BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

सावधान! व्हाट्सएप ग्रुप चैटिंग को हमेशा के लिए डिलीट कर सकते हैं हैकर्स

Thursday - December 19, 2019 10:48 am , Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप ग्रुप चैटिंग क्रैश के कई मामले आए सामने
व्हाट्सएप ग्रुप चैटिंग क्रैश के कई मामले आए सामने

अब हैकर्स के निशाने पर ग्रुप चैट, तुरन्त अपडेट करें व्हाट्सएप

DEC 19 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप अपने स्मार्टफ़ोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो ज़रूरी करते ही होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा लोकप्रिय इन्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं, जिनमें अकेले 40 करोड़ यूज़र्स भारत से हैं। एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन समेत व्हाट्सएप के अन्य कई फ़ीचर्स इसे यूज़र्स के बीच पॉपुलर बनाए हुए हैं। लेकिन आपको बता दें कि यदि व्हाट्सएप पर आप जरा सी भी असावधानी बरतते हैं तो आपका व्हाट्सएप अकाउण्ट हैक हो सकता है वहीं आपकी पर्सनल चैट और ग्रुप चैट क्रैश और हमेशा के लिए डिलीट तक हो सकती है।



आपकी जानकारी के लिए बता इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप पर सिक्योरिटी रिसर्चर्स को एक ऐसा बग मिला है, जो पूरी ग्रुप चैट को निशाना बना रहा था। इस बग के ज़रिये हैकर्स ग्रुप में कोई भी मैसेज भेजते थे तो पूरी की पूरी चैट क्रैश हो जाती थी और इतना ही नहीं यह पूरी की पूरी चैट हिस्ट्री हमेशा के लिए डिलीट तक हो जाती थी। हो सकता है कि इस तरह की परेशानी का सामना आपको भी किसी ग्रुप में करना पड़ा हो। इस बारे में ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी फर्म Check Point ने सभी व्हाट्सएप यूज़र्स से ऐप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने को कहा है।



दरअसल, ग्रुप में यह बग कोई अनजान व्यक्ति सेण्ड नहीं कर सकता है। इस बग के मालवेयर को भेजने के लिए हैकर को ग्रुप का मेम्बर होना ज़रूरी है। हैकर किसी भी ग्रुप में आने के बाद व्हाट्सएप वेब पर जाकर वेब ब्राउज़र के डिबगिंग टूल से कुछ ख़ास मैसेज पैरामीटर्स के हिसाब से एडिट करता है। इन एडिटेड मैसेजेज़ को हैकर सम्बन्धित ग्रुप में भेज देता है। जैसे ही यह मैसेज ग्रुप में आता है, ग्रुप में आने के बाद इस मैसेज के कारण सभी ग्रुप मेम्बर्स की चैट्स क्रैश होने लगती है और व्हाट्सएप काम करना बंद कर देता है। इतना ही नहीं, यह बग चैट हिस्ट्री को हमेशा के लिए डिलीट तक कर सकता है।



वहीं यदि इस तरह का कोई भी बग किसी भी ग्रुप में आता है तो ग्रुप के सभी सदस्यों को व्हाट्सएप को अनइन्स्टॉल करके फ़िर से इन्स्टॉल करना पड़ता है। ऐसा करने से व्हाट्सएप के बग से तो छुटकारा मिला जाएगा, लेकिन ग्रुप की चैट हिस्ट्री हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगी। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप ने इस बग को फिक्स कर दिया है और सभी यूज़र्स को सलाह दी है कि वे अपना ऐप जल्द से जल्द अपडेट कर लें।