BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

सावधान! हैकर्स सिर्फ़ एक मैसेज के ज़रिये ख़ाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट

Tuesday - January 7, 2020 12:59 pm , Category : WTN HINDI
व्हाट्सएप पर ‘फर्जी मैसेज’ से रहें सावधान
व्हाट्सएप पर ‘फर्जी मैसेज’ से रहें सावधान

व्हाट्सएप पर लॉटरी या ईनाम वाले मैसेज से रहें ‘सतर्क’

JAN 07 (WTN) – टेक्नोलॉजी के इस दौर में आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल तो ज़रूर करते ही होंगे। वहीं यदि आप स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने स्मार्टफ़ोन में व्हाट्सएप का यूज़ करते ही होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप इस समय पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्सटैंट मैसेजिग ऐप है। एण्ड-टू-एण्ड एन्क्रिप्शन समेत कई अन्य फ़ीचर्स व्हाट्सएप को यूज़र्स के बीच पॉपुलर बनाये हुए हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि व्हाट्सएप पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा पॉपुलर इन्सटैंट मैसेजिंग ऐप है, ऐसे में व्हाट्सएप यूज़र्स हैकर्स के निशाने पर हमेशा से ही रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप पर नये साल का फेक मैसेज भेजकर जालसाज़ यूज़र्स का बैंक अकाउंट ख़ाली करने की कोशिश में हैं। दरअसल, हैकर्स नये साल का बहाना बनाकर यूज़र्स के फ़ोन पर ‘New Year’s Virus’ से अटैक कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। यदि आपके पास भी इस तरह का कोई मैसेज व्हाट्सएप पर आता है, तो आप सावधान रहें, क्योंकि इस तरह के मैसेज में यूज़र्स से ऑफर का लाभ उठाने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है।

जैसे ही आप इस तरह की किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यहां पर आपके सामने एक फेक वेबसाइट खुलती है, जो कि असली वेबसाइट की तरह ही दिखती है। जैसे ही आप इस तरह की किसी लिंक पर क्लिक करते है, तो इससे आपके फ़ोन के हैक होने का ख़तरा बहुत ही ज़्यादा बढ़ जाता है। लिंक के साथ या लिंक ओपन करने के बाद कई तरह के विज्ञापन दिखाई देते हैं, जिन्हें यूज़र्स से सब्सक्राइब करने के लिए कहा जाता है। इन्हें सब्सक्राइब करने के लिए यूज़र्स से उनकी पर्सनल डिटेल मांगी जाती है। दरअसल, बता दें कि इस तरह के फ़र्जी मैसेज में ज़्यादातर ग्रीटिंग्स से जुड़े मैसेज रहते हैं, जिन्हें बिना क्लिक किये नहीं देखा जा सकता है।
 
ऐसा नहीं है कि इस तरह की फेक वेबसाइट और लिंक वाले मैसेज व्हाट्सएप पर अभी वायरल हुए हैं, जिसमें जालसाज़ यूज़र्स को निशाना बना रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में भी कई बार व्हाट्सएप पर इसी तरह के फ़र्जी मैसेज वायरल हो चुके हैं, जब यूज़र्स को कई तरह की लालच दिये गये थे। व्हाट्सएप पर पिछले साल ही एक मैसेज वायरल हुआ था, जिसमें फ्री में एडिडास शूज़ देने की बात मैसेज में कही गई थी।

इतना ही नहीं, त्योहारों के दौरान भी हैकर्स फेक ऑफर्स का सहारा लेकर व्हाट्सएप पर मैसेज करते हैं। इस तरह के फ़र्जी मैसेज में अमेज़न और फ्लिपकार्ट की सेल ऑफर्स का फेक मैसेज भेजा जाता है, और इसके साथ एक फर्जी लिंक भी दी जाती है। तो हमारी आपको सलाह है कि आपको भी यदि इस तरह की कोई भी लिंक व्हाट्सएप पर आती है, जिसमें आपको ईनाम या लॉटरी जीतने का ऑफर दिया जाता है, तो हमारी आपको सलाह है कि इस तरह की किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें। वहीं यदि लिंक पर क्लिक कर दिया है, तो उसमें आपसे आपकी किसी भी तरह की कोई भी जानकारी मांगी गई है, तो वह जानकारी किसी को भी ना दें।