BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

2020 में भी जारी है व्हाट्सएप और टेलीग्राम के बीच प्रतिस्पर्धा

Friday - January 3, 2020 3:55 pm , Category : WTN HINDI
टेलीग्राम ने लॉन्च किया नया फ़ीचर
टेलीग्राम ने लॉन्च किया नया फ़ीचर

टेलीग्राम ने नये साल में यूज़र्स को दी थीम कलर और बैकग्राउण्ड फ़ीचर की सौगात
 
JAN 03 (WTN) – जैसा कि आप जानते हैं कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं, जिनमें से अकेले 40 करोड़ यूज़र्स भारत में ही हैं। लेकिन इन दिनों व्हाट्सएप को कड़ी टक्कर दे रहा है नया मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम। इन दिनों व्हाट्सएप और टेलीग्राम के बीच यूज़र्स को आकर्षित करने की एक दिलचस्प प्रतिस्पर्धा जारी है। समय-समय पर दोनों ही ऐप्स नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च करते रहते हैं, जिससे यूज़र्स के बीच उनकी लोकप्रियता कायम रहे।

 

इसी कड़ी में यूज़र्स के लिए टेलीग्राम एक नया अपडेट लेकर आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टेलीग्राम में एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन और शिड्यूलिंग मैसेज की सुविधा तो है ही, लेकिन अब टेलीगाम एक नया अपडेट अपने यूज़र्स को लेकर आया है। टेलीग्राम का लेटेस्ट वर्ज़न 5.13 है, जो कि एण्ड्रॉयड और आईओएस दोनों में ही यूज़र्स को थीम और कलर ग्रेडिएण्ट को क्रिएट औऱ कस्टमाइज़ करने की सुविधा देगा।



जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़ीचर के तहत टेलीग्राम थीम एडिटर 2.0 लेकर आया है, जो कि यूज़र्स को थीम कलर और बैकग्राउण्ड को पूरी तरह से चेंज करने की सुविधा देगा। दावा किया जा रहा है कि टेलीग्राम के इस नये फ़ीचर में यूज़र अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी कलर चुन सकते हैं। वहीं इसके अलावा टेलीग्राम ने प्रिवेसी और मैसेज को शिड्यूल करने जैसे फ़ीचर भी जोड़े हैं, जिससे यूज़र्स को आकर्षित किया जा सके।



इस बारे में टेलीग्राम का कहना है कि डार्क मोड को अब इनेबल करना पहले की तुलना में ज़्यादा आसान होगा, और आर्काइव्ड मैसेज को रीड इन्सटैंटली के रूप में रखा जा सकेगा। साथ ही एण्ड्रॉयड यूज़र्स को नये एनिमेशन्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यूज़र्स वेन्यू को भी सेलेक्ट कर सकेंगे, जिससे वे अपनी लोकेशन को आसानी से शेयर कर पाएंगे। इसका अर्थ है कि अब यूज़र्स सीधा मैप पर वेन्यू पर क्लिक करके अपनी लोकेशन को शेयर कर पाएंगे, और उन्हें टाइप नहीं करना पड़ेगा।

 

वहीं इस सबके साथ ही नये अपडेट में कई तरह के फन एनिमेशन्स, फॉन्ट साइज़ को बढ़ाने या घटाने के विकल्प और अकाउंट्स को स्विच करने के भी विकल्प उपलब्ध होंगे। ज़ाहिर है कि व्हाट्सएप को धीरे-धीरे ही सही, लेकिन टेलीग्राम ने काफ़ी कुछ प्रतिस्पर्धा दी है। यूज़र्स के बीच अपनी लोकप्रियता को कायम रखने के लिए टेलीग्राम समय-समय पर नये फ़ीचर्स लॉन्च करता है, और पुराने फ़ीचर्स में अपडेट करता रहता है। अब देखना होगा कि इस साल 2020 में टेलीग्राम और व्हाट्सएप के बीच जारी प्रतिस्पर्धा से कितने नये-नये फ़ीचर्स यूज़र्स को हासिल होते हैं।