BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

व्हाट्सएप अपने यूज़र्स को जल्द देगा नये फ़ीचर्स की सौगात

Monday - January 6, 2020 3:46 pm , Category : WTN HINDI
नये साल में व्हाट्सएप करेगा कई नये फ़ीचर्स लॉन्च
नये साल में व्हाट्सएप करेगा कई नये फ़ीचर्स लॉन्च

व्हाट्सएप में डार्क मोड और पेमेंट फ़ीचर का यूज़र्स को इंतज़ार

JAN 06 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते होंगे। वहीं यदि आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल भी ज़रूर ही करते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप है। पूरी दुनिया में व्हाट्सएप के क़रीब 150 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं। वहीं अकेले भारत में ही व्हाट्सएप के क़रीब 40 करोड़ एक्टिव मासिक यूज़र्स हैं। एण्ड-टू-एण्ड इन्क्रिप्शन समेत व्हाट्सएप के अन्य फ़ीचर्स उसे यूज़र्स के बीच पॉपुलर बनाये हुये हैं।

व्हाट्सएप समय-समय पर अपने फ़ीचर्स में बदलाव करता रहता है, और नये-नये फ़ीचर्स लॉन्च करता रहता है, जिससे यूज़र्स के बीच व्हाट्सएप की लोकप्रियता कायम रहे। दरअसल, इस समय व्हाट्सएप को एक दूसरे इन्स्टैंट मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम से कड़ी टक्कर मिल रही है, इसलिए व्हाट्सएप अपने यूज़र्स को बांधे रखने के लिए नये-नये बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में साल 2020 में व्हाट्सएप कुछ नये फ़ीचर्स लॉन्च करने जा रहा है।

साल 2020 में भी साल भर व्हाट्सएप नये-नये फ़ीचर्स की सौगात अपने यूज़र्स को देने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं व्हाट्सएप के डार्क मोड फ़ीचर की, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काफ़ी समय से यूज़र्स व्हाट्सएप में डार्क मोड फ़ीचर का इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप में डार्क मोड फ़ीचर आने से पहले मैसेज ख़ुद ब ख़ुद गायब होने वाला फ़ीचर लॉन्च हो सकता है।

इन सभी के अलावा व्हाट्सएप में Delete Message या Self Destructing message का फ़ीचर ख़ास तौर पर ग्रुप के लिए लाया जा रहा है। बता दें कि Delete Message फ़ीचर का इस्तेमाल कर ग्रुप ऐडमिन ग्रुप के मैसेज में टाइमर सेट कर सकते हैं, और जैसे ही समय पूरा होगा यह मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़ीचर में वैसे तीन विकल्प दिये जाएंगे, लेकिन देखना होगा कि यह तीन विकल्प क्या हो सकते हैं।

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Delete Message फ़ीचर के बाद कम्पनी Dark Mode का फ़ीचर लॉन्च कर सकती है। वैसे जानकारी के मुताबिक़, इस नये फ़ीचर की टेस्टिंग चल रही है, और जल्द ही इसे यूज़र्स के लिए रोल ऑउट कर दिया जाएगा। लेकिन फ़िलहाल एण्ड्रॉयड के बीटा अपडेट में डार्क मोड फ़ीचर की सुविधा दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि डार्क मोड फ़ीचर के तहत भी व्हाट्सएप अपने यूज़र्स को तीन विकल्प देगी। डार्क मोड फ़ीचर में पहला विकल्प होगा ऑटो, दूसरा विकल्प होगा मैनुअल और तीसरा विकल्प होगा पावर सेवर। यानी अगर आपका मोबाइल फ़ोन डार्क मोड में है, तो व्हाट्सएप अपने आप ही डार्क मोड में चला जाएगा।

यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपने अनुभव किया होगा कि व्हाट्सएप का लास्ट सीन फ़ीचर अपने आप में काफ़ी दिसचस्प है। व्हाट्सएप के लास्ट सीन फ़ीचर से यह पता चल जाता है कि यूज़र आख़िरी बार किस समय पर व्हाट्सएप पर ऑनलाइन था। वैसे काफ़ी समय से व्हाट्सएप ने अपने सबसे ज़्यादा लोकप्रिय लास्ट सीन फ़ीचर में कोई बदलाव नहीं किया है। कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप इस साल अपने लास्ट सीन फ़ीचर में कुछ बदलाव कर सकती है। बताया जा रहा है कि कम्पनी लास्ट सीन फ़ीचर को कुछ लोगों के लिए लिमिट करने का विकल्प दे सकती है।

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार और आरबीआई ने व्हाट्सएप को WhatsApp पेमेंट के लिए इज़ाज़त दे दी है, लेकिन अभी तक इस सेवा की शुरूआत नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही व्हाट्सएप पेमेंट फ़ीचर को लॉन्च कर सकती है। साथ ही व्हाट्सएप इस साल WhatsApp में Facebook Pay फ़ीचर ला सकती है। यानी इस साल 2020 में व्हाट्सएप की तरफ़ से कई तरह के नये फ़ीचर्स यूज़र्स के लिए लॉन्च किये जा सकते हैं, जिनका इस्तेमाल कर यूज़र्स व्हाट्सएप पर कुछ नया अनुभव कर सकते हैं।