BrahMos WORLD INDIA MADHYA PRADESH BHOPAL WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RELIGION SPORTS BUSINESS FUN FACTS ENTERTAINMENT LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE SCIENCE & TECHNOLOGY HEALTH EDUCATION DIASPORA OPINION & INTERVIEW RECIPES DRINKS BIG MEMSAAB 2017 BUDGET 2017 FUNNY VIDEOS VIRAL ON WEB PICTURE STORIES Mahakal Ke Darshan
WTN HINDI ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
logo
Breaking News

जानिये ऑनलाइन कैसे बदलें वोटर आईडी में घर का पता?

Thursday - January 9, 2020 1:51 pm , Category : WTN HINDI
अब ऑनलाइन ही बदलिये वोटर आईडी में पता
अब ऑनलाइन ही बदलिये वोटर आईडी में पता

बहुत आसान है वोटर आईडी में एड्रेस बदलवाना

JAN 09 (WTN) – यदि आप भारतीय नागरिक हैं तो आपके पास वोटर आईडी ज़रूर ही होगा। वोटिंग के समय पहचान पत्र के रूप में वोटर आईडी काफ़ी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। वोटिंग के समय ही नहीं, बल्कि पता और पहचान के एक दस्तावेज़ के रूप में वोटर आईडी काफ़ी मायने रखता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपका पता चेन्ज हो जाता है, ऐसे में वोटर आई कार्ड में एड्रेस चेन्ज कराना काफ़ी ज़रूरी होता है। वोटर आईडी में पता चेन्ज कराने के लिए आपको BLO (Booth Level Officer) यानी बूथ लेवल ऑफिसर के पास अपने दस्तावेज़ लेकर जाना होता है, लेकिन हम आपको बताते हैं कि आप ऑनलाइन ही अपना पता वोटर आईडी में परिवर्तत कर सकते हैं।

यदि आप अपने वोटर आईडी में पता परिवर्तित कराना चाहते हैं, तो इस काम को वैलिड डाक्युमेंट के साथ NVSP की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी किया जा सकता है। वोटर आईडी में अपना पता बदलवाने के लिए आपको उम्र और ऐड्रेस का प्रूफ चाहिए होगा। उम्र के प्रूफ के लिए आपके पास 5वीं, 8वीं या 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड होना ज़रूरी है। वहीं ऐड्रेस प्रूफ के लिए आप किरायानामा (रेंट एग्रीमेंट), ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, राशन कार्ड, इनकम टैक्स एसेसमेंट ऑर्डर, पानी, टेलीफोन या फ़िर बिजली का बिल यूज़ कर सकते हैं। 

वोटर आईडी में अपना पता बदलवाने के लिए सबसे पहले NVSP की वेबसाइट यानी www.nvsp.in पर जाएं और वहां पर रजिस्टर करके लॉगइन आईडी क्रिएट करें। लॉगइन आईडी क्रिएट करने के बाद वहां पर ‘Forms’ पर क्लिक करें। अब आपको अपना ऐड्रेस चेंज करने के लिए रिक्वेस्ट करना होगा जिसके लिए आपको पुराने वोटर आईडी और EPIC नम्बर की ज़रूरत पड़ेगी। अब आप यहां पर अपना मोबाइल नम्बर एंटर करें। मोबाइल नम्बर एंटर करने के बाद आपको एक ओटीपी वेरीफाई करने आएगी।

ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद वोटर आईडी पर दर्ज़ EPIC नम्बर को एंटर करें। बता दें कि एक यूज़र के लिए केवल एक ही EPIC नम्बर जेनेरेट होता है। इस पूरी प्रक्रिया को करने के बाद अब ईमेल ऐड्रेस को ऐड करके पासवर्ड क्रिएट करें। पासवर्ज क्रिएट करने के बाद अब EPIC नम्बर और पासवर्ड का प्रयोग करके साइन-इन करें।
 
यहां पर साइन-इन करने के बाद 'Forms' पर क्लिक करें। 'Forms' पर क्लिक करने के बाद आपको यहां पर फॉर्म संख्या 6 पर क्लिक करना होगा। बता दें कि फॉर्म 6 को पहली बार वोटर के रूप में रजिस्टर करने पर, या अपना विधानसभा क्षेत्र बदलने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस फॉर्म को आप हिन्दी, अंग्रेजी या अन्य मान्य भाषा में भर सकते हैं। अब उस जगह को चुनें जहां आप रह रहे हैं और वोट करना चाहते हैं। इसके लिए आपको विधानसभा क्षेत्र का विवरण देना होगा।

अब इस फॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी देना होगी साथ ही अपना पुराना और नया पता भी इसमें दर्ज़ कराना होगा। इस प्रक्रिया में आपको अपनी पासपोर्ट साइज़ की फ़ोटो और ऐड्रेस प्रूफ की इमेज और उम्र की प्रूफ का दस्तावेज अपलोड करना होगा। यह सब भरने के बाद आपको डिक्लेरेशन डीटेल को भरना होगा। वहीं इसके बाद आपको जगह का नाम और कैप्चा भरकर पेज के नीचे सबमिट बटन दबाना होगा। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने के बाद आपका पता वोटर आईडी में चेन्ज हो जाएगा।