BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिए बिना इंटरनेट के कैसे करें जी-मेल और यूट्यूब का प्रयोग?

Friday - December 27, 2019 3:53 pm , Category : WTN HINDI
बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल की कई सर्विसेस का इस्तेमाल
बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं गूगल की कई सर्विसेस का इस्तेमाल

गूगल देता है ऑफ़लाइन मोड में कई सर्विसेस को इस्तेमाल करने की सुविधा

DEC 27 (WTN) – रोटी, कपड़ा और मकान इंसान की सबसे ज़्यादा ख़ास ज़रूरतें हैं। लेकिन टेक्नोलॉजी के इस दौर में मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट के बिना लाइफ स्टाइल की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। सम्वाद से लेकर लगभग हर ज़रूरी काम आजकल मोबाइल के ज़रिये सम्भव हैं, लेकिन क्या हो यदि इंटरनेट काम करना बंद करने दे तो आप ख़ुद को कितना अकेला और पिछड़ा महसूस करेंगे। दरअसल, जैसा कि आप जानते हैं कि नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) को लेकर देश के कई शहरों में विपक्षी पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हिंसक होने के कारण एहतियात के तौर पर प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं थीं।  
 
ज़ाहिर है कि इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से टेक्नोलॉजी के इस दौर में इंसान ख़ुद को बंधा हुआ सा महसूस करता है, वहीं कई लोग तो इंटरनेट बंद होने के बाद अकेलेपन की घबराहट महसूस करने लगते हैं। लेकिन क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन कभी भी इंटरनेट सेवाएं बंद कर सकता है, ऐसे में इंटरनेट बंद रहने से आप इंटरनेट से चलने वाली सेवाओं के प्रयोग से वन्चित हो जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिना इंटरनेट के भी आप जी-मेल (Gmail), गूगल मैप (Google Map) और यूट्यूब (Youtube) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आइये सबसे पहले आपको बताते हैं कि इंटरनेट बंद होने की स्थिति में आप जी-मेल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने जी-मेल में एक नया फ़ीचर एड किया है, और इस फ़ीचर के ज़रिये बिना इंटरनेट के भी आप मेल सेण्ड कर सकते हैं। जी-मेल पर इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले जी-मेल अकाउण्ट पर लॉग-इन करें। जी-मेल अकाउण्ट पर लॉग-इन करने के बाद उसकी सेटिंग्स में जाकर क्लिक करें। यहां पर सेटिंग्स में आपको ऑफ़लाइन का एक विकल्प दिखाई देगा।
 
इसी ऑफ़लाइन विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे और यदि आपके क्रोम ब्राउसर में जी-मेल का ऑफ़लाइन एक्सटेंशन इंस्टॉल नहीं होगा, तो इस परिस्थिति में आपसे सबसे पहले ऑफ़लाइन एक्सटेंशन को इन्स्टॉल करने को कहा जाएगा। जैसे ही आप ऑफ़लाइन एक्सटेंशन को इन्स्टॉल करते हैं, इसके बाद आप सेटिंग्स में ऑफ़लाइन मोड को एक्टिव कर सकते हैं। अब ऑफ़लाइन टैब में जाकर आपको इनेबल ऑफ़लाइन ई-मेल विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऑफ़लाइन ई-मेल इनेबल करने के बाद आप कितने ई-मेल ऑफ़लाइन में चाहिए यह आपको चुनना होगा, वहीं आप कितने दिन पुराने ई-मेल को ऑफ़लाइन मोड में रखना चाहते हैं यह भी आपको चुनना होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप चाहें तो जी-मेल लॉग-आउट करने के बाद भी ई-मेल यदि आपके लैपटॉप या डेस्कटॉप पर डाउनलोड हो तो आप उसे भी चुन सकते हैं। यह सब प्रक्रिया करने के बाद आपको सेव चेंज विकल्प पर क्लिक करना होगा और इसके ज़रिये आप जी-मेल के ऑफ़लाइन फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे और मेल सेण्ड और रिसीव कर सकेंगे।
 
बिना इंटरनेट के आप गूगल मैप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले इंटरनेट से कनेक्ट रहते हुए गूगल मैप में साइन-इन करें। साइन-इन करने के बाद आपको जिस जगह पर जाना है उस जगह को सर्च करें। जिस जगह पर जाना है उसे सर्च करने के बाद डाउनलोड ऑफ़लाइन मैप पर टैप करें। ऑफ़लाइन मैप डाउनलोड करने के बाद आप बिना इंटरनेट कनेक्शन के या फ़िर इंटरनेट स्लो होने के बाद भी गूगल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल का दावा है कि डाउनलोड किये गये मैप का इस्तेमाल आप उसी तरह से कर सकेंगे जैसा कि इंटरनेट कनेक्शन होने पर आप कर सकते हैं।

इसी तरह आप बिना इंटरनेट के यूट्यूब पर वीडियोज़ का आनन्द भी ले सकते हैं। यूट्यूब ऑफ़लाइन फ़ीचर में आप पहले ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर वीडियोज़ को ऑफ़लाइन सेव कर सकते हैं। इसके बाद इंटरनेट के बिना या स्लो इंटरनेट होने पर भी आप इन वीडियोज़ को बिना बफरिंग के देख सकते हैं। यूट्यूब के इस फ़ीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इंटरनेट की मदद से उस वीडियो या वीडियोज़ को सर्च करें जिसे आप देखना चाहते हैं। वीडियो सर्च करने के बाद आप इस वीडियो को डाउनलोज कर लें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो ऑफ़लाइन मोड में सेव हो जाएगा, जिसके बाद आप इस वीडियो को ऑफ़लाइन भी देख सकते हैं।