BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

आधार की ‘इन’ जानकारियों को अपडेट कराने नहीं है किसी दस्तावेज़ की ज़रूरत

Tuesday - December 17, 2019 11:00 am , Category : WTN HINDI
आधार कार्ड में तुरन्त अपडेट करें जानकारियां
आधार कार्ड में तुरन्त अपडेट करें जानकारियां

रह जाएंगे कई सुविधाओं से वंचित यदि आधार कार्ड में जानकारियां नहीं हैं अपडेट

DEC 17 (WTN) – एक भारतीय के लिए आधार कार्ड आजकल एक बेहद ज़रूरी दस्तावेज़ बन गया है। यदि आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आप कई सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकते हैं। आजकल आधार कार्ड एक ज़रूरी पहचान पत्र भी बन गया है, जिसे आप मांगने पर कहीं पर भी दिखा सकते हैं। लेकिन देखा गया है कि आधार कार्ड में जो जानकारी छपी होती है, वो कई बार ग़लत प्रिन्ट हो जाती है ऐसे में इस ग़लत जानकारी को आधार कार्डधारक को सही कराना पड़ता है।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UIDAI, आधार कार्डधारकों को आधार कार्ड अपडेट कराने की सुविधा देता है। जैसा कि आप जानते हैं कि आधार कार्ड में कुछ जानकारियों को अपडेट कराने के लिए प्रूफ के तौर पर सम्बन्धित दस्तावेज़ की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन कुछ जानकारियां ऐसी हैं जिन्हें अपडेट कराने के लिए दस्तावेज़ों की ज़रूरत नहीं पड़ती है। वैसे सबसे पहले हमारी आपको सलाह है कि यदि आपके आधार कार्ड में कुछ भी ग़लती है, तो उसे जल्द से जल्द ठीक करा लें।

बात करें आपको मोबाइल नम्बर की, तो यदि आपके आधार कार्ड में आपका मोबाइल नम्बर अपडेट नहीं है तो अपने मोबाइल नम्बर को जल्द से जल्द अपडेट करा लें। आधार कार्ड अपडेशन में मोबाइल नम्बर अपडेट कराना काफ़ी आसान है, क्योंकि इसके लिए किसी भी तरह के दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं पड़ती है। आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट कराने के लिए आपको अपने आधार कार्ड के साथ अपने पास के आधार सेन्टर ही जाना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि आधार से मोबाइल नम्बर का लिंक होना काफ़ी ज़रूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यदि आधार के साथ आपका मोबाइल नम्बर लिंक नहीं है तो आधार से जुड़ी सुविधाओं का लाभ आप नहीं ले सकते हैं क्योंकि ऐसी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नम्बर पर ओटीपी सेण्ड किया जाता है।
 
यदि आपने अभी तक अपने आधार में मोबाइल नम्बर को लिंक नहीं किया है, तो इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर लें। जानकारी के लिए बता दें कि आधार में मोबाइल नम्बर को अपडेट कराना ऑनलाइन सम्भव नहीं है। ऐसा करने के लिए आपको आधार सेन्टर ही जाना होगा। आधार सेन्टर में बायोमेट्रिक पहचान के बाद आपका आधार डेटा खुलता है। आधार डेटा खुलने के बाद यहां पर आपको अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर कराना होगा। आधार में मोबाइल नम्बर अपडेट कराने की फ़ीस फ़िलहाल 50 रुपये है।
 
अब आप अपने आधार से मोबाइल नम्बर को लिंक करने के लिए IVRS पद्धित का सहारा भी ले सकते हैं। इसके लिए UIDAI ने एक टोल फ्री नम्बर 14546 भी जारी किया है। इस नम्बर पर कॉल करके आप अपने मोबाइल नम्बर को आधार से लिंक करा सकते हैं। इसके लिए आपको जिस मोबाइल नम्बर को आधार से लिंक कराना है, उससे टोल फ्री नम्बर 14546 पर कॉल करना होगा। इस नम्बर पर कॉल करने के बाद आप से आपका आधार नम्बर पूछा जाएगा।

आईवीआरएस कॉलिंग में अपना आधार नम्बर एंटर करने के बाद आधार के साथ आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा। मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद जैसे ही आप इसे एंटर करेंगे वैसे ही आपका मोबाइल नम्बर आधार से लिंक हो जाएगा। याद रखिये कि मोबाइल नम्बर लिंक कराते समय या अन्य जानकारी अपडेट कराते समय हमेशा सही जानकारी ही एंटर करें।
 
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर के अलावा फ़ोटो, बायोमेट्रिक्स यानी फिंगरप्रिंट और आंख की पुतली का स्कैन, जेण्डर और ई-मेल आईडी भी बिना किसी दस्तावेज़ के अपडेट हो जाते हैं। लेकिन आधार कार्डधारक का नाम, उसके पिता या पति का नाम, उपनाम यानी सरनेम, जन्मतिथि और पता अपडेट कराने के लिए सम्बन्धित दस्तावेज़ की ज़रूरत पड़ती है। तो हमारी आपको सलाह है कि यदि आपके आधार कार्ड में कोई भी जानकारी अपडेट नहीं है, तो उस जानकारी को जल्द से जल्द अपडेट करा लें।