BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिये व्हाट्सएप के नये फ़ीचर्स के बारे में विस्तार से

Tuesday - December 17, 2019 1:23 pm , Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप के नये फ़ीचर्स से यूज़र्स को होगी आसानी
व्हाट्सएप के नये फ़ीचर्स से यूज़र्स को होगी आसानी

रिमाइण्डर और नये ग्रुपिंग फ़ीचर से व्हाट्सएप यूज़र्स का चैटिंग अनुभव होगा पहले से बेहतरीन

DEC 17 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप अपने मोबाइल फ़ोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो ज़रूर करते ही होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप है। जानकारी के मुताबिक़, पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ मासिक एक्टिव यूज़र्स हैं, जिसमें से अकेले भारत में ही व्हाट्सएप के क़रीब 40 करोड़ मासिक एक्टिव यूज़र्स हैं। दरअसल, एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन और नये-नये फ़ीचर्स से कारण व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा प्रचलित इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप है।
 
यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप ने कुछ नये फ़ीचर्स लॉन्च किये हैं। व्हाट्सएप का दावा है कि इन फ़ीचर्स की मदद से यूज़र्स का व्हाट्सएप पर चैटिंग का अनुभव पहले से बेहतर हो जाएगा। क्या हैं व्हाट्सएप के यह नये फ़ीचर्स, आइये आपको विस्तार से बताते हैं।

सबसे पहले आपको व्हाट्सएप के रिमाइण्डर फ़ीचर के बारे में बताते हैं। व्हाट्सएप के इस नये फ़ीचर की मदद से आपको व्हाट्सएप पर ज़रूरी काम के रिमाण्डर मिल जाएंगे। इस फ़ीचर के टूल की मदद से यूज़र्स टास्क तैयार कर पाएंगे, जिसका निर्धारित वक़्त पर व्हाट्सएप पर रिमाइण्डर मिल जाएगा। लेकिन व्हाट्सएप पर इस फ़ीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको एक थर्ड पार्टी ऐप की ज़रूरत पड़ेगी।

व्हाट्सएप पर रिमाइण्डर फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको Any.do ऐप को डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद इस ऐप को व्हाट्सएप अकाउण्ट से लिंक करना होगा। इस ऐप को व्हाट्सएप से लिंक करने के बाद आप जिस भी काम का रिमाइण्डर सेट करेंगे, उस वक़्त पर वो रिमाइण्डर आपको यह बताएगा कि आपको कौन सा काम करना है। लेकिन व्हाट्सएप का थर्ड पार्टी ऐप के साथ यह रिमाइण्डर फ़ीचर मुफ़्त नहीं है, इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको Any.do का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
 
अब आपको बताते हैं व्हाट्सएप के एक नये फ़ीचर के बारे में। दरअसल, यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें कई तरह के ग्रुप से आप परेशान हो गये होंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप ग्रुप में कोई भी आपको ग्रुप में जोड़ लेता है, जिसके कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन व्हाट्सएप के इस नये फ़ीचर की मदद से कोई भी आपको व्हाट्सएप ग्रुप में आपकी मर्जी के बिना नहीं जोड़ सकता है।
 
इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप की सेटिंग्स में आपको जाना होगा। व्हाट्सएप सेटिंग्स में जाने के बाद वहां पर आपको Account का विकल्प मिलेगा। Account के विकल्प में आपको Privacy ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फ़िर उसके बाद Groups में जाना होगा। Groups में जाने के बाद आपको वहां पर विकल्प दिखाई देगा “Who can add me to groups” यानी आपको ग्रुप में कौन जोड़ सकता है। यहां पर आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। यह विकल्प हैं; Everyone, My Contacts और My Contacts Except।
 
इनमें से यदि आपने Everyone विकल्प का चुनाव किया, तो आपको ग्रुप में कोई भी जोड़ सकता है। वहीं यदि आपने My Contacts या My Contacts Except में से कोई एक विकल्प चुना, तो जब भी कोई भी आपको व्हाट्सएप ग्रुप मे जोड़ना चाहेगा तो पहले आपको एक मैसेज आएगा कि क्या आप मैसेज सेण्डर के ग्रुप में जुड़ना चाहते है कि नहीं। इस तरह व्हाट्सएप के इन नये फ़ीचर्स से व्हाट्सएप पर चैटिंग का आपका अनुभव और भी ज़्यादा बेहतरीन होना वाला है।