आसान तरीक़े से हासिल करें गुम हुए आधार कार्ड की जानकारी
Tuesday - December 31, 2019 2:29 pm ,
Category : WTN HINDI
एक बेहद ज़रूरी दस्तावेज़ है आधार कार्ड
ऐप या वेबसाइट की मदद से हासिल कीजिये खोये आधार कार्ड की डिटेल
DEC 31 (WTN) – जैसा कि आप जानते ही हैं कि आज के दौर में हर भारतीय के लिए आधार कार्ड एक ज़रूरी दस्तावेज़ हो गया है। एक पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की ज़रूरत पड़ती है। वहीं बैंक सम्बन्धित कामों के लिए तो आधार कार्ड का पैनकार्ड के साथ लिंक होना ज़रूरी है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ग़लती या आपरवाही के कारण आधार कार्ड चोरी हो जाता है या फ़िर गुम हो जाता है, ऐसे में आधारकार्ड धारक को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वैसे तो आधारकार्ड गुम होने की समस्या से आप निजात पा सकते हैं यदि आपने अपने स्मार्टफ़ोन में डिजिलॉकर ऐप को डाउनलोड किया है तो। दरअसल, डिजिलॉकर में आपका आधारकार्ड डिजिटल तरीक़े से सेव रहता है और ज़रूरत पड़ने पर आप इसे किसी को दिखा सकते हैं और इसका प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते हैं क्योंकि डिजिलॉकर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। लेकिन यदि आपने डिजिलॉकर में अपने आधारकार्ड को डाउनलोड करके नहीं रखा है, तो आधार कार्ड गुम होने या चोरी होने की स्थिति में आप आधार कार्ड या एनरोलमेण्ट कैसे हासिल कर सकते हैं आइये आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
आधार कार्ड जारी करने वाली सरकारी एजेंसी UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने बाक़ायदा ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है। UIDAI के इस ट्वीट के अनुसार आधार कार्ड चोरी होने या फ़िर गुम होने की स्थिति में आप mAadhaar App की मदद से अपना आधार प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप में चोरी या गुम हो चुके आधार कार्ड को वापस पाने की और आधार एनरोलमेंट ID को वापस पाने की सुविधा है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार नम्बर को दोबारा पाने और आधार एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करने के लिए एनरोलमेंट ID की ज़रूरत पड़ती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार या एनरोलमेंट ID वापस पाने के लिए आपको mAadhaar App को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को आप एण्ड्रॉयड (Android) या iOS के प्लेस्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इस ऐप के सर्विसेज़ सेक्शन में 'Retrieve Lost UID/EID' के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसे क्लिक करने के बाद आपको आधार नम्बर या एनरोलमेंट ID जिसे भी दोबारा हासिल करना है, उसे चुनना होगा।
दोनों में से किसी एक विकल्प को चुनने के बाद उस जगह पर आपको अपना नाम, आधार से लिंक किया गया अपना मोबाइल नम्बर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि आप मोबाइल नम्बर की जगह पर रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी भी डाल सकते हैं। अब आपने मोबाइल नम्बर या ई-मेल आईडी जी भी भरा है, उस पर आपको एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डालने के बाद आपका नम्बर या ई-मेल आईडी वेरिफाइ होगा। वेरिफिकेशन की यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी एनरोलमेंट ID आपके फोन या ई-मेल पर भेज दी जाएगी।
वहीं यदि आप आधार नम्बर पाने का चुनाव करते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले निर्धारित जगह पर 14 डिजिट का एनरोलमेण्ट नम्बर डालना होगा। एनरोलमेण्ट नम्बर डालने के बाद अगली स्टेप में आपको एनरोलमेंट स्लिप पर मौजूद तत्कालीन दिनांक और समय डालना होगा। यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद कैप्चा डालकर 'Request OTP' के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद बाकी की प्रोसेस पूरी करने के बाद आपको आधार नम्बर दे दिया जाएगा।
आप चाहें तो UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऐसी ही प्रक्रिया की मदद से आधार नम्बर या एनरोलमेंट ID को प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट के ज़रिये आधार नम्बर या एनरोलमेण्ट आईडी हासिल करने के लिए आपको वेबसाइट के 'My Aadhaar' सेक्शन में जाना होगा। इस सेक्शन में जाने पर आपको 'Retrieve Lost UID/EID' के विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां पर क्लिक करने के बाद आपसे ज़रूरी जानकारी भरवाई जाएगी, जिसके बाद आप आसानी से आधार नम्बर या एनरोलमेण्ट आईडी हासिल कर सकते हैं।