पैसा निकालने के अलावा एटीएम का ‘इन कामों’ के लिए भी कर सकते हैं इस्तेमाल!
Monday - January 13, 2020 12:58 pm ,
Category : WTN HINDI
आप भी उठाइये एटीएम की सारी सुविधाओं का लाभ
बिना बैंक जाए ही एटीएम के ज़रिये कीजिये बैंक सम्बन्धित कई काम
JAN 13 (WTN) – आपका किसी ना किसी बैंक में अकाउंट तो होगा है। वहीं यदि बैंक अकाउंट है तो आप एटीएम कार्ड यानी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल भी करते ही होंगे। लेकिन देखा गया है कि एटीएम में एटीएम कार्ड का इस्तेमाल बैंक उपभोक्ता कैश निकालने या बैलेंस चेक करने के लिए ही ज़्यादातर करते हैं। पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एटीएम से आप कैश निकालने और बैलेंस चेक करने के अलावा कई अन्य ज़रूरी काम भी कर सकते हैं जिनके लिये आपको बैंक जाना पड़ता है।
दरअसल, बैंक से सम्बन्धित कई ऐसे काम होते हैं जिनके लिये आपको बैंक में लाइनों में लगना पड़ता है। लेकिन यही काम आप लाइन में लगने के बजाय एटीएम जाकर सेकेण्डों में कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैंक की एफडी से लेकर टैक्स डिपॉजिट और बिल भुगतान जैसे कई काम आप बिना बैंक जाये सिर्फ़ एटीएम के ज़रिये ही निपटा सकते हैं। बता दें कि आप एटीएम के ज़रिये अपने इनकम टैक्स का भुगतान भी बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं। दरअसल, अभी तक इनकम टैक्स का भुगतान इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट या थर्ड पार्टी वेबसाइट से किया जाता है, लेकिन अब यह सुविधा एटीएम पर भी मिलने लगी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एटीएम के ज़रिये इनकम टैक्स का भुगतान करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी बैंक की वेबसाइट या ब्रांच में खुद को रजिस्टर कराना होगा और इसके बाद ही आप एटीएम के ज़रिये टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। एटीएम के ज़रिये टैक्स भुगतान करने के बाद यूज़र के अकाउंट से पैसे कट जाते हैं और एक CIN नम्बर जारी होता है और टैक्स जमा होने के 24 घण्टे बाद बैंक की वेबसाइट से CIN के जरिये चालान प्रिंट किया जा सकता है।
एटीएम के माध्यम से आप एफडी भी कर सकते हैं। बता दें कि एफडी करने की सुविधा अभी तक सिर्फ़ बैंक ब्रांच में ही मिलती थी, लेकिन अब एटीएम के ज़रिये स्क्रीन में दिए गए मेन्यू से एफडी का ऑप्शन चुनने और रक़म और समयावधि समेत अन्य विकल्प चुनने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप अपनी एफडी खोल सकते हैं।
वहीं आप एटीएम के माध्यम से अब इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम भी जमा कर सकते हैं। बता दें कि इसके लिए बैंकों ने LIC, HDFC लाइफ और SBI लाइफ जैसी बीमा कम्पनियों से क़रार किया है। इन तीनों ही कम्पनियों के ग्राहक एटीएम के ज़रिये इंश्योरेंस पॉलिसी का भुगतान कर सकते हैं। एटीएम के ज़रिये इंश्योरेंस पॉलिसी का भुगतान करने के लिए मांगी गई सारी जानकारी भरने के बाद आप इंश्योरेंस पॉलिसी का भुगतान कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब आप पर्सनल लोन के लिए भी एटीएम के माध्मय से अप्लाई कर सकते हैं। वहीं इसके लिए आपको फोन बैंकिंग या ब्रांच जाने की ज़रूरत नहीं है। बता दें कि कई प्राइवेट बैंक ATM के ज़रिये ही अपने ग्राहकों को प्री एप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर करते हैं और इस लोन को एटीएम के माध्यम से निकाला जा सकता है। कितना लोन बैंक उपभोक्ता को मिल सकता है इसकी गणना एडवांस एनालिटिक्स के ज़रिये की जाती है।
अगर आपको चेक बुक की ज़रूरत होती है तो आपको चेक बुक रिक्वेस्ट के लिए बैंक ब्रांच जाना प़ता है, लेकिन अब आप एटीएम के ज़रिये ही चेक बुक रिक्वेस्ट कर सकते हैं। बता दें कि यदि आप एसबीआई बैंक के उपभोक्ता हैं, तो आप एसबीआई के ATM में जाकर नई चेक बुक के लिए आवेदन कर सकते हैं। एटीएम के ज़रिये चेक बुक के लिए अप्लाई करने के बाद चेक बुक आपके बैंक में रजिस्टर्ड एड्रेस पर डिलीवर हो जाएगी।
वहीं यदि आप किसी खाते में पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आप यह एटीएम के ज़रिये भी कर सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको ऑनलाइन या ब्रांच में जाकर उस अकाउंट को रजिस्टर कराना होगा जिससे रक़म ट्रांसफर करनी है। बता दें कि एटीएम से एक बार में सिर्फ़ 40,000 रूपये ही ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि, दिन में एक से ज़्यादा बार मनी ट्रांसफर की जा सकती है।
एटीएम से मिलने वाली सुविधाओं में एक सुविधा है कैश डिपॉजिट की सुविधा। देश में कई बैंकों ने अपने एटीएम के साथ ही कैश डिपॉजिट मशीनें भी लगा रखी हैं। इन कैश डिपॉजिट मशीनों के ज़रिये आप अपने अकाउंट में पैसा भी जमा कर सकते हैं। हालांकि, एक बार में मशीन के ज़रिये सिर्फ़ 49,900 रुपये ही जमा किये जा सकते हैं और वो भी 2000, 500, 100 और 50 रुपये के नोटों के रूप में।
एटीएम के ज़रिये गैस, बिजली, टेलीफोन, और अन्य बिलों का भुगतान भी किया जा सकता है। लेकिन बिल भुगतान करने से पहले आपको बैंक की वेबसाइट पर ख़ुद को रजिस्टर करना पड़ेगा। वहीं एटीएम के ज़रिये प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन को रिचार्ज भी कराया जा सकता है। इतना ही नहीं, एटीएम के ज़रिये आप किसी मन्दिर या चैरिटेबल ट्रस्ट को दान भी कर सकते हैं।