समस्या बनी रहती है।
सबसे पहले तो हमारी आपको सलाह है कि मोबाइल फ़ोन की मेमोरी की समस्या के समाधान के लिए आपको एसडी कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए। अब आपको बताते हैं कि आप किस तरह से फ़ोन स्टोरेज की समस्या से निपट सकते हैं। दरअसल, कई बार मोबाइल फ़ोन के स्टोरेज को क्लीयर करने के लिए आपको किसी ऐप को डाउनलोड करना पड़ता है। लेकिन यदि आपने ग़लत ऐप डाउनलोड कर लिया, या फ़िर ऐप के इस्तेमाल में किसी भी तरह की कोई भी ग़लती की या लापरवाही की तो आपके डेटा को हैकर्स चोरी कर सकते हैं। ऐसे में आपके सामने समय-समय पर यह समस्या खड़ी हो जाती है कि मोबाइल फ़ोन की स्टोरेज की समस्या का समाधान किस तरह से किया जाए। आइये हम आपको बताते हैं कि इस समस्या से आप किस तरह से निजात पा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोबाइल फ़ोन में मौजूद कैश डेटा का इस्तेमाल यूज़र्स की सुविधा के लिए ही होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे समय की बचत होती है लेकिन इससे फ़ोन के परफॉर्मेंस पर किसी भी तरह का कोई भी असर नहीं पड़ता है। देखा गया है कि कई बार मोबाइल फ़ोन में कैश मेमरी काफ़ी स्टोरेज को घेर लेती है, जिसकी वजह से फ़ोन की स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि जब भी आप अपने फ़ोन के स्टोरेज को खाली करें तो सबसे पहले आप कैश डेटा को डिलीट करें। ऐसा करने से यह आपके फ़ोन में स्टोरेज को बढ़ा देगा। यूज़र्स अपने स्मार्टफ़ोन की सेटिंग्स में दिए गए स्टोरेज ऑप्शन में जाकर हर ऐप के कैश डेटा को क्लियर कर सकते हैं।
वहीं आपने अनुभव किया होगा कि मोबाइल फ़ोन से क्लिक की गई फ़ोटोज़ गूगल बैकअप के साथ-साथ डिवाइस में भी सेव हो जाती हैं। वैसे यदि फ़ोटोज़ गूगल फ़ोटोज़ में सेव हैं तो इन्हें फ़ोन से डिलीट किया जा सकता है, क्योंकि यहां पर सेव फ़ोटोज़ गूगल फ़ोटोज़ में सेव रहती हैं और आपके फ़ोन के खो जाने, चोरी हो जाने या फ़िर नया फ़ोन लेने के वक़्त रिकवर हो सकती हैं। लेकिन हमारी आपको सलाह है कि आप अपने मोबाइल फ़ोन में कम से कम फ़ोटो ही सेव करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज़्यादा फ़ोटो सेव करने से फ़ोन की वर्किंग परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप फ़ोटोज़ को तुरन्त डिलीट नहीं कर पा रहे हैं, तो आप गूगल फ़ोटोज़ में दिये गये 'Free up space' ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऑप्शन का इस्तेमाल करने से सारे फ़ोटो फ़ोन से तो डिलीट हो जाएंगे लेकिन क्लाउड पर सेव रहेंगे। वहीं हमारी आपको सलाह है कि आप अपने फ़ोन में कम से कम ऐप्स ही डाउनलोड करें। मोबाइल फ़ोन में ज़्यादा ऐप्स होने से यह फ़ोन की मेमोरी की कम कर देते हैं।
आमतौर पर मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करते समय लोग अक्सर फाइल्स को डाउनलोड करते रहते हैं जो कि फोन में लगातार स्टोर होती रहती हैं। लेकिन कई बार डाउनलोड की गई काफ़ी फाइल्स की कुछ ज़रूरत नहीं होती है। ऐसे में इन अनुपयोगी फाइल्स को जल्द से जल्द डिलीट कर देना चाहिए, जिससे आपके फ़ोन में स्टोरेज की समस्या ना हो।
यदि इन सभी तरीक़ों को अपनाने का बाद भी आपके फ़ोन की स्टोरेज पूरा तरह फ्री नहीं हो पा रही है, तो अपने फ़ोन से जंक फाइल्स को डिलीट कर दें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जंक फाइल्स को डिलीट करने के लिए आप गूगल फाइल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि जंक फाइल्स वे फाइल्स होती हैं जो ना कैश में दिखती हैं और ना ही डाउनलोड्स में। हालांकि, यह फाइल्स नज़र नहीं आती हैं लेकिन फ़िर भी स्मार्टफोन के स्टोरेज को कम करने का काम करती हैं। वहीं गूगल फाइल्स फ़ोन में मौजूद डुप्लिकेट फाइल्स की पहचान कर लेता है और यूज़र को बताता है कि किस ऐप से स्टोरेज की समस्या आ रही है।