क्या आपने की है अपने व्हाट्सएप की सुरक्षा?
Friday - December 20, 2019 1:02 pm ,
Category : WTN HINDI
सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्सटैंट मैसेजिंग ऐप है व्हाट्सएप
जल्दी से ‘सुरक्षित’ करें अपना व्हाट्सएप!
DEC 20 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्सटैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ यूज़र्स हैं, जिनमें से क़रीब 40 करोड़ यूज़र्स अकेले भारत में ही हैं। फेसबुक के मालिकाना हक़ वाली कम्पनी व्हाट्सएप एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन और बाक़ी अन्य फ़ीचर्स के कारण यूज़र्स के बीच सबसे ज़्यादा पॉपुलर है। दरअसल, व्हाट्सएप समय-समय पर नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च करता रहता है और पुराने फ़ीचर्स को अपडेट करता रहता है, जिससे यूज़र्स के बीच व्हाट्सएप लोकप्रिय बना हुआ है।
लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप सिर्फ़ मनोरंजन का साधन मात्र ही नहीं रह गया है बल्कि इन दिनों यह संचार का एक बड़ा माध्यम बन गया है। कई ज़रूरी सन्देश और सूचनाएं इन दिनों व्हाट्सएप के ज़रिये एक दूसरे को भेजी जा रही हैं। इसलिए यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय सिक्योरिटी फ़ीचर्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपकी पर्सनल चैटिंग और सन्देश किसी दूसरे के हाथ लग सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह से अपनी व्हाट्सएप चैटिंग को सुरक्षित रख सकते हैं।
व्हाट्सएप अपने यूज़र्स को सिक्योरिटी के कई फ़ीचर्स देता है। सबसे पहले तो व्हाट्सएप अपने यूज़र्स को सुविधा देता है कि वो यदि किसी ख़ास यूज़र के साथ मैसेज, वॉयस कॉल या वीडियो कॉल नहीं करता चाहते हैं तो वे उसे ब्लॉक कर सकते हैं। यदि व्हाट्सएप यूज़र्स को व्हाट्सएप पर किसी को ब्लॉक करना है तो उन्हें सबसे पहले चैटिंग लिस्ट में या फ़िर कॉन्टैक्ट में उसका नाम सेलेक्ट करना होगा जिसे वे ब्लॉक करना चाहते हैं। नाम सेलेक्ट करने के बाद चैट विण्डो में ऊपर की तरफ़ आपको तीन डॉट्स दिखाई देंगे। ब्लॉक करने के लिए आपको इन तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा। इन डॉट्स पर क्लिक करने के बाद आपको वहां पर More ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। More ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद यहां से आप सम्बन्धित व्हाट्सएप यूज़र को ब्लॉक कर सकते हैं।
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप में मैसेज की सुरक्षा के लिए यूज़र्स एण्ड्रॉयड फ़ोन में फिंगर प्रिन्ट आईडी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं iOS यूज़र्स इसके लिए टच आईडी या फेस आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। एण्ड्रॉयड यूज़र्स फिंगर प्रिण्ट आईडी को एनेबल करने के लिए व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाएं। सेटिंग्स में जाने के बाद अकाउण्ट पर क्लिक करें और उसके बाद प्राइवेसी विकल्प पर जाएं। प्राइवेसी विकल्प में इनेबल फिंगर प्रिन्ट लॉक पर जाएं, जिससे आपका फिंगर प्रिन्ट लॉक का विकल्प ओपन हो जाएगा।
वहीं iOS यूज़र्स टच आईडी और फेस आईडी इनेबल करने के लिए व्हाट्सएप सेटिंग्स पर जाएं और वहां पर अकाउण्ट विकल्प पर क्लिक करें। अकाउण्ट विकल्प में क्लिक करने के बाद प्राइवेसी विकल्प पर जाएं और वहां पर स्क्रीन लॉक पर जाएं। स्क्रीन लॉक पर जाने के बाद टच आईडी और फेस आईडी को इनेबल करें।
वहीं यदि व्हाट्सएप यूज़र्स चाहें तो वे अपनी प्रोफाइल पिक्चर या स्टेटस देखने के लिए वे कुछ लोगों को ही इसकी परमिशन दे सकते हैं। यानी व्हाट्सएप यूज़र्स यह निर्धारित कर सकते हैं कि कौन उनकी डीपी यानी डिस्प्ले पिक्चर, स्टेटस या स्टेटस स्टोरी को देख सकते हैं। इसके लिए यूज़र्स के पास “Everyone”, “My Contacts” and “Nobody” का विकल्प रहता है। इन विकल्पों में से किसी एक विकल्प को चुनकर यूज़र्स अपनी प्राइवेसी को निर्धारित कर सकते हैं।
जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप पर किसी मैसेज को जब रिसीवर पढ़ लेता है तो मैसेज सेण्ड करने वाले की चैट विण्डो में सेण्डिंग मैसेज की टिक ब्ल्यू हो जाती है। ब्ल्यू टिक से पता चल जाता है कि मैसेज रिसीवर ने मैसेज को पढ़ा है कि नहीं। हालांकि, यदि आप चाहें तो ब्ल्यू टिक वाले फ़ीचर को छिपाकर रख सकते हैं।
ब्ल्यू टिक को ऑफ़ करने से मैसेज सेण्ड करने वालों को यह पता नहीं चल सकेगा कि आपने मैसेज को पढ़ लिया है कि नहीं। लेकिन इस फ़ीचर को यदि आप यूज़ करते हैं तो ब्ल्यू टिक फ़ीचर को ऑफ़ करने से आपको इस बात का पता नहीं चल पाएगा कि आपने किसी को जो मैसेज सेण्ड किया है तो उसने उस मैसेज को पढ़ा है कि नहीं, क्योंकि इस फ़ीचर के ऑन होने के कारण यदि आपने किसी को मैसेज सेण्ड किया है तो उसने मैसेज पढ़ा भी है तो आपके सेण्डिंग मैसेज की टिक ब्ल्यू नहीं होगी।