BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

आप भी जानिये कि आपके पासवर्ड्स सुरक्षित हैं या नहीं?

Thursday - January 2, 2020 3:53 pm , Category : WTN HINDI
पासवर्ड चेकिंग के लिए नया फ़ीचर लाया गूगल
पासवर्ड चेकिंग के लिए नया फ़ीचर लाया गूगल

गूगल पासवर्ड चेकअप फ़ीचर से पता कीजिए अपने पासवर्ड्स की सुरक्षा की जानकारी

JAN 02 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप इंटरनेट का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। वहीं यदि आप इंटरनेट का इस्तेमाल स्मार्टफ़ोन में या फ़िर कम्प्यूटर में करते हैं तो आपको कई तरह के पासवर्ड्स का इस्तेमाल करना होता है। दरअसल, इंटरनेट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते समय पासवर्ड का सुरक्षित रहना काफ़ी ज़रूरी है, क्योंकि यदि किसी ने आपके पासवर्ड को हैक कर लिया और उसका ग़लत इस्तेमाल कर लिया तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं।

अपने पासवर्ड्स को सुरक्षित रखने के लिए आप कई तरह के उपाय तो करते ही होंगे, वहीं हो सकता है कि आप अपने पासवर्ड्स को सुरक्षित रखने के लिए गूगल पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल भी करते होंगे। यदि आप गूगल पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें एक नया फ़ीचर 'पासवर्ड चेकअप' (Password checkup) जोड़ दिया गया। गूगल का दावा है कि उसके इस नये फ़ीचर को यूज़र्स की पासवर्ड की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।

दावा किया जा रहा है कि इस फ़ीचर की मदद से यूज़र्स यह चेक कर पाएंगे कि उनका पासवर्ड किसी बड़े सिक्योरिटी ब्रीच का हिस्सा तो नहीं है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल का पासवर्ड चेकअप पहले भी एक्सटेंशन के तौर पर मौजूद था, लेकिन अब गूगल इसे सीधा गूगल अकाउण्ट में दे रहा है। यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप password.google.com में जाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि गूगल पासवर्ड मैनेजर के फ़ीचर पासवर्ड चेकअप में यूज़र की लॉगइन की जानकारियों को उन करोड़ों अकाउण्ट्स से मिलाया जाता है जिनपर सिक्योरिटी का ख़तरा रहता है। यानी यदि अगर किसी बड़ी हैकिंग में आपका अकाउण्ट पासवर्ड ब्रीच हुआ है तो गूगल आपको पासवर्ड बदलने की तुरन्त ही सलाह देगा। वहीं यदि आप कमज़ोर पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके लिए भी गूगल आपको आगाह करेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने अपने एक बयान में कहा है, “पासवर्ड चेकअप आपकी जानकारी गूगल को भेजता है, जिससे सिक्योरिटी चेक की जाती है, लेकिन यूज़र्स के पासवर्ड हमारे पास हैश (#) साइन में हैं और इनक्रिप्टेड हैं और इसलिये इन्हें कोई भी नहीं देख सकता है।” अपने यूज़र्स की पासवर्ड सिक्योरिटी के लिए ही गूगल ने इसी पिछले साल फरवरी में अपने वेब ब्राउजर क्रोम के लिए पासवर्ड चेकअप एक्स्टेंशन लॉन्च किया था।

तो यदि आप भी चेक करना चाहते हैं कि आपका पासवर्ड सुरक्षित है कि नहीं, तो आप भी password.google.com पर जाकर चेक कर सकते हैं कि कहीं आपका कोई पासवर्ड किसी बड़ी हैकिंग में ब्रीच तो नहीं हुआ है। वहीं गूगल का पासवर्ड चेकअप आपको यह भी बताएगा कि आपका पासवर्ड कमज़ोर तो नहीं है और इसे बदलने की ज़रूरत है या नहीं। तो हमारी आपको सलाह है कि गूगल के पासवर्ड चेकअप टूल का इस्तेमाल ज़रूर करें। दरअसल, दिनों दिन हैकिंग के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, ऐसे में यदि किसी ने आपके पासवर्ड को हैक करने की कोशिश की होगी या आपका कोई भी पासवर्ड कमज़ोर होगा तो इसकी जानकारी आपको तुरन्त ही पता चल जाएगी।