BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

व्हाट्सएप के इस्तेमाल में यदि की ‘यह ग़लती’ तो खाली हो सकता है बैंक अकाउण्ट!

Friday - December 27, 2019 11:01 am , Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप क्यूआर कोड के इस्तेमाल में ना बरतें लापरवाही
व्हाट्सएप क्यूआर कोड के इस्तेमाल में ना बरतें लापरवाही

सावधान! व्हाट्सएप के ज़रिये हैकर्स ख़ाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउण्ट
 

DEC 27 (WTN) – जैसा कि आप जानते ही होंगे कि व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्सटैंट मैसेजिंग ऐप हैं। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं, जिनमें से अकेले भारत में ही व्हाट्सएप के 40 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं। एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन समेत कई ऐसे फ़ीचर्स हैं जो व्हाट्सएप को पूरी दुनिया में पॉपुलर बनाये हुए हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि व्हाट्सएप के करोडों यूज़र्स भारत में हैं, तो ऐसे में हैकर्स अब व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर लोगों को टारगेट कर रहे हैं और उनके व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर उनके बैंक अकाउण्ट से पैसा उड़ाने का काम कर रहे हैं।

यह सब पढ़कर आप चौक गये होंगे और साथ ही डर भी गये होंगे कि आखिर व्हाट्सएप की मदद से कोई कैसे किसी के बैंक अकाउण्ट को खाली कर सकता है? तो क्या है यह पूरा मामला, आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। दरअसल, धोखेबाज़ लोग व्हाट्सएप के ज़रिये धोखा देने के लिए किसी व्हाट्सएप यूज़र के क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान धोखेबाज़ अपने क्यूआर कोड को भेजकर यूज़र्स से व्हाट्सएप के ज़रिये क्यूआर कोड को स्कैन करने और पेमेण्ट करने को कहते हैं।
 
जानकारी के लिए बता दें कि ज़्यादातर मामलों में धोखेबाज़ उन लोगों को टारगेट करते हैं जिन लोगों ने ऑनलाइन डोमेन में ऐडवरटीज़मेंट को पोस्ट किया है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप क्यूआर कोड का इस्तेमाल पेमेण्ट करने के लिए होता है ना कि पेमेण्ट रिसीव करने के लिए।  अब आपको बताते हैं कि आख़िर यह सब फ्रॉड धोखेबाज़ किस तरह से करते हैं?
 
दरअसल, सबसे पहले धोखेबाज़ किसी व्हाट्सएप यूज़र को मैसेज के ज़रिये कोई लालच देते हैं जैसे कि उसकी लॉटरी खुल गई है या फ़िर कोई उसके बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करना चाहता है। अब यदि व्हाट्सएप यूज़र इस मैसेज के लालच में आ गया और उसने इस मैसेज का जवाब दिया, तो हैकर्स व्हाट्सएप यूज़र से कहते हैं कि यदि उसे पैसा चाहिए तो उसे एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। जैसे ही व्हाट्सएप यूज़र उस कोड को स्कैन करता है उसके अकाउण्ट से पैसे डेबिट हो जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्यूआर कोड को पैसे पेमेण्ट करने के लिए स्कैन करना होता है न कि पैसे रिसीव करने के लिए।

वहीं इस बारे में जानकारों का कहना है कि कई बार ऐसा भी होता है कि धोखेबाज़ अपना क्यूआर कोड किसी वेण्डर के क्यूआर कोड पर पेस्ट कर देते हैं। ऐसे में पेमेण्ट किए जाने वाले पैसे वेण्डर के बैंक अकाउण्ट में क्रेडिट होने के बजाय फ्रॉड करने वाले के बैंक अकाउण्ट में क्रेडिट हो जाते हैं। ऐसे में हमारी आपको सलाह है कि आपको काफ़ी सतर्क रहने की ज़रूरत हैं।

वहीं कई बार ऐसा होता है कि फ्रॉड करने वाले आपसे कहेंगे कि उनका मोबाइल फ़ोन काम नहीं कर रहा है और ऐसे में वे क्यूआर कोड के ज़रिये पेमेण्ट कर दें और वे आपको कैश दे देंगे। हमारी आपको सलाह है कि कभी भी ऐसा नहीं करें, क्योंकि इसके ज़रिये फ्रॉड करने वाले आपके मोबाइल फ़ोन में मैलवेयर अटैक करते हैं।

इतना ही नहीं, ऑनलाइन पोर्टल के ज़रिए भी आपके साथ ठगी हो सकती है। दरअसल, फ्रॉड करने वाले आपके बैंक अकाउण्ट में पैसे भेजते हैं और आपसे कस्टमर केयर एक्ज़ीक्यूटिव बनकर बात करते हैं। बातों ही बातों में वे आपसे आपके व्हाट्सएप नम्बर पर भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन करके पेमेण्ट करने को कहते हैं और जैसे ही आप क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं आपके बैंक से सारे पैसे उड़ा लिये जाते हैं। तो हमारी आपको सलाह है कि व्हाट्सएप का इस्तेमाल काफ़ी सोच समझकर ही करें, क्योंकि यदि आपने लालच या लापरवाही में आकर क्यूआर कोड सम्बन्धित कोई भी ग़लती की तो आपका बैंक अकाउण्ट खाली हो सकता है। इसलिए व्हाट्सएप के इस्तेमाल में सावधानी में ही सुरक्षा है।